Budget Session Live Updates: शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को लोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि
{"_id":"623ab749b929577c410d4cb7","slug":"parliament-budget-2022-session-live-updates-today-23-march-lok-sabha-rajya-sabha-discussion-over-rising-prices-of-petrol-diesel-and-lpg","type":"live","status":"publish","title_hn":"Budget Session Live Updates: शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को लोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 23 Mar 2022 05:05 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 23 Mar 2022 05:05 PM IST
खास बातें
Parliament budget 2022 session live updates: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज छठा दिन है। राज्यसभा में विपक्षी दलों के नेताओं ने पेट्रोल-डीजल, एलपीजी सिलेंडर और किरोसिन के दामों में बढ़ोतरी को लेकर जमकर हंगामा किया। बता दें कि बुधवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसदों ने भी संसद के बाहर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संसद से जुड़े अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : संसद टीवी
लाइव अपडेट
04:27 PM, 23-Mar-2022
शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि
लोकसभा ने आज शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में ये स्वतंत्रता सेनानी न केवल हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं बल्कि हमारे देश के भविष्य के लिए मार्गदर्शक भी हैं।#WATCH | Lok Sabha paid tribute to Bhagat Singh, Rajguru, and Sukhdev on #ShaheedDiwas, earlier today.
— ANI (@ANI) March 23, 2022
"In the 75th year of Independence, not only are these freedom fighters a source of inspiration for us but also a guide for the future of our nation," Speaker Om Birla said. pic.twitter.com/E4JsntACj4
03:58 PM, 23-Mar-2022
छह राज्यों ने उप-जातियों के उप-वर्गीकरण का समर्थन किया
उप-जातियों के दोबारा वर्गीकरण की सिफारिश पर प्रतिक्रिया देने वाले 20 राज्यों में से केवल छह ने इस उप-वर्गीकरण का समर्थन किया है, सरकार ने बुधवार को राज्यसभा को यह जानकारी दी। प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ए नारायणस्वामी ने कहा कि ये छह राज्य आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना और पंजाब हैं। मंत्री से पूछा गया था कि क्या सरकार के पास आंध्र प्रदेश में मडिगा और रेली समुदायों को आरक्षण के भीतर आरक्षण प्रदान करने का कोई प्रस्ताव है।
विज्ञापन
03:51 PM, 23-Mar-2022
सीमा मुद्दे पर असम और मेघालय में बातचीत जारी
राज्यसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सीमा मुद्दे के सौहार्दपूर्ण समाधान पर पहुंचने के लिए असम और मेघालय राज्यों के बीच विभिन्न स्तरों पर चर्चा चल रही है।02:50 PM, 23-Mar-2022
कोंकण रेलवे के भारतीय रेलवे में विलय के लिए कोई प्रस्ताव नहीं
कोंकण रेलवे के भारतीय रेलवे में विलय के लिए सरकार के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है, लोकसभा को बुधवार को इसकी जानकारी दी गई। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा कि कोंकण रेलवे एक निगम (सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई) है और केंद्र सरकार हमेशा इसमें मदद करती रही है।
02:26 PM, 23-Mar-2022
बच्चों के लिए फिर से मध्याह्न भोजन हो आरंभ: सोनिया गांधी
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को लोकसभा में सरकार से आग्रह किया कि कोविड-19 के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों के खुलने के बाद अब मध्याह्न भोजन की व्यवस्था फिर से आरंभ की जाए ताकि बच्चों को गर्म और पका हुआ पौष्टिक भोजन मिल सके। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया। सोनिया गांधी ने कहा, कि महामारी आरंभ होने के बाद हमारे बच्चों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। स्कूल सबसे पहले बंद हुए और सबसे आखिर में खुले। इस दौरान मध्याह्न भोजन बंद हो गया था। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए सूखा राशन, पौष्टिक भोजन का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में इन बच्चों के परिवारों को आजीविका के संकट का सामना करना पड़ा है और अब बच्चे जैसे-जैसे स्कूलों में जा रहे हैं, उन्हें और बेहतर पोषण की आवश्यकता है।
01:13 PM, 23-Mar-2022
सिंधिया बोले- हमारे देश में अन्य देशों की तुलना में अधिक महिला पायलट
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अन्य देशों में केवल पांच फीसदी महिला पायलट हैं लेकिन हमारे देश में 15 फीसदी हैं। यह भी महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:05 PM, 23-Mar-2022
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित
महंगाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
12:06 PM, 23-Mar-2022
पीओके भारत का अभिन्न अंग: खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है, हम इसे जाने नहीं देंगे... यह अच्छा है कि महबूबा मुफ्ती ने महसूस किया कि कांग्रेस भाजपा से बेहतर है। हरियाणा धर्मांतरण विरोधी बिल धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों के खिलाफ है। मैं बीरभूम की घटना के साथ चर्चा करूंगा अधीर रंजन चौधरी और टिप्पणी करेंगे।
11:54 AM, 23-Mar-2022
लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
महंगाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई।
11:33 AM, 23-Mar-2022
महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद ने राज्यसभा में दिया निलंबन का नोटिस
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत महंगाई, ईंधन और LPG गैस सिलेंडर की कीमतों के मुद्दे पर चर्चा के लिए निलंबन का नोटिस दिया है।