फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament LIVE: राहुल-अदाणी मुद्दे पर संसद में हंगामा, पीयूष गोयल बोले- सभी दलों के सहयोग से चल पाएंगे सदन

Tue, 21 Mar 2023 02:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 21 Mar 2023 02:50 PM IST
खास बातें

संसद के दोनों सदनों में मंगलवार को भी हंगामा जारी रहा। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। राहुल गांधी की ओर से भारत के लोकतंत्र के बारे में लंदन में दिए गए बयान को लेकर भाजपा सांसदों का विरोध जारी है। सरकार की तरफ से मंगलवार को भी राहुल से माफी की मांग की गई। दूसरी तरफ विपक्ष ने भी अदाणी मुद्दे पर जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने में सरकार की विफलता के मुद्दे पर हुए हंगामा किया। इस प्रदर्शन के बाद ही दोनों सदनों को स्थगित किया गया। हालांकि, विपक्ष ने इसके बाद संसद के बाहर जमकर बवाल किया और संसद की पहली मंजिल से पोस्टर भी लहरा दिए।

विज्ञापन
Parliament Budget Session 2023 Live Second Leg Lok Rajya Sabha Congress vs BJP Rahul Gandhi Adani Issue JPC Ne
संसद की पहली मंजिल पर चढ़कर विपक्ष ने किया विरोध प्रदर्शन। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

02:50 PM, 21-Mar-2023

धनखड़ की बैठक में नहीं पहुंचे विपक्षी दल

राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध को दूर करने के लिए सभापति जगदीप धनखड़ की ओर से मंगलवार को बुलाई गई विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक का विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया। धनखड़ ने विपक्षी सदस्यों के इस रवैये को ‘‘अस्वास्थ्यकर और अनुचित’’ बताया और उनसे फिर से अपराह्न ढाई बजे अपने कक्ष में आमंत्रित किया।उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में यह जानकारी दी गई।
02:10 PM, 21-Mar-2023

विपक्ष के हंगामे को लेकर आया पीयूष गोयल का बयान

संसद में विपक्ष के हंगामे और दोनों सदनों के बार-बार स्थगित होने को लेकर पीयूष गोयल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा स्पीकर ने भी दलों से सहयोग मांगा है। सभी मिलकर फैसला करें, तभी सदन ठीक ढंग से चल सकेगा। गोयल ने कहा कि कई दलों ने हमारी तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया है।
विज्ञापन
01:20 PM, 21-Mar-2023
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मंगलवार को संसद से आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा, "AAP ने दिल्ली का बजट पेश किया है, लेकिन उनके बजट में काफी विसंगति है जिसका जवाब मांगा गया है लेकिन वे हाय तौबा कर रहे हैं। सारा पैसा तो उन्होंने विज्ञापन पर खर्च कर दिया है। दिल्ली का विकास रुका हुआ है। गलियों में पानी भरा है।" चौबे ने कहा कि लोगों के पास रहने के लिए मकान नहीं है। वे (AAP) लोगों में दुष्प्रचार कर रहे हैं कि उनका बजट रोका गया है पर उनसे केवल स्पष्टीकरण मांगा गया है, वे आप दे देंगे तो बजट पास हो जाएगा। 
01:07 PM, 21-Mar-2023
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सरकार और विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण लोकसभा स्थगित होने के बाद दोपहर 1 बजे अपने कक्ष में सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। बताया गया है कि यह बैठक लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हो रही है।
12:42 PM, 21-Mar-2023
अदाणी मामने पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की मांग को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद की पहली मंजिल पर विरोध प्रदर्शन किया।
12:33 PM, 21-Mar-2023
दिल्ली: टीएमसी सांसदों ने अदाणी समूह के मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग को लेकर विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:20 PM, 21-Mar-2023

Parliament LIVE: राहुल-अदाणी मुद्दे पर संसद में हंगामा, पीयूष गोयल बोले- सभी दलों के सहयोग से चल पाएंगे सदन

संसद के दोनों सदनों में मंगलवार को भी हंगामा जारी रहा। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। राहुल गांधी की ओर से भारत के लोकतंत्र के बारे में लंदन में दिए गए बयान को लेकर भाजपा सांसदों का विरोध जारी है। सरकार की तरफ से मंगलवार को भी राहुल से माफी की मांग की गई। दूसरी तरफ विपक्ष ने भी अदाणी मुद्दे पर जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने में सरकार की विफलता के मुद्दे पर हुए हंगामा किया। इस प्रदर्शन के बाद ही दोनों सदनों को स्थगित किया गया। हालांकि, विपक्ष ने इसके बाद संसद के बाहर जमकर बवाल किया और संसद की पहली मंजिल से पोस्टर भी लहरा दिए।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed