Parliament LIVE: लोकसभा में कार्यवाही स्थगित, आज वायु प्रदूषण पर होगी चर्चा; मंत्री भूपेंद्र यादव देंगे जवाब
Parliament Winter Session 2025 News: संसद के शीतकालीन सत्र में आज लोकसभा में मनरेगा का नाम बदलने वाले विधेयक पर हंगामे के आसार हैं। मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान ने जब ये विधेयक पेश किया तो इस पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कड़ा ऐतराज किया था। राज्यसभा में भी कई अहम विधायी कार्य सूचीबद्ध हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें संसद की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स
लाइव अपडेट
'गांव में शिकायत थी...इसलिए लाए ये बिल', संसद में बोले जगदंबिका पाल
गांव में शिकायत थी कि जब बुवाई के समय किसानों को मजदूर नहीं मिलते थे। इसीलिए इस बिल में बुवाई के समय काम न देने का फैसला किया गया। यह ऐतिहासकि बिल है। इसके लिए मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करता हूं। ये बिल भारत की संरचना को मजूबत करने का काम करेगा।संसद परिसर में इन सांसदो ने जी राम जी बिल पर सांसदों ने कही ये बात
जी राम जी बिल पर हनुमान बेनीवाल ने जताई आपत्ति...संसद परिसर में जी राम जी बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए आरएलपी अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बिल राज्यों पर भारी वित्तीय बोझ डालेगा। बेनीवाल के अनुसार, राज्य सरकारें इस योजना को लागू करने की स्थिति में नहीं होंगी और अंततः इसे बंद करना पड़ेगा। उन्होंने इसे अव्यावहारिक करार दिया।
जी राम जी बिल पर कांग्रेस का हमला....संसद परिसर में कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने जी राम जी बिल को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार एनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना चाहती है। मल्लू रवि ने कहा कि ‘महात्मा’ और ‘राष्ट्रपिता’ का सम्मान गांधी जी को देश की जनता ने दिया है और कुछ नाम विशेष मूल्यों और सिद्धांतों से जुड़े होते हैं।
जी राम जी बिल से रोजगार और कृषि को लाभ...भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने संसद परिसर में जी राम जी बिल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह बिल केवल रोजगार की गारंटी नहीं देता, बल्कि कृषि क्षेत्र, किसानों और बेरोजगार गरीबों को भी फायदा पहुंचाएगा। चौधरी के अनुसार, काम के दिन 100 से बढ़ाकर 125 किए गए हैं और कृषि क्षेत्र में 60 दिन काम का प्रावधान है। केंद्र और राज्य का हिस्सा अब 60:40 होगा।
'कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के लिए महात्मा गांधी का नाम इस्तेमाल किया', संसद में बोले निशिकांत दुबे
ये बिला कितना महत्वपूर्ण है। ये इस बात से समझा जा सकता है कि इतनी देर रात तक भी हमारे सभी नेता संसद में बैठे हैं। ये बिल हमारी सरकार की प्राथमिकता को बताता है। कांग्रेस ने पैसा कमाने के लिए महात्मा गांधी का नाम सिर्फ भ्रष्टाचार करने के लिए इस्तेमाल किया। मनरेगा का भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है। इसी को रोकने के लिए ये बिल लाया गया है। आप गांधी की बात करते हैं, आपने ही सबसे ज्यादा बार गांधी को मारा। पाकिस्तान का बंटवारा कर आपने गांधी को मारा। गाय के नाम पर साधुओं की हत्या की, तब आपने गांधी को मारा। ये बिल भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लाया गया है। मोदी जी 'ना खाउंगा ना खाने दूंगा' की पहल पर काम कर रहे हैं। इस बिल के लिए मैं सरकार का धन्यवाद करता हूं, जो यह बिल लाई।'आपके गांधी विदेश में हैं', अनुराग ठाकुर ने 'जी राम जी बिल' पर राहुल की विदेश यात्रा पर भी साधा निशाना
नामदार आप होगे हम कामदार हैं। काम करने पर विश्वास रखेंगे। पहले इस बिला का नाम था कि जवाहर रोजगार योजना। तब इनको महात्मा गांधी की याद नहीं आई। राहुल की विदेश यात्रा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपके गांधी विदेश में हैं। लेकिन हम यहां लोगों के लिए काम करते हैं। पहले की सरकार 100 दिन का काम देती थीं। हमारी सरकार इस बिल के जरिए 125 दिन काम देने का वादा कर रही है।गांधी जी के नाम को मिटाने की कोशिश- प्रिया सरोज
मछली शहर से सांसद प्रिया सरोज ने इस बिल पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा पहले हम कहते थे कि काम मांगो काम मिलेगा लेकिन इस सरकार का कहना है कि बजट होगा तो काम मिलेगा।संसद में जी राम जी बिल पर चर्चा जारी, देर रात एक बजे तक चलेगी बहस
लोकसभा में जी राम जी बिल पर आज लंबी चर्चा होने जा रही है। सदन की कार्यवाही के दौरान इस महत्वपूर्ण विधेयक पर रात एक बजे तक चर्चा जारी रहने की संभावना है। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से बिल पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।लोकसभा में आज वायु प्रदूषण पर होगी चर्चा, भूपेंद्र यादव देंगे जवाब
लोकसभा में आज देश में बढ़ते वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा होगी। यह चर्चा लोकसभा के नियम 193 के तहत की जाएगी, जिसमें बिना मतदान के सदन में अहम विषय पर विचार रखा जाता है। चर्चा के दौरान विभिन्न दलों के सांसद वायु प्रदूषण से जुड़ी समस्याएं, इसके कारण और समाधान पर अपनी बात रखेंगे। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव चर्चा का जवाब देंगे और सरकार का पक्ष सदन के सामने रखेंगे।
लोकसभा की कार्यवाही मध्य रात्रि 12 बजे तक बढ़ाई गई
लोकसभा की कार्यवाही मध्य रात्रि 12 बजे तक बढ़ा दी गई है। सदन में 'विकसित भारत - जी राम जी विधेयक 2025' पर चर्चा चल रही है।#ParliamentUpdate #LokSabha की कार्यवाही मध्य रात्रि 12 बजे तक बढ़ा दी गई है.
— SansadTV (@sansad_tv) December 17, 2025
सदन में 'विकसित भारत - जी राम जी विधेयक 2025' पर चर्चा चल रही है.#WinterSession @ChouhanShivraj @MoRD_GoI
Watch Live: https://t.co/9D0OaqL8Xf pic.twitter.com/iYAYNOPYzI
राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही 18 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई।सबका बीमा सबकी रक्षा विधेयक राज्यसभा से पारित
राज्यसभा से सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा कानून संशोधन विधेयक, 2025) पारित हुआ।The Sabka Bima Sabki Raksha (Amendment of Insurance Laws Bill, 2025 ) passed in #RajyaSabha #WinterSession @FinMinIndia @nsitharaman pic.twitter.com/4TiBud3z05
— SansadTV (@sansad_tv) December 17, 2025