फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament LIVE: हंगामे के चलते पांचवें दिन भी नहीं चली संसद, एसआईआर के मुद्दे पर गतिरोध बरकरार

Fri, 25 Jul 2025 02:18 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 25 Jul 2025 02:18 PM IST
खास बातें

आज संसद के मानसून सत्र का पांचवां दिन है। विपक्ष का हंगामा पांचवें दिन भी जारी रहा, जिसके चलते संसद में काम नहीं हो सका। विपक्षी दलों के सांसद बिहार में मतदाता सूची के एसआईआर पर जमकर हंगामा कर रहे हैं। सत्ता पक्ष ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए हैं और विपक्ष पर सदन नहीं चलने देने का आरोप लगाया है। वहीं विपक्ष एसआईआर और ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़ा है। संसद की कार्यवाही के बारे में जानिए सबकुछ अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session Day 5 Live Updates Operation Sindoor Lok Sabha Rajya Sabha Om Birla Harivansh News
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

02:15 PM, 25-Jul-2025

हंगामे के चलते लोकसभा सोमवार तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित हो गई। राज्यसभा की कार्यवाही पहले ही स्थगित हो चुकी है। इस तरह पांचवां दिन भी हंगामा की भेंट चढ़ गया। मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण मामले पर गतिरोध बरकरार है। 
01:36 PM, 25-Jul-2025

भाजपा सांसद ने विपक्ष के रवैये पर जताई चिंता

भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा 'आज संसद में जो कुछ हुआ, वह बेहद चिंताजनक है। लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्ष से प्रश्नकाल में व्यवधान न डालने और सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की। लोकसभा अध्यक्ष सदन के संरक्षक होते हैं और उन्होंने विपक्ष को बार-बार आश्वासन दिया, फिर भी विपक्ष ने पूरे एक हफ्ते तक सदन नहीं चलने दिया। 17 विधेयक पारित होने हैं, जिनके लिए कार्य मंत्रणा समिति ने समय निर्धारित किया हुआ है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बैठक की है, और आज उन्होंने गतिरोध समाप्त करने और सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्यसभा के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की। जब सरकार और लोकसभा अध्यक्ष किसी भी तरह की चर्चा के लिए तैयार हैं, तो वे जानबूझकर बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का मुद्दा उठा रहे हैं। अगर वे अवैध बांग्लादेशियों, रोहिंग्याओं और नेपाली प्रवासियों के लिए लड़ रहे हैं, तो भी वे मतदाता नहीं रहेंगे। भारत में सरकार चुनने का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को है।'
विज्ञापन
12:50 PM, 25-Jul-2025
संसद में पांच दिनों से जारी गतिरोध को दूर करने का प्रयास, स्पीकर ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक बुलाई
12:26 PM, 25-Jul-2025
राज्यसभा महासचिव उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। शुक्रवार को आयोग ने एक बयान में कहा, राज्यसभा के उपसभापति की सहमति और कानून मंत्रालय से परामर्श के बाद पीसी मोदी को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि इसी हफ्ते सोमवार को रात करीब नौ बजे स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जगदीप धनखड़ ने पद से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव आयोग ने राज्यसभा सचिवालय की संयुक्त सचिव गरिमा जैन और राज्यसभा सचिवालय के निदेशक विजय कुमार को इस चुनाव के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
12:06 PM, 25-Jul-2025
राज्यसभा की कार्यवाही में व्यवधान, कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
दोपहर 12 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर भी विपक्षी दलों का हंगामा जारी रही। सदन में अव्यवस्था के कारण कार्यवाही सोमवार सुबह 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में गतिरोध दूर करने के प्रयासों के तहत स्पीकर ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। दोपहर 12.30 बजे बैठक बुलाई गई है। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने बताया कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर गतिरोध दूर करने का प्रयास कर रही है।
11:01 AM, 25-Jul-2025
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, व्यवधान के कारण चंद मिनटों में स्थगन
शुक्रवार को कार्यवाही शुरू होने पर राज्यसभा में नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। हालांकि, नारेबाजी और शोरगुल के कारण कार्यवाही में व्यवधान पड़ा और दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। उपसभापति हरिवंश ने राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी, जबकि स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:25 AM, 25-Jul-2025
चुनाव आयोग के SIR का प्रतीकात्मक विरोध
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया- SIR का प्रतीकात्मक रूप से विरोध किया। सदस्यों ने SIR को फाड़ दिया और उसे कूड़ेदान में फेंक दिया।
09:10 AM, 25-Jul-2025

Parliament LIVE: हंगामे के चलते पांचवें दिन भी नहीं चली संसद, एसआईआर के मुद्दे पर गतिरोध बरकरार

आज संसद के मानसून सत्र का पांचवां दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों का हंगामा और विरोध-प्रदर्शन जारी रहने की आशंका है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध दूर करने के लिए दोनों पक्षों के नेताओं से की जा रही अपील लगातार बेअसर साबित हो रही है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के चंद मिनटों बाद ही स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश को सदन में अव्यवस्था और शोरगुल के कारण कार्यवाही को स्थगित करना पड़ रहा है। स्पीकर ओम बिरला सांसदों के व्यवहार को लेकर नाराजगी प्रकट करते हुए चेतावनी भी दे चुके हैं, लेकिन विपक्षी दलों के सांसद अपनी मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed