Parliament Budget Session: लोकसभा में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे; सोनिया गांधी ने उठाई जनगणना की मांग
{"_id":"67a977aef180c5cdff0f00a1","slug":"parliament-budget-session-day-6-live-updates-new-income-tax-bill-pm-narendra-modi-latest-news-in-hindi-2025-02-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Budget Session: लोकसभा में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे; सोनिया गांधी ने उठाई जनगणना की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 10 Feb 2025 08:05 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 10 Feb 2025 08:05 PM IST
खास बातें
Parliament Budget Session Live Updates News in Hindi: संसद का बजट सत्र जारी है। अमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीयों के मुद्दे पर विपक्ष हमलावर है। शुक्रवार को भी इसे लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा था। महाकुंभ में भगदड़ का मुद्दा भी संसद के बजट सत्र में गरमाया हुआ है। संसद के बजट सत्र से जुड़े हर ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें...
विज्ञापन
संसद का बजट सत्र
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
08:04 PM, 10-Feb-2025
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 11 फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
07:48 PM, 10-Feb-2025
उपराष्ट्रपति के पैनल में कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला और एआईएडीएमके के एम थंबीदुरई शामिल
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि सभापति की मदद के लिए कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला और एआईएडीएमके के थंबीदुरई को अन्य सदस्यों के अलावा उपराष्ट्रपति के पैनल में शामिल किया गया है। धनखड़ ने कहा कि मैंने पिछले पैनल के अलावा अध्यक्ष की मदद के लिए उपाध्यक्षों के पैनल में राजीव शुक्ला और एम थंबीदुरई के नाम शामिल किए हैं।
विज्ञापन
07:31 PM, 10-Feb-2025
संसद की कार्यवाही को आठ बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। दोनों सदनों में केंद्रीय बजट पर चर्चा जारी है।
02:15 PM, 10-Feb-2025
संसद की कार्यवाही जारी
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही जारी है।02:15 PM, 10-Feb-2025
क्रेडिट गारंटी फंड योजना से 6.78 लाख छात्रों को मिला फायदा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को संसद में बताया कि क्रेडिट गारंटी फंड योजना से साल 2024 में 6.78 लाख छात्रों को फायदा मिला। इस दौरान योजना के तहत 3019 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। बता दें कि इस योजना के तहत सरकार बिना किसी गारंटी के शिक्षा ऋण उपलब्ध कराती है। प्रधान ने कहा कि पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के तहत भी केंद्र सरकार होनहार छात्रों को आर्थिक मदद दे रही है।01:11 PM, 10-Feb-2025
दोपहर दो बजे तक संसद की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके चलते संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:25 PM, 10-Feb-2025
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने राज्यसभा में उठाई जनगणना की मांग
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने सोमवार को राज्यसभा में जनगणना कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देश में 14 करोड़ लोग जरूरतमंद होने के बावजूद खाद्य सुरक्षा कानून के फायदों से वंचित हैं।12:22 PM, 10-Feb-2025
दिल्ली चुनाव में जीत पर लोकसभा में लगे नारे
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा सांसदों ने आज लोकसभा में नारेबाजी की और मोदी-मोदी के नारे लगाए। शनिवार को घोषित किए गए दिल्ली चुनाव के नतीजों में भाजपा को 27 साल बाद बहुमत मिला है।11:40 AM, 10-Feb-2025
गोल्ड की नीलामी को लेकर पूछा गया सवाल
डीएमके सांसद कनिमोझी ने पूछा कि क्या सरकार बड़े पैमाने पर सोने की नीलामी को रोकने के लिए कोई उपाय कर रही है, हाल ही में एनबीएफसी द्वारा इस तरह की नीलामी की गई हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि ऋण वितरण की सीमा 20,000 रुपये क्यों रखी गई है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि सितंबर 2024 में आरबीआई ने सभी संगठनों को अपने गोल्ड लोन पोर्टफोलियो पर नज़र रखने का निर्देश दिया था। उन्होंने बताया कि बैंक खाताधारकों को कई बार नोटिस दिए जाते हैं और फिर नीलामी की जाती है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि नीलामी भी सख्त प्रक्रियाओं का पालन करते हुए की जाती है।11:20 AM, 10-Feb-2025