Corona Live: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा हुए कोरोना पॉजिटिव, राजभवन ने ट्वीट कर दी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:48 PM IST
खास बातें
देश में कोरोना महामारी का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को मृतकों की संख्या में भारी इजाफा ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार (29 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 35 हजार 532 (2,35,532) नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 871 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जो कि चिंताजनक है। हालांकि राहत की बात यह है कि देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 20.04 लाख सक्रिय मामले (20,04,333) बचे हैं। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या आज 3.35 लाख हो गई। रोजाना संक्रमण दर घटकर 13.39 फीसदी हो गई है। कोरोना से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र
- फोटो : एएनआई
