फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Budget Session Live: कल संसद में राम मंदिर पर प्रस्ताव लाएगी सरकार; भाजपा ने जारी किया व्हिप

Fri, 09 Feb 2024 11:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 09 Feb 2024 11:24 PM IST
खास बातें

Parliament Budget Session 2024 Live News in Hindi: संसद का बजट सत्र चल रहा है। बीते दिन सरकार ने लोकसभा में अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र पेश किया। राज्यसभा से कई सांसदों की विदाई हुई। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हैं। इस वजह से पीएम मोदी भी राज्यसभा पहुंचे और पूर्व पीएम की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन
Parliament Budget Session 2024 Live Updates FM Nirmala Sitharaman Tables White Paper in Lok sabha Rajya Sabha
Parliament Session - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:24 PM, 09-Feb-2024

कांगेस, टीएमसी ने किया केंद्र के बिल का समर्थन
परीक्षाओं में नकल माफियाओं पर नकेल कसने वाले बिल को लेकर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सदस्यों ने राज्यसभा में पार्टी लाइन से ऊपर उठकर केंद्र के विधेयक का समर्थन किया। विपक्षी सांसदों ने और सख्त नियम बनाने की मांग की। ताकि पेपर लीक और ऑनलाइन परीक्षाओं में धांधली पर अंकुश लग सके।

11:00 PM, 09-Feb-2024
कल संसद में राम मंदिर पर प्रस्ताव लाएगी सरकार; भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप
 इस बीच, सूत्रों ने बताया कि सरकार कल दोनों सदनों में राम मंदिर पर प्रस्ताव लाएगी. लोकसभा में यह प्रस्ताव नियम 193 के तहत लाया जाएगा और इसे भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह, प्रताप चंद्र सारंगी और संतोष पांडे पेश करेंगे। राज्यसभा में, प्रस्ताव नियम 176 के तहत लाया जाएगा और इसे भाजपा सांसद के. लक्ष्मण, सुधांशु त्रिवेदी और राकेश सिन्हा द्वारा पेश किया जाएगा। इससे पहले भाजपा ने शनिवार को संसद में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सांसदों को व्हिप जारी किया था। 
विज्ञापन
09:57 PM, 09-Feb-2024
गूगल पे, फोन पे दो जिंदा टाइम बम: सुले
 एनसीपी शरतचंद्र पवार पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने लोकसभा में कहा कि गूगल पे और फोन पे दो जिंदा टाइम बम हैं जो कभी भी फट सकते हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि वह मनी लॉन्ड्रिंग पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठा रही है।

श्वेतपत्र पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए सुले ने कहा, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) में जो कुछ भी हुआ वह ‘बहुत चिंताजनक’ है और लगभग मनी लॉन्ड्रिंग जैसा है। सुले ने कहा, भीम एप का उपयोग बहुत कम किया जाता है जबकि गूगल पे और फोन पे का इस्तेमाल व्यापक रूप से किया जाता है। डिजिटल या कैशलेस अर्थव्यवस्था पर सरकार क्या कर रही है? आरबीआई ने पिछले महीने पीपीबीएल को 29 फरवरी के बाद ग्राहक खातों, वॉलेट, फास्टैग और अन्य उपकरणों में जमा या टॉप-अप स्वीकार करना बंद करने का निर्देश दिया था।
06:15 PM, 09-Feb-2024
राज्यसभा ने जम्मू और कश्मीर स्थानीय निकाय कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पारित किया। विधेयक जम्मू और कश्मीर पंचायती राज अधिनियम, 1989 (1989 का IX), जम्मू और कश्मीर नगरपालिका अधिनियम, 2000 (2000 का XX) में संशोधन प्रदान करता है। और जम्मू और कश्मीर नगर निगम अधिनियम, 2000 (2000 का XXI)। इसे पहले लोकसभा द्वारा पारित किया गया था।
06:13 PM, 09-Feb-2024

राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से जुड़े तीन विधेयक पास

राज्यसभा में शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर से जुड़े तीन विधेयकों को पास किया गया। संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जनजाति आदेश, 1989 में संशोधन करने के लिए राज्यसभा ने संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2024 पारित किया। इस विधेयक में संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जाति आदेश, 1956 में भी संशोधन का प्रावधान किया गया है।

05:44 PM, 09-Feb-2024

आयुष्मान भारत के तहत इस वर्ष 794 ट्रांसजेंडरों को मिला इलाज

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबीपीएमजेएवाइ) के तहत इस वर्ष 5 फरवरी तक 794 ट्रांसजेंडरों को इलाज मिल चुका है। केंद्र सरकार ने अगस्त 2022 में ट्रांसजेंडरों को भी इस योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने का फैसला किया था। लोकसभा में ट्रांसजेंडरों के कल्याण को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि एबीपीएमजेएवाई दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसके तहत 12 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलता है। इसी योजना के तहत इस वर्ष 5 फरवरी तक 794 ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए 1.21 करोड़ रुपये इलाज के लिए मंजूर किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
05:42 PM, 09-Feb-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद कैंटीन में सांसदों के साथ लंच किया।
03:00 PM, 09-Feb-2024
1976 से एएसआई ने दूसरे देशों से 357 प्राचीन कलाकृतियां प्राप्त की हैं: सरकार
भारत से ले जाए गए पुरावशेषों की वापसी को प्राथमिकता बताते हुए सरकार ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 1976 से अब तक विदेशों से 357 भारतीय प्राचीन वस्तुएं प्राप्त की हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को गुरुवार को यह भी बताया कि इन पुरावशेषों में से 344 धरोहरें 2014 के बाद एएसआई के सुपुर्द की गई हैं।
02:59 PM, 09-Feb-2024
श्वेतपत्र’ नहीं, ‘राजनीतिक घोषणापत्र’: मनीष तिवारी
कांग्रेस ने सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था की स्थिति पर लाए गए ‘श्वेतपत्र’ को ‘काला ब्रस’ और ‘राजनीतिक घोषणापत्र’ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मंशा से लाया गया है। लोकसभा में इस ‘श्वेतपत्र’ पर नियम 342 के तहत चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने यह भी कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के 10 साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से हर मानक में बेहतर हैं तथा मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक बुनियाद को मजबूत किया था।
02:48 PM, 09-Feb-2024
राज्यसभा में भाजपा ने व्हिप जारी किया
राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पार्टी सांसदों को 10 फरवरी को राज्यसभा में उपस्थित रहने के लिए तीन-लाइन व्हिप जारी किया है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed