संसद: लोकसभा में ओबीसी से जुड़े बिल पर चर्चा जारी, अधीर रंजन बोले- 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण की व्यवस्था हो
पेगासस मुद्दे पर चर्चा को लेकर संसद में जहां गतिरोध लगातार जारी है वहीं लोकसभा के लिए आज अहम दिन है क्योंकि ओबीसी से जुड़े विधेयक पर चर्चा हो रही है। बता दें कि इस विधेयक के माध्यम से केंद्र सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को साधने की कोशिश कर रही है। इसके लिए वह राज्यों को ओबीसी की सूची बनाने का अधिकार दे रही है।
लाइव अपडेट
सरकार चुनाव के चलते संशोधन लाई: अधीर रंजन
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित
Rajya Sabha adjourned till 2pm due to continued sloganeering by Opposition MPs
— ANI (@ANI) August 10, 2021
ओबीसी बिल पर चर्चा के दौरान अधीर रंजन ने उठाई पेगासस जांच की मांग
लोकसभा में ओबीसी से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पेगासस मुद्दे जांच की मांग उठाने लगे जिसके बाद अध्यक्ष ओं बिरला ने उन्हें संबंधित विषय पर बोलने को कहा।50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण की व्यवस्था हो : अधीर रंजन
अधीर रंजन ने कहा- हमारी पार्टी ने आदिवासियों के लिए बहुत काम किया
लोकसभा में ओबीसी से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी ने आदिवासियों के लिए बहुत काम किया है।अगर आज भी सदन बाधित होता है तो लोगों में एक गलत संदेश जाएगा: वेंकैया नायडू
कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी
MPs of Shiromani Akali Dal (SAD), Bahujan Samaj Party (BSP) & Congress Party stage a protest outside Parliament & urged Centre to repeal 3 agri laws
— ANI (@ANI) August 10, 2021
"2024 Lok Sabha elections are not far away. The fight will continue," says SAD leader Harsimrat Kaur pic.twitter.com/1ughn7m21U
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस
Congress MP Ripun Bora has given the suspension of business notice in Rajya Sabha under rule 267 demanding discussion on rising fuel prices. pic.twitter.com/XR7MQTd7NR
— ANI (@ANI) August 10, 2021