Parliament Live: लोकसभा की कार्रवाई स्थगित; आधी रात से ज्यादा समय तक चली ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा
{"_id":"6886ede661570d7d5b09b83a","slug":"parliament-monsoon-session-day-6-live-update-pahalgam-operation-sindoor-lok-sabha-rajya-sabha-om-birla-news-2025-07-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Live: लोकसभा की कार्रवाई स्थगित; आधी रात से ज्यादा समय तक चली ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 29 Jul 2025 12:54 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:54 AM IST
खास बातें
Parliament Monsoon Session Live, Rajnath Singh on Operation Sindoor: आज संसद के मानसून सत्र का छठा दिन है। विपक्षी दलों के सांसद बिहार में मतदाता सूची और पहलगाम आतंकी हमले के मुद्दे पर आक्रामक हैं और सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही है। जिसमें सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपना पक्ष रखा। संसद का पल-पल अपडेट जानिए अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में
विज्ञापन
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा
- फोटो : संसद टीवी / अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
12:53 AM, 29-Jul-2025
लोकसभा की कार्रवाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई है।
12:34 AM, 29-Jul-2025
पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ-जयशंकर के भाषणों की सराहना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में दिए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के भाषणों की सराहना की। पीएम ने कहा कि दोनों नेताओं ने क्रमश: ऑपरेशन की सफलता और भारत की वैश्विक पहुंच को बहुत ही सटीक तरीके से स्पष्ट किया।
सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम ने कहा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्कृष्ट भाषण, जिसमें उन्होंने भारत के सुरक्षा तंत्र की सफलता और ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सशस्त्र बलों के साहस पर गहन दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। एक अन्य पोस्ट में पीएम ने कहा, विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर का भाषण उत्कृष्ट रहा। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खतरे से लड़ने में भारत का दृष्टिकोण दुनिया के सामने स्पष्ट रूप से आया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में दिए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के भाषणों की सराहना की। पीएम ने कहा कि दोनों नेताओं ने क्रमश: ऑपरेशन की सफलता और भारत की वैश्विक पहुंच को बहुत ही सटीक तरीके से स्पष्ट किया।
सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम ने कहा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्कृष्ट भाषण, जिसमें उन्होंने भारत के सुरक्षा तंत्र की सफलता और ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सशस्त्र बलों के साहस पर गहन दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। एक अन्य पोस्ट में पीएम ने कहा, विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर का भाषण उत्कृष्ट रहा। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खतरे से लड़ने में भारत का दृष्टिकोण दुनिया के सामने स्पष्ट रूप से आया है।
विज्ञापन
11:14 PM, 28-Jul-2025
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने रक्षा मंत्री सेना के लिए काफी काम किया था। उन्होंने कहा था कि जब-जब सेना ने लड़ाई लड़ी, देश कभी नहीं हारा। जब देश को वार्ता की जरूरत पड़ी तो देश हारा। देश के हर नागरिक ने पहलगाम के बाद सेना और प्रधानमंत्री के साथ रहने का फैसला किया। सेना के पराक्रम को अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीजफायर कराकर धता बता दिया। अगर यह एलान पीएम मोदी करते तो कोई दिक्कत नहीं थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने 26 बार सीजफायर की बात कही है। सरकार की ओर से ट्रंप के दावे का जवाब नहीं दिया गया। सरकार ट्रंप के बयान की निंदा क्यों नहीं कर रही है? पहलगाम हमले के बाद से विपक्ष सरकार के साथ खड़ा था। यह युद्ध देश की सेना ने जीता है। 140 करोड़ लोगों ने जीता है। किसी को यह कहने का अधिकार नहीं है कि भारत का समझौता हमने कराया।
10:31 PM, 28-Jul-2025
असम में भाजपा सांसद दिलीप सैकिया ने कांग्रेस के लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गोगोई की पत्नी पाकिस्तान से जुड़ी रही हैं। इस पर कांग्रेस सांसदों ने हंगामा किया। विपक्ष के सांसद वेल में आ गए।
09:55 PM, 28-Jul-2025
आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि पहलगाम में पर्यटन स्थल तक आतंकी कैसे पहुंचे? सरकार जवाब दे। सरकार यह भी बताए कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने जवाबी हमले किए तो संघर्ष विराम क्यों किया गया? पाकिस्तान को आईएमएफ ने ऋण दिया है, क्या सरकार ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई है? क्या सरकार बताएगी कि आतंकी भारत में प्रवेश कैसे कर जाते हैं? पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी पहलगाम क्यों नहीं गए? कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में जिन शब्दों का प्रयोग किया गया उन पर चिंता व्यक्त की जानी चाहिए।
09:51 PM, 28-Jul-2025
ओवैसी ने कहा कि हम अपने मुल्क के मुकद्दर का फैसला करते हैं। एक गोरा व्हाइट हाउस से संघर्ष विराम का एलान करेगा? ये बेहद अफसोस की बात है। मेरा सवाल है कि हम अमेरिका के दोस्त हैं। सरकार केवल दोस्ती निभा रही है। कई देशों ने अमेरिका को जवाब दिया है। हम अमेरिका को जवाब नहीं दे पा रहे हैं। सरकार ने चीन से नहीं कहा कि पाकिस्तान को क्यों हथियार दिया? हमारे पास कई रक्षा हथियार नहीं हैं। सरकार को पाकिस्तान को एफटीएफ को ग्रे लिस्ट में लाना पड़ेगा। विदेशी नीति को राजनीति को मुद्दा मत बनाइए। क्या चीन ने हमसे संघर्ष विराम के लिए कहा था?
विज्ञापन
विज्ञापन
09:46 PM, 28-Jul-2025
ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते है। आपने व्यापार बंद कर दिया है, तो आप पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच क्यों खेल रहे हैं? यह बेहद निंदनीय है। ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना ने जवाब दिया। जवाबदेही तय होनी चाहिए। सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की फिर भी पहलगाम हुआ?
09:42 PM, 28-Jul-2025
एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पहलगाम हमले में हमारे 26 लोगों की जान चली गई, लेकिन पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेला जा रहा है।
09:25 PM, 28-Jul-2025
कांग्रेस सांसद सप्तागिरि शंकर उलाका ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री विदेश दौर से बीच में वापस आए। हमें लगा था कि वे पहलगाम जाएंगे, लेकिन वे बिहार चले गए। यह निंदनीय है। प्रधानमंत्री सदन में नहीं हैं। यह दुख की बात है।
09:17 PM, 28-Jul-2025
सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी थी, लेकिन कांग्रेस के नेताओं में होड़ मची रही कि पाकिस्तान का सबसे करीबी दोस्त और सबसे प्यारा कौन बनकर सामने आए। कल एक पूर्व गृह मंत्री ने जो इंटरव्यू दिया था, उसमें उन्होंने कहा था- अगर इसमें पाकिस्तान का हाथ नहीं है, तो आप कैसे कह सकते हैं कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे? कभी वे इसे हिंदू आतंकवाद कहते हैं, कभी वे पाकिस्तान का बचाव करने आ जाते हैं। आज कांग्रेस पार्टी में पाकिस्तान के इतने बड़े पैरोकार हैं कि बाद में पाकिस्तान अपना बचाव करता है, और कांग्रेस के नेता उनका बचाव करने आ जाते हैं। पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी सरकार लश्कर-ए-राहुल के भाइयों को अपने पक्ष में इस्तेमाल कर रही है।