फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session LIVE: संसद की कार्यवाही 17 मार्च तक स्थगित, परिसर में सांसदों ने मनाई होली

Wed, 12 Mar 2025 03:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 12 Mar 2025 03:59 PM IST
खास बातें

Parliament Budget Session Live Updates: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में जमकर हंगामा हो रहा है। विपक्ष ने सरकार को मतदाता पहचान पत्र में गड़बड़ी के आरोपों, अमेरिका की टैरिफ से जुड़ी धमकियों, परिसीमन और मणिपुर जैसे मुद्दों पर घेर रखा है। इसके जवाब में सरकार ने विपक्षी नेताओं के बयानों को मुद्दा बना लिया है।

विज्ञापन
Parliament Budget Session Live Updates: Lok Sabha Rajya Sabha Uproar BJP vs Congress Mallikarjun Kharge Row
संसद सत्र - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

08:40 PM, 12-Mar-2025
होली के त्योहार से पहले संसद परिसर में सांसद गुलाल खेलते नजर आए। संसद की कार्यवाही 17 मार्च तक स्थगित कर दी गई है।

04:44 PM, 12-Mar-2025
पीओके में शारदा पीठ के दर्शन के लिए कदम उठाएं: कांग्रेस सांसद
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक के. तन्खा ने सरकार से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित शारदा पीठ के दर्शन के लिए यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसे करतारपुर कॉरिडोर की तरह सुगम बनाया जाए, ताकि श्रद्धालु वहां दर्शन कर सकें। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सांसद ने कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास और शारदा पीठ तक धार्मिक यात्राओं को सुगम बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित अपनी मातृभूमि पर लौटना चाहते हैं, लेकिन उनके रास्ते में सुरक्षा और सुविधाओं की कमी आ रही है।

तन्खा ने यह भी कहा कि केवल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान ही कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए गंभीर प्रयास किए गए थे। कश्मीर फाइल्स फिल्म का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, हमने फिल्म नहीं बनाई, हमने उनके लिए काम किया। उन्होंने आगे कहा, आपने करतारपुर कॉरिडोर बनाया, तो कश्मीरियों के लिए भी एक कॉरिडोर बनाइए। 
 
विज्ञापन
02:23 PM, 12-Mar-2025

'ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी पर नियम बनाना राज्य सरकार का काम'

ऑनलाइन जुए का मामला आज लोकसभा में उठा। दरअसल एक सांसद ने सवाल किया कि क्या सरकार ऑनलाइन जुए का नियमन करने की दिशा में कदम उठा रही है और क्या इस संबंध में कोई कानून लाने वाली है? इसके जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने बताया कि सट्टेबाजी और जुआ राज्य का मामला है। इस मामले में कानून बनाने का अधिकार राज्य सरकार का है। 
01:24 PM, 12-Mar-2025

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2.10 बजे तक स्थगित हो गई है। 
01:10 PM, 12-Mar-2025

तीन भाषा नीति पर बयानबाजी जारी

BJD सांसद सस्मित पात्रा ने संसद में NEP के तहत 3-भाषा नीति को लेकर हो रहे हंगामे पर कहा, 'शिक्षा एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। इस पर इतना हंगामा मचाने के बजाय, सबसे अच्छा है कि शिक्षा मंत्रालय और उन राज्यों के बीच परामर्श और बातचीत हो, जिन्हें इससे दिक्कत है। कुछ राज्यों में तीन भाषा नीति को लेकर समस्या है, उनके राजनीतिक प्रतिनिधियों और सरकार को एक साथ आने और कोई समाधान तलाशने की जरूरत है। अगर कोई गलतफहमी है, तो उसे दूर किया जाना चाहिए।'
12:01 PM, 12-Mar-2025

विपक्ष का हंगामा

लोकसभा में पवन ऊर्जा के एक प्रोजेक्ट को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया और सदन से वॉकआउट किया। दरअसल कांग्रेस सांसद ने पवन ऊर्जा के एक प्रोजेक्ट को लेकर सवाल किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया तो विपक्ष ने हंगामा कर दिया और सरकार पर अदाणी के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया। इसके बाद विपक्षी सांसद सदन से वॉकआउट कर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:55 AM, 12-Mar-2025

'नई शिक्षा नीति में भाषा को विवाद बनाना गलत'

केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने NEP के तहत 3-भाषा नीति पर संसद में हो रहे हंगामे पर कहा, 'कांग्रेस जब पहली बार सत्ता में आई थी, तब बहुत पहले ही हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकार कर लिया गया था, लेकिन इसके बावजूद यह(NEP) कहा गया है कि आप अपनी मूल भाषा में भी काम कर सकते हैं लेकिन हिंदी को भी कुछ प्रमुखता दें, बस इतना ही कहा गया है। यह व्यक्तिगत रुचि का मामला है कि कौन किस भाषा में पढ़ेगा और काम करेगा। NEP बहुत स्पष्ट है, इसे विवाद बनाना ठीक नहीं है।'
11:18 AM, 12-Mar-2025

लोकसभा में उठा अवैध कोयला खनन का मुद्दा

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान अवैध कोयला खनन का मामला उठा। सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र में अवैध कोयला खनन को रोकने के लिए सरकार के प्रयासों पर सवाल किए, जिनका केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने जवाब दिए। 
11:08 AM, 12-Mar-2025

तीन भाषा नीति पर क्या बोलीं सुधा मूर्ति

राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने कहा, 'होली रंगों का त्योहार है, देश के सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं।' संसद में NEP के तहत 3-भाषा नीति को लेकर हो रहे हंगामे पर उन्होंने कहा, 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कोई भी व्यक्ति कई भाषाएं सीख सकता है और मैं खुद 7-8 भाषाएं जानती हूं। मुझे हमेशा सीखने में मज़ा आता है और बच्चे बहुत कुछ सीख सकते हैं।'
11:04 AM, 12-Mar-2025

संसद की कार्यवाही जारी

संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में फिलहाल प्रश्नकाल चल रहा है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed