{"_id":"6aba03295b43c455b60fdac5","slug":"congress-asks-pm-modi-when-will-inflation-be-discussed-in-mann-ki-baat-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला: ‘मन की बात में महंगाई पर कब होगी चर्चा?' प्रधानमंत्री मोदी से पूछे सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला: ‘मन की बात में महंगाई पर कब होगी चर्चा?' प्रधानमंत्री मोदी से पूछे सवाल
Mon, 28 Sep 2026 11:33 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:33 AM IST
सार
कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की संभावित कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। जयराम रमेश ने कहा कि टीवी, फ्रिज और एसी जैसे सामान महंगे होने वाले हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि ‘मन की बात’ में महंगाई और जनता की परेशानियों पर कब चर्चा होगी?
विज्ञापन
जयराम रमेश, कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
कांग्रेस ने सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि वे अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में कई मुद्दों पर उपदेश देते रहते हैं, लेकिन देश की सबसे बड़ी चिंता महंगाई पर कब बात करेंगे?
कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि त्योहारों के मौसम से पहले एलईडी टीवी और वॉशिंग मशीन जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगे होने वाले हैं। कंपनियां तांबा और एल्युमीनियम जैसे कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण 1 अक्तूबर से कीमतें 5% से 10% तक बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।
जयराम रमेश ने क्या कहा?
रमेश ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया, 'त्योहारों के मौसम में जनता को लूटने का सिलसिला बेरोकटोक जारी है। महंगाई की मार अब सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं रही है, फिर भी प्रधानमंत्री बेफिक्र होकर अपनी ही तारीफों के पुल बांध रहे हैं। सब्जियां दिन-ब-दिन महंगी होती जा रही हैं। अगस्त में प्याज की कीमतें 48.27% तक बढ़ गईं। वहीं, एयर कंडीशनर, टीवी व रेफ्रिजरेटर जैसी चीजों की कीमतें भी बढ़ने वाली हैं।
विज्ञापन
सरकार से क्या सवाल पूछा?
रमेश ने दावा किया कि परिवारों की बचत लगातार घट रही है, जबकि उन पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे हालात में एक आम परिवार अपनी जरूरतें कैसे पूरी करेगा? उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री अपनी 'मन की बात' रेडियो सीरीज में कई मुद्दों पर उपदेश देते रहते हैं, लेकिन देश की सबसे बड़ी चिंता महंगाई पर कब बात करेंगे? वे जनता की चिंताओं की परवाह कब करेंगे?'
उन्होंने कहा कि जनता पहले से ही बढ़ती कीमतों से परेशान है। सरकार की ओर से कोई राहत नहीं मिल रही है। रमेश ने कहा, 'मध्यम वर्ग और गरीबों की कमर ऐसे बोझ से कब तक टूटती रहेगी?' बता दें कि कांग्रेस जरूरी चीजों और घरेलू सामानों की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर लगातार हमला कर रही है। इसके साथ ही सरकार से आम आदमी पर बोझ कम करने की मांग कर रही है। हालांकि, सरकार ने जीडीपी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कांग्रेस के दावों को खारिज कर दिया है और कहा है कि अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।