Parliament Budget Session: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित; राम मंदिर पर प्रस्ताव पारित
Parliament Session 2024 Rajya Sabha News in Hindi: संसद में बजट सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में अयोध्या के राम मंदिर पर चर्चा हुई। पीएम मोदी के संबोधन के साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर राज्यसभा में भी चर्चा की गई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सदन के नेता पीयूष गोयल ने चर्चा में भाग लिया।
लाइव अपडेट
रामविलास पासवान के बेटे क्या बोले?
संसद के बजट सत्र समापन और लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सांसदों ने आगामी सियासत पर बयान दिए। बिहार से निर्वाचित लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी- रामविलास) के सांसद चिराग पासवान ने कहा, किसने सोचा था कि महिला आरक्षण बिल आएगा, राम मंदिर का निर्माण पूरा हो गया, अनुच्छेद 370 हटा दिया गया। इन कार्यों ने हमें अगले पांच वर्षों के लिए तैयार किया है।#WATCH | Delhi: LJP (Ramvilas) MP Chirag Paswan says, "...Who thought that Women Reservation Bill would come, construction of the Ram Temple was completed, Article 370 was removed...These actions have prepared us for the next five years." pic.twitter.com/m8hPA024Yc
— ANI (@ANI) February 10, 2024
भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर क्या बोलीं?
संसद के दोनों सदनों में राम मंदिर पर चर्चा पर भोपाल से निर्वाचित बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, यह अद्भुत समय है। भगवान राम का भव्य मंदिर हम सभी के सामने है। राम लला अपने दिव्य रूप में मौजूद हैं। यह सिर्फ एक मंदिर नहीं, हमारे देश, हिंदुत्व, हिंदुओं, सनातन, धर्मग्रंथों और देश के लोगों के लिए एक आदर्श है।#WATCH | On discussion on Ram Temple in both Houses of Parliament, BJP MP Sadhvi Pragya Singh Thakur says, "This is a wonderful time...Lord Ram's grand temple is before all of us. Ram Lalla is present in his divine form. This is not just a temple but an ideal for our country,… pic.twitter.com/OWOOKUrq8K
— ANI (@ANI) February 10, 2024
लोकसभा के बाद राज्यसभा में पीएम मोदी, राम मंदिर का जिक्र कर सभापति धनखड़ ने जमकर तारीफ की
#WATCH | In Rajya Sabha, BJP chief and MP Jagat Prakash Nadda says, "When we discuss Ram Janambhoomi and its Pranpratishtha, for me it is not just about speaking on a subject. I consider myself fortunate that I received the opportunity to speak on such a holy and historic subject… pic.twitter.com/09SA6ug4Lh
— ANI (@ANI) February 10, 2024
सभापति धनखड़ ने पीएम मोदी की सराहना की
इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने बीते पांच साल में हुए कामकाज और राज्यसभा की उत्पादकता पर बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उन्होंने 11 दिनों का अनुष्ठान कर देश-दुनिया को बड़ा संदेश दिया।पीएम मोदी ने मार्गदर्शन के लिए स्पीकर का आभार प्रकट किया; लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
पीएम मोदी के संबोधन के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन में हुए कामकाज का संक्षिप्त ब्यौरा दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा स्पीकर ने बताया कि बजट सत्र के दौरान सदन में सांसदों के सहयोग से काफी सार्थक कामकाज हुआ।
स्पीकर ओम बिरला की सराहना
लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन
सदन में AIMIM सांसद असदुद्दी ओवैसी ने कहा कि पीएम आज जब जवाब देंगे तो क्या सिर्फ हिंदुत्व से जुड़े लोगों को जवाब देंगे या 140 करोड़ लोगों को जवाब देंगे। ओवैसी ने कहा कि शिंदे गुट के नेता कह रहे हैं कि जब बाबरी मस्जिद ढहाई गई उस वक्त तत्कालीन पीएम नरसिम्हा राव पूजा कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें परेशान न किया जाए। आज मोदी सरकार उन्हीं को भारत रत्न दे रही है। मैं कहना चाहता हूं कि इंसाफ जिंदा है या जुल्म को बरकरार रखा जा रहा है। ओवैसी ने पूछा कि मैं सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या भारत सरकार का कोई मजहब है। ये सिर्फ एक धर्म की सरकार है या सभी को साथ लेकर चलने वाली है।
ओवैसी ने कहा कि मैं बाबर-औरंगजेब का प्रवक्ता नहीं हूं। मैं मर्यादा पुरुषोत्तम राम की इज्जत करता हूं, लेकिन मेरी नस्लें गोडसे से नफरत करती रहेंगी। अपनी बात खत्म करते हुए ओवैसी ने कहा कि बाबरी मस्जिद जिंदा थी, है और रहेगी।
भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने की अटकलों के बीच राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी के सुर बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। संसद के बजट सत्र के दौरान शनिवार को तो वे सरकार के खेमे में बैठे नजर आए। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के एलान पर सरकार को धन्यवाद देते हुए उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। पढ़ें पूरी खबर
राज्यसभा में भारत रत्न से सम्मानित हस्तियों के सम्मान में चर्चा के बीच जब चौधरी चरण सिंह का जिक्र आया और जयंत चौधरी बोलने के लिए खड़े हुए तो विपक्ष ने हंगामा कर दिया। विपक्ष के हंगामे पर केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला नाराज हो गए और उन्होंने कांग्रेस को चेताते हुए कहा कि 'इस देश में किसानों की आवाज रोकने वाला कोई पैदा नहीं हुआ है...'। पढ़ें पूरी खबर