फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session: लोकसभा-राज्यसभा भारी हंगामे के बीच कल तक के लिए स्थगित; दोनों सदनों से दो अहम विधेयक पारित

Thu, 07 Aug 2025 02:35 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 07 Aug 2025 02:35 PM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session News: संसद का मानसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। आज 14वें दिन की कार्यवाही के दौरान भी दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सरकार ने राज्यसभा और लोकसभा से दो अहम विधयेक पारित कराए हैं। जिसके बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार 8 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session Day 14 Live Updates Rajya Sabha Lok Sabha Bihar SIR SSC Phase 13 Exam Hindi News
संसद के मानसून सत्र का 14वां दिन - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

02:33 PM, 07-Aug-2025
राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
संसद के उच्च सदन में भी विपक्ष के भारी हंगामे के आज काम बाधित हुआ। दोपहर दो बजे राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद भी विपक्ष ने हंगामा किया, जिसके बाद पीठासीन उपसभापति ने सदन की कार्यवाही को 8 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
02:32 PM, 07-Aug-2025
राज्यसभा से तटीय पोत परिवहन विधेयक 2025 परित
राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच तटीय पोत परिवहन विधेयक 2025 पर चर्चा की गई। इस दौरान घनश्याम तिवाड़ी ने सदन की कार्यवाही की जिम्मेदारी निभाई। विपक्ष के हंगामे के बीच तटीय पोत परिवहन विधेयक 2025 को सरकार ने परित भी कराया
विज्ञापन
02:27 PM, 07-Aug-2025
लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 8 अगस्त 2025 सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।
02:25 PM, 07-Aug-2025
लोकसभा से मणिपुर माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक पारित
विपक्ष की तरफ से भारी हंगामे के बीच लोकसभा में मणिपुर माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक पारित किया गया। वहीं पीठासीन स्पीकर जगदंबिका पाल ने विपक्ष से अपील की वे शांति बनाएं और अपनी जगह पर बैठे।
02:16 PM, 07-Aug-2025
हंगामे के बीच संसद की कार्यवाही जारी
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक बाधित होने के बाद फिर शुरू हुई है। लोकसभा में मणिपुर माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक पर चर्चा हो रही है, जबकि विपक्ष इस दौरान हंगामा कर रहा है। पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने सदन की कार्यवाही चला रहे हैं। वहीं राज्यसभा में तटीय पोत परिवहन विधेयक 2025 पर चर्चा की जा रही है, यहां घनश्याम तिवाड़ी सदन की कार्यवाही की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 
12:31 PM, 07-Aug-2025
एसआईआर के मुद्दे पर धर्मेंद्र यादव की प्रतिक्रिया
समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने एसआईआर के मुद्दे पर कहा, 'ये (भाजपा) वोटर लिस्ट में हेरा फेरी करके चुनौती देने का हथकंडा अपना रहे हैं। जिस दिन एसआईआर आया था, मैं उसी दिन से कह रहा हूं कि यदि बिहार में वास्तव में वोटर लिस्ट इतनी गलत थी तो बिहार के सांसदों को पहले इस्तीफा देना चाहिए।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:26 PM, 07-Aug-2025
'बिहार में चुनाव आयोग ने SIR का काम बहुत अच्छे से किया'
जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने एसआईआर के मुद्दे पर कहा, 'हम बार-बार कह रहे हैं कि एसआईआर बिहार में हो रहा है। ये (विपक्ष) दिल्ली में हल्ला कर रहे हैं लेकिन बिहार में इसका कोई असर नहीं है। बिहार में चुनाव आयोग ने एसआईआर का काम बहुत अच्छे से किया है।'
 
12:18 PM, 07-Aug-2025
वित्त मंत्री ने मणिपुर माल और सेवा कर पर अपना वक्तव्य रखा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2025 (2025 का संख्या 1) को तत्काल लागू करने के कारणों को दर्शाते हुए एक व्याख्यात्मक वक्तव्य सभा पटल पर रखा।
 
12:16 PM, 07-Aug-2025
लोकसभा में मणिपुर माल और सेवा कर (संसोधन) विधेयक, 2025 पेश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया। यह विधेयक मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 में और संशोधन करता है।
 
12:11 PM, 07-Aug-2025
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे के लिए स्थगित हुई। वहीं दोपहर 12 बजे फिर कार्यवाही शुरू हुई और इस दौरान मणिपुर माल और सेवा कर (संसोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा हुई। वहीं विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed