Winter Session LIVE: राज्यसभा में जी राम जी बिल पारित, सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित
Parliament LIVE: संसद के शीतकालीन सत्र में अब केवल दो कार्यदिवस बचे हैं। आज लोकसभा में राष्ट्रीय राजधानी- दिल्ली और इसके आसपास (NCR) वायु प्रदूषण के कारण उपजे गंभीर हालात पर चर्चा होनी थी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी विपक्षी खेमे की तरफ से चर्चा की शुरुआत करनी थी। हालांकि, प्रश्नकाल के बाद हंगामे के बीच वीबी- जी राम जी विधेयक पारित हुआ और स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी। दूसरी तरफ राज्यसभा में परमाणु क्षेत्र से जुड़े SHANTI बिल पर चर्चा हुई। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
सुबह 11:00 बजे तक के लिए राज्यसभा स्थगित
विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी वीबी जी राम जी बिल के बाद राज्यसभा 19 दिसंबर, 2025 को सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।#wintersession2025 #RajyaSabha Adjourned Till 11:00 AM on December 19,2025 pic.twitter.com/Gd22dBNHow
— SansadTV (@sansad_tv) December 18, 2025
संविधान सदन के बाहर विपक्ष का धरना
विपक्ष के विरोध के बीच संसद ने ध्वनि मत से वीबी राम जी बिल बिल पास कर दिया है। विपक्षी पार्टियों ने जी राम जी बिल के खिलाफ संसद परिसर में संविधान सदन के बाहर धरना दिया।#WATCH | The 'Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin): VB – G RAM G Bill, 2025’ passed in Rajya Sabha.
— ANI (@ANI) December 18, 2025
Source: Sansad TV/ YouTube pic.twitter.com/1kdzJ9xIz2
राज्यसभा से वीबी-जी राम जी बिल पारित
राज्यसभा ने वीबी-जी राम जी बिल 2025 को मंजूरी दे दी है। सरकार के मुताबिक यह विधेयक ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से लाया गया है। हालांकि चर्चा के दौरान विपक्ष ने इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।#WinterSession
— SansadTV (@sansad_tv) December 18, 2025
#RajyaSabha passes 'The Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin): VB – G Ram G Bill, 2025'.@MoRD_GoI @ChouhanShivraj pic.twitter.com/AeT2cBbjrl
वीबी जी-राम जी बिल पर खरगे का तीखा हमला, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
विकसित भारत जी-राम जी बिल को लेकर कांग्रेस ने संसद में सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जो मंत्री गरीबों के प्रति संवेदना दिखाने की बात करते हैं, वही आज मनरेगा को खत्म करने पर उतारू हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसी मजबूरी में यह कानून ला रही है, लेकिन सच्चाई देश को नहीं बता रही। खरगे ने चेतावनी दी कि जिस तरह तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े थे, उसी तरह यह कानून भी वापस लेना पड़ेगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार चाहती है कि लोग सड़कों पर उतरें, आंदोलन करें, गोलियां खाएं और जान दें। खरगे ने साफ कहा कि गरीब इस कानून का समर्थन कभी नहीं करेंगे और कांग्रेस इसकी लड़ाई जारी रखेगी।जी राम जी बिल पर प्रमोद तिवारी ने कही ये बात
जी राम जी बिल पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस सत्ता में लौटेगी, महात्मा गांधी का नाम फिर से जोड़ा जाएगा और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया जाएगा। उन्होंने इसे कांग्रेस का वादा बताया। प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार की गोडसे जैसी सोच को खत्म किया जाएगा।जी राम जी बिल पर राज्यसभा में चर्चा जारी
'विकसित भारत - रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) के लिए गारंटी- वीबी- जी राम जी बिल, 2025' पर राज्यसभा में चर्चा जारी है।#WinterSession
— SansadTV (@sansad_tv) December 18, 2025
Discussion on 'The Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin): VB – G Ram G Bill, 2025' continues in #RajyaSabha @MoRD_GoI @ChouhanShivraj pic.twitter.com/glxBqKTS0j
राज्यसभा में 'वीबी जी राम जी बिल' पर चर्चा शुरू
राज्यसभा में 'वीबी जी राम जी बिल' पर चर्चा की जा रही है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल 2025 यानी वीबी-जी राम जी' बिल चर्चा के लिए प्रस्तुत कर दिया है। इससे पहले आज ही लोकसभा में इस बिल को मंजूरी दी गई है।#RajyaSabha में 'वीबी जी राम जी बिल' पर चर्चा शुरू.
— SansadTV (@sansad_tv) December 18, 2025
ग्रामीण विकास मंत्री @ChouhanShivraj ने 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल 2025 यानी VB–G Ram G' बिल चर्चा के लिए प्रस्तुत कर दिया है.
इससे पहले आज ही #LokSabha में इस बिल को मंजूरी दी गई.@MoRD_GoI… pic.twitter.com/MMDL0I1SwE
राज्यसभा से भी पारित हुआ परमाणु विधेयक
राज्यसभा में 'भारत के रुपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा के संधारणीय दोहन और अभिवर्धन विधेयक 2025' पारित हो गया है। यह विधेयक परमाणु ऊर्जा अधिनियम, 1962 और नाभिकीय क्षति हेतु नागरिक दायित्व अधिनियम, 2010 को समाप्त करेगा। इस बिल से पहली बार निजी कंपनियों को नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन सेक्टर में प्रवेश मिलेगा। इस बिल पर मतदान के दौरान विपक्षी सांसदों के सभी संशोधन प्रस्ताव अस्वीकृत हो गए।#RajyaSabha में 'भारत के रुपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा के संधारणीय दोहन और अभिवर्धन विधेयक 2025' पारित.
— SansadTV (@sansad_tv) December 18, 2025
यह विधेयक परमाणु ऊर्जा अधिनियम, 1962 और नाभिकीय क्षति हेतु नागरिक दायित्व अधिनियम, 2010 को समाप्त करेगा.
इस बिल से पहली बार निजी कंपनियों को नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन सेक्टर में… pic.twitter.com/oAFwrg02Hu