Parliament Session Live: 'लिख के ले लीजिए, गुजरात में हम आपको हराएंगे'; लोकसभा में राहुल की BJP को चुनौती
{"_id":"668217d3d6e7dd6010075ca5","slug":"parliament-session-2024-live-updates-pm-modi-motion-of-thanks-to-president-murmu-neet-paper-leak-rahul-gandhi-2024-07-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Session Live: 'लिख के ले लीजिए, गुजरात में हम आपको हराएंगे'; लोकसभा में राहुल की BJP को चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 01 Jul 2024 06:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:50 PM IST
खास बातें
Parliament Session Live Updates: दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को फिर से लोकसभा और राज्यसभा का सत्र शुरू हुआ। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, नीट और अग्निपथ जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। इस दौरान दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
Parliament Session
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
06:00 PM, 01-Jul-2024
राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित04:17 PM, 01-Jul-2024
महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर साधा निशाना
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, ''पिछली बार जब मैं यहां खड़ी थी तो मुझे बोलने नहीं दिया गया। लेकिन सत्ताधारी दल ने एक सांसद की आवाज दबाने की बहुत भारी कीमत चुकाई है। मुझे बैठाने के चक्कर में जनता ने आपके 63 सदस्यों को स्थायी रूप से बैठा दिया।"
विज्ञापन
03:45 PM, 01-Jul-2024
राहुल गांधी ने सरकार पर रोजगार को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आप सरकारी क्षेत्र का निजीकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस पार्टी नहीं, विपक्ष के नेता के तौर पर हर छोटी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। जब हेमंत सोरेन और केजरीवाल जेल में हैं। ये मुझे परेशान करता है।
03:25 PM, 01-Jul-2024
राहुल गांधी की भाजपा को चुनौती- गुजरात में हम आपको हराएंगे
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि आयकर विभाग, ईडी सब छोटे व्यापारियों के पीछे पड़े रहते हैं, जिससे अरबपतियों का रास्ता साफ हो। मैं गुजरात गया था। टेक्सटाइल इंडस्ट्री वालों ने बताया कि अरबपतियों का रास्ता साफ करने के लिए जीएसटी लाया गया। इस पर किसी ने कहा कि गुजरात भी जाते हैं क्या। राहुल गांधी ने कहा कि जाता रहता हूं. उन्होंने ये भी कहा कि इस बार गुजरात में आपको हराएंगे। लिख के ले लो आपको इस बार गुजरात में हराएंगे।03:12 PM, 01-Jul-2024
राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर इनके लिए मौजूदगी ही नहीं रखता। उन्होंने एक राहत शिविर में जाने का जिक्र करते हुए कहा कि पता नहीं क्या ट्यूनिंग हो गई इनकी भगवान से। रात आठ बजे भगवान का मैसेज आया होगा कि मोदीजी नोटबंदी कर दीजिए। सीधे ऊपर से आया मैसेज खटाक. खटाखट खटाखट ऑर्डर आते हैं।
इस पर स्पीकर ने कहा कि पीएम नेता सदन होते हैं, हमें इनका सम्मान करना चाहिए. राहुल ने कहा कि मैं सम्मान करता हूं, ये मैं नहीं कह रहा, इनके शब्द हैं।
02:45 PM, 01-Jul-2024
राहुल गांधी बोले- जो खुद को हिंदू कहते हैं, वही हिंसा-हिंसा करते हैं, लोकसभा में मचा हंगामा
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि संविधान पर संगठित हमले हो रहे हैं। राहुल ने आगे कहा, खुद को हिंदू कहने वाले हिंसा-हिंसा कहते हैं। इस पर सदन में हंगामा होने लगा। तो गांधी ने आगे कहा कि यह इसलिए शोर कर रहे है क्योंकि तीर सही जगह पर लगा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
02:20 PM, 01-Jul-2024
खरगे ने बोला भागवत पर हमला, धनखड़ ने लगाई फटकार
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और स्पीकर जगदीप धनखड़ के बीच फिर से ठन गई। दरअसल, खरगे ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए मोहन भागवत का नाम ले लिया, जिस पर धनखड़ गुस्सा हो गए। पढ़ें पूरी खबर...01:14 PM, 01-Jul-2024
अग्निवीर योजना को खत्म किया जाना चाहिए: खरगे
राज्यसभा में विपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "अग्निवीर जैसी अनियोजित और 'तुगलकी' योजना लाकर युवाओं का मनोबल तोड़ा गया है...मेरी मांग है कि अग्निवीर योजना को खत्म किया जाना चाहिए।'
12:47 PM, 01-Jul-2024
राहुल लोकसभा में बोलेंगे
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बजे बोलेंगे। वे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में हिस्सा लेंगे।
12:46 PM, 01-Jul-2024
अमित शाह थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 1 बजे संसद लाइब्रेरी में मीडिया को संबोधित करेंगे।