फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nadda Hits Back at Opposition, Says Attempts Being Made to Spoil Country’s Atmosphere

‘झूठ सौ बार बोलने से सच नहीं बनता’: विपक्ष के आरोपों पर नड्डा का पलटवार, कहा- देश का माहौल खराब करने की कोशिश

Mon, 28 Sep 2026 12:23 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 28 Sep 2026 12:23 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि बार-बार झूठ बोलने से वह सच नहीं बन जाता। उन्होंने विपक्ष पर देश का माहौल खराब करने और जनता को गुमराह करने की कोशिश का आरोप लगाया। नड्डा ने कहा कि सरकार विकास और जनहित के मुद्दों पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Nadda Hits Back at Opposition, Says Attempts Being Made to Spoil Country’s Atmosphere
जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने विपक्ष के सभी झूठों का पर्दाफाश कर दिया है। विपक्षी नेताओं पर जनता को गुमराह करने और देश में भ्रम पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने क्या कहा? 
पत्रकारों से बात करते हुए नड्डा ने कहा कि तथ्यों की कसौटी पर परखने पर विपक्ष के आरोप बार-बार खारिज किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके आरोपों की सच्चाई चुनाव आयोग और देश की सर्वोच्च अदालतों के सामने भी आ चुकी है। नड्डा ने कहा, 'अब चुनाव आयोग ने सारे झूठ बेनकाब कर दिए हैं।' उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के सभी सदस्यों के जवाब देने के बावजूद वे आरोप लगाते रहते हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल आरोप लगाते हैं और चले जाते हैं। उन्हें जनहित से कोई लेना-देना नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'विपक्ष के पास इरादा और विजन की कमी'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब विपक्ष के पास इरादा और विजन की कमी होती है, तो वे देश में भ्रम पैदा करने और माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। नड्डा ने कहा, 'हमने कुछ दिन पहले देखा कि कैसे एक मनगढ़ंत खबर के आधार पर देश भर में माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। अब, चुनाव आयोग के सभी सदस्यों द्वारा उनके आरोपों का जवाब दिए जाने के बाद भी, वे एक बार फिर देश का माहौल खराब करने की कोशिशों में लगे हुए हैं।'
 
राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, 'राहुल गांधी, ध्यान से सुनिए किसी झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता, और सच को कभी हराया नहीं जा सकता।' नड्डा ने आगे आरोप लगाया कि राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत विपक्ष के नेताओं की राजनीति संवैधानिक और स्वायत्त संस्थाओं पर सवाल उठाने तक ही सिमटती जा रही है।

उन्होंने कहा, 'आरोप लगाना, भ्रम फैलाना, देश का माहौल खराब करना और फिर भाग जाना यही उनके काम करने का तरीका बन गया है।' नड्डा ने सत्ता के प्रति और विपक्ष के नजरिए में भी अंतर बताया और कहा कि पार्टी सत्ता को जनता की सेवा का जरिया मानती है।

विपक्ष के लिए सत्ता का मतलब क्या है?
नड्डा ने कहा, 'भाजपा के लिए सत्ता 140 करोड़ लोगों के हितों की सेवा करने का माध्यम है।' उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद देश के नागरिकों की सेवा करना और अंत्योदय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करना है, जबकि विपक्ष पर वंशवादी राजनीति और अपने निजी हितों के लिए सत्ता हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता विपक्ष के दोहरे मापदंडों और नकारात्मक राजनीति को समझ चुकी है। इसके साथ ही जोर देकर कहा कि अस्थिरता पैदा करने की किसी भी कोशिश का जवाब जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी। नड्डा का यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस आरोप के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि सीईसी, भाजपा  की विचारधारा को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed