Corona Live: 15 से 18 साल के बीच आयु के 3.5 करोड़ से अधिक बच्चों को लगी टीके की पहली खुराक, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
{"_id":"61e4d369d050013865731c5d","slug":"omicron-variants-coronavirus-cases-in-india-today-17-january-live-updates-health-ministry-covid-cases-in-delhi-today","type":"live","status":"publish","title_hn":"Corona Live: 15 से 18 साल के बीच आयु के 3.5 करोड़ से अधिक बच्चों को लगी टीके की पहली खुराक, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 17 Jan 2022 06:25 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 17 Jan 2022 06:25 PM IST
खास बातें
देश में जहां कोरोना की रफ्तार में कभी कमी तो कभी तेजी दिखाई दे रही है, वहीं देश की राजधानी दिल्ली में इस सप्ताह मृतकों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस सप्ताह दिल्ली में कुल 203 मौतें हुईं जो कि देश भर में सबसे अधिक है। बता दें कि दिल्ली में पिछले सप्ताह 51 लोगों की जान गई थीं। यानी कि पिछले सप्ताह की तुलना में मृतकों की संख्या में 83 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई। इसके अलावा पंजाब में भी स्थिति बिगड़ रही है। यहां बीते 24 घंटे में 7,396 संक्रमित मरीज सामने आए हैं और 13 लोगों की मौत हो गई। कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
ओमिक्रॉन के मामले
- फोटो : पीटीआई
लाइव अपडेट
06:24 PM, 17-Jan-2022
केरल में 22 हजार से ज्यादा नए केस
केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,946 नए मामले आए हैं। इस दौरान 5290 लोग ठीक हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में 18 मौतों की पुष्टि हुई और केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देशों के अनुसार 54 मौतें जोड़ी गई हुईं। मरने वालों की संख्या 50,904 है। यहां अब सक्रिय मामले 1,31,458 हो गए हैं।06:24 PM, 17-Jan-2022
बंगलुरु में सख्ती बढ़ी
बंगलुरु शहर में 31 जनवरी सुबह 5 बजे तक सभी प्रकार की रैलियां और विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। विवाह समारोहों में 200 से अधिक लोगों को खुले स्थानों पर और 100 लोगों से ज्यादा लोगों को बंद स्थानों पर प्रतिबंधित किया गया है। पुलिस आयुक्त कमल पंत ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
05:48 PM, 17-Jan-2022
बेंगलुरु में ओमिक्रॉन के 287 नए मामले
बेंगलुरु में आज ओमिक्रॉन के 287 नए मामले सामने आए हैं। अब तक प्रदेश में ओमिक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 766 हो गई है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने जानकारी दी।04:56 PM, 17-Jan-2022
पुडुचेरी में सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति को लेकर दिशानिर्देश
पुडुचेरी में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से दिशानिर्देश जारी किए हैं जो केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में 31 जनवरी तक लागू रहेंगे। दिशानिर्देशों के अनुसार ग्रुप ए के अधिकारियों और अवर सचिव स्तर के अधिकारियों और प्रशासनिक अध्यक्षों को पूरी क्षमता के साथ कार्यालय पहुंचना है।
04:49 PM, 17-Jan-2022
केरल: 967 स्कूल बनाए जाएंगे टीकाकरण केंद्र
केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने बताया है कि 19 जनवरी से ऐसे 967 स्कूलों को 15 से 18 वर्ष आयु के बीच के लाभार्थियों के लिए टीकाकरण केंद्र में बदला जाएगा जिनमें 500 से अधिक छात्र लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि कुल 8.14 लाख छात्रों का टीकाकरण किया जाना है।
04:41 PM, 17-Jan-2022
15-18 वर्ष के साढ़े तीन करोड़ लाभार्थियों को लगी पहली खुराक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक ट्वीट में बताया कि तीन जनवरी के बाद से अब तक 15 से 18 वर्ष की आयु के 3.5 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:16 PM, 17-Jan-2022
ओमिक्रॉन संक्रमितों के मामले में टॉप तीन राज्य
ओमिक्रॉन संक्रमितों के मामले में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। यहां कुल 1,738 मरीज हैं। जबकि दूसरे स्थान पर बंगाल पहुंच गया है जहां कुल 1,672 मामले हैं वहीं तीसरे स्थान पर राजस्थान है जहां 1,276 मामले हैं।
इंदौर में रविवार को कोरोना के 1890 नए मामले
मध्यप्रदेश के इंदौर इंदौर में रविवार को कोरोना के 1890 नए मामले दर्ज किए गए जिसमें 10,313 सक्रिय मामले थे। इन मरीजों में कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं, जिनमें से अधिकांश को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
इंदौर में रविवार को कोरोना के 1890 नए मामले
मध्यप्रदेश के इंदौर इंदौर में रविवार को कोरोना के 1890 नए मामले दर्ज किए गए जिसमें 10,313 सक्रिय मामले थे। इन मरीजों में कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं, जिनमें से अधिकांश को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
02:57 PM, 17-Jan-2022
उत्तर प्रदेश में 551 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में कहा कि उत्तर प्रदेश को ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमने प्रदेश में 551 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए हैं। राज्य के प्रत्येक ज़िले में एक समर्पित एकीकृत कोविड नियंत्रण केंद्र है।12:59 PM, 17-Jan-2022
कोरोना से ठीक हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
कोरोना से ठीक होने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा मुख्यालय पहुंचे। वह उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से संबंधित बैठकें करेंगे।
11:40 AM, 17-Jan-2022
दिल्ली में कम हो रहे मामले: सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में आज लगभग 14,000-15,000 मामले दर्ज किए जाएंगे, जो कि पिछले दिनों की तुलना में बहुत कम है। जैन ने कहा कि दिल्ली में लगभग 2.85 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। पहली खुराक के साथ 100% पात्र आबादी, दूसरी खुराक के साथ 80%, और 1.28 लाख लोगों को एहतियाती खुराक मिली।
दिल्ली में बाहर से हर दिन 1,000 से अधिक कोरोना के मामले
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ये राजनीतिक बातें हैं, मैं यह भी बता सकता हूं कि दिल्ली में हरियाणा के कितने लोग पॉजिटिव हैं। दिल्ली में बाहर से हर दिन 1,000 से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं।
दिल्ली में बाहर से हर दिन 1,000 से अधिक कोरोना के मामले
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ये राजनीतिक बातें हैं, मैं यह भी बता सकता हूं कि दिल्ली में हरियाणा के कितने लोग पॉजिटिव हैं। दिल्ली में बाहर से हर दिन 1,000 से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं।