फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament: कल तक के लिए लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, जानें आज किन-किन मुद्दों पर भिड़े सत्ता पक्ष और विपक्ष

Wed, 31 Jul 2024 03:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 31 Jul 2024 03:26 PM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session LIVE in Hindi: लोकसभा का मानसून सत्र काफी हंगामेदार चल रहा है। बुधवार को भी हंगामा जारी रहा, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। हालांकि बाद में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई। दरअसल भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। जिस पर राहुल गांधी ने अनुराग ठाकुर पर गाली देने का आरोप लगाया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी अनुराग ठाकुर के बयान से नाराज दिखे। 

विज्ञापन
parliament monsoon session live lok sabha proceedings anurag thakur vs rahul gandhi budget rajya sabha
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

10:58 PM, 31-Jul-2024

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हुई। केंद्र सरकार ने 90 साल पुराने विमान अधिनियम को बदलने के लिए विधेयक पेश किया; इसका उद्देश्य व्यापार को आसान बनाना है।
04:21 PM, 31-Jul-2024
लोकसभा में वायनाड भूस्खलन पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव 
लोकसभा में केरल के विनाशकारी भूस्खलन पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस दुखद आपदा में जिन लोगों ने स्वजन गंवाए हैं, जो लापता हैं, जो ट्रॉमा में जी रहे हैं, जो घायल हुए हैं, उनके प्रति मैं हृदय से संवेदना व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन
04:19 PM, 31-Jul-2024
कुल राजस्व में प्रभावशाली बढ़ोत्तरी- वित्त मंत्री
राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कुल राजस्व में प्रभावशाली बढ़ोत्तरी देखी गई है। मीटरिंग पर प्रयासों ने बिजली क्षेत्र में बिलिंग और संग्रह दक्षता में सुधार किया है, जिसके परिणामस्वरूप गैर-कर राजस्व भी 22-23 में ₹5,148 करोड़ से बढ़कर 23-24 में ₹6,500 करोड़ हो गया है। यह एक बड़ा सुधार कदम है।
04:08 PM, 31-Jul-2024
विपक्ष पर निर्मला सीतारमण का करारा हमला
राज्यसभा में बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, आर्टिकल 35A और 370 संविधान का हिस्सा नहीं थे। इसे बस संविधान के साथ जोड़ा गया था यह कहते हुए कि, ये भी संविधान का हिस्सा है। इसे जोड़ने के लिए कभी वैध तरीके से संशोधन नहीं लाया गया। आज जो संविधान हाथ में लेके घूमते हैं, उन्हें बताना चाहिए कि क्या ये धोखा नहीं था।
04:02 PM, 31-Jul-2024
'कृषि से जुड़े सेक्टर्स के लिए 1.52 करोड़ का प्रावधान'
राज्यसभा में वित्त मंत्री ने कहा कि कृषि और इससे जुड़े सेक्टर्स के लिए बजट में 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान है जो इससे पिछले वर्ष से 8000 करोड़ ज्यादा है। तुलना के लिए बता दूं कि 2013-14 में, UPA के अंतिम वर्ष में कृषि के लिए सिर्फ 30000 करोड़ रु का आवंटन हुआ था।
03:55 PM, 31-Jul-2024
'भारत को एक आकर्षक विनिर्माण गंतव्य बनाने की कोशिश'
वित्त मंत्री सीतारमण ने राज्यसभा में बजट चर्चा के जवाब में कहा- हमने भारत को एक आकर्षक विनिर्माण गंतव्य बनाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि बजट में सहकारी संघवाद को पूरा समर्थन देने का प्रस्ताव; वित्त वर्ष 2025 में राज्यों को 22.91 लाख करोड़ रुपये की धनराशि दी गई, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2.49 लाख करोड़ रुपये अधिक है।

राज्यसभा में वित्त मंत्री ने कहा कि, मैंने इस सदन को 2021-22 में वचन दिया था कि 2025-26 तक राजकोषीय घाटे को 4.5% के नीचे लाने के लिए काम करेंगे, जो 2021 में 9.2% तक पहुंच गया था। हम अपने लक्ष्य को पूरा करने के रास्ते पर चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:25 PM, 31-Jul-2024

कांग्रेस सांसद ने पीएम मोदी के खिलाफ पेश किया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने लोकसभा में पीएम मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। कांग्रेस सांसद ने बताया कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विशेषधिकार हनन का नोटिस दिया है। जब अनुराग ठाकुर के मंगलवार के बयान के अंश सदन की कार्यवाही से हटा दिए गए हैं तो उसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर अनुराग ठाकुर के बयान की तारीफ की और उनके बयान को प्रचारित किया। 
02:35 PM, 31-Jul-2024

विपक्ष के आरोपों पर अमित शाह ने दिया ये जवाब

'विपक्ष ने कहा कि आपदा के पैसे रिलीज करने का अधिकार राज्य के पास नहीं है, ये गलत है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि SDRF में 10% राशि कोई भी राज्य अपने हिसाब से इश्यू कर सकता है। और 100% राशि के लिए भारत सरकार से किसी भी परमिशन की आवश्यकता नहीं है, केवल भारत सरकार की गाइडलाइन को फॉलो करना है।'
02:32 PM, 31-Jul-2024

'चेतावनी पर ध्यान देकर कई राज्य सरकारों ने किया शानदार काम'

अमित शाह ने कहा कि 'इस देश में कई राज्य सरकारें ऐसी हैं, जिन्होंने इस प्रकार की चेतावनी का उपयोग करके शानदार आपदा प्रबंधन किया है। ओडिशा में जब नवीन बाबू की सरकार थी, तो हमने सात दिन पहले साइक्लोन का अलर्ट भेजा, सिर्फ एक व्यक्ति की मृत्यु हुई, वो भी गलती से। गुजरात सरकार को हमने तीन दिन पहले साइक्लोन का अलर्ट भेजा, एक पशु भी नहीं मरा।'
02:04 PM, 31-Jul-2024

राज्यसभा में वायनाड त्रासदी पर बोले अमित शाह

राज्यसभा में केरल के वायनाड में हुई त्रासदी पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही केरल सरकार को भारी बारिश की चेतावनी दी थी, लेकिन राज्य सरकार ने चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया। शाह ने कहा कि जब 23 जुलाई को ही चेतावनी दी गई थी तो लोगों को क्यों नहीं हटाया गया। अमित शाह ने कहा कि 'मैं सदन के सामने स्पष्ट करना चाहता हूं कि 23 जुलाई को केरल सरकार को मौसम संंबंधी चेतावनी भारत सरकार की ओर से दी गई थी, फिर 24 को, 25 को भी गई थी। 26 जुलाई को बताया गया कि 20 सेमी से ज्यादा वर्षा होगी, लैंडस्लाइड होने की संभावना है, कीचड़ भी आ सकता है और लोग इसमें दब कर मर भी सकते हैं।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed