Omicron Live: गुजरात में 13 और केरल में आठ नए ओमिक्रॉन संक्रमित, महाराष्ट्र में आंकड़ा 100 के पार
{"_id":"61c52fdb310e15072d2020a5","slug":"omicron-covid-variant-live-news-and-updates-new-guidelines-for-new-year-and-christmas-celebrations-in-maharashtra-and-delhi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Omicron Live: गुजरात में 13 और केरल में आठ नए ओमिक्रॉन संक्रमित, महाराष्ट्र में आंकड़ा 100 के पार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 24 Dec 2021 11:45 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:45 PM IST
खास बातें
देश में ओमिक्रॉन संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्यों ने कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात में भी कई तरह के प्रतिबंध लागू किए गए हैं।
विज्ञापन
बाजारों में भीड़, कोरोना नियमों का नहीं हो रहा पालन
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:39 PM, 24-Dec-2021
महाराष्ट्र: नवोदय विद्यालय में 19 छात्र कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने बताया कि तकली ढोकेश्वर में जवाहर नवोदय विद्यालय के 19 छात्र कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं।
10:55 PM, 24-Dec-2021
सरोजिनी नगर मार्केट पर बड़ा फैसला
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरोजिनी नगर मार्केट में दुकानों और रेहड़ी-पटरी वालों को 25 दिसंबर और 26 दिसंबर के दिन ऑड-ईवन संचालन का पालन करना होगा। दिल्ली सरकार ने इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
09:39 PM, 24-Dec-2021
केरल में आठ नए केस आए
केरल में शुक्रवार को आठ और लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई। इसी के साथ राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट के मरीजों की संख्या 37 हो गई है। राज्य में पहले ओमिक्रॉन के पहले मामले को छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी।09:23 PM, 24-Dec-2021
बंगाल में भी ओमिक्रॉन का एक केस
पश्चिम बंगाल में भी आयरलैंड से लौटा 27 साल का युवक ओमिक्रॉन संक्रमित पाया गया है।08:18 PM, 24-Dec-2021
गुजरात में 13 नए ओमिक्रॉन संक्रमित आए
गुजरात में शुक्रवार को 98 नए मामले सामने आए और तीन मौतें हुईं। साथ ही राज्य में 13 नए ओमिक्रॉन मामले भी सामने आए हैं। राज्य सरकार के मुताबिक, यहां कोरोना के नए वैरिएंट के अब तक कुल 43 मामले सामने आए हैं।08:08 PM, 24-Dec-2021
बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 20 नए मामले सामने आए
महाराष्ट्र में सोमवार को 1,410 नए मामले सामने आए। इस दौरान 12 मौतें हुईं और 868 लोग ठीक हुए। राज्य में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 8,426 है। राज्य में बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 20 नए मामले सामने आए हैं। यहां मामलों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। इनमें से 54 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:06 PM, 24-Dec-2021
बीएमसी ने जारी की नई गाइडलाइन
दुबई से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री जो मुंबई के निवासी हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से 7 दिन के होम क्वारंटीन रहना होगा। सातवें दिन उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा। महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में रहने वाले प्रवासियों को सार्वजनिक परिवहन की अनुमति नहीं होगी। उनके लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। बीएमसी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।Omicron | All international passengers arriving from Dubai who are Mumbai residents to compulsorily undergo 7-day home quarantine, RT-PCR on Day7; Intn'l arrivals residing in other parts of Maharashtra not allowed to take public transport, vehicles will be arranged for them:BMC pic.twitter.com/PAi6nzOm8k
— ANI (@ANI) December 24, 2021
07:17 PM, 24-Dec-2021
गुजरात में नाइट कर्फ्यू
वर्तमान में कोरोना स्थिति को देखते हुए 25 दिसंबर से अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।04:20 PM, 24-Dec-2021
ओडिशा: नए साल के जश्न पर प्रतिबंध
ओडिशा में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच सख्तियां बढ़ा दी गई हैं। इसके मुताबिक, अधिकतम 50 लोग कोविड प्रोटोकॉल और जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों, स्थानीय अधिकारियों द्वारा इसकी अनुमति देते समय लगाई गई शर्तों का सख्ती से पालन करते हुए क्रिसमस मास में शामिल हो सकते हैं। होटल, क्लब, पार्क में नए साल का जश्न पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य सचिव ने इस बात की जानकारी दी है।03:04 PM, 24-Dec-2021
दिल्ली में 100% पात्र लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक
दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक 100 प्रतिशत पात्र लोगों को लग गई है। इसकी जानकारी देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में 148.33 लोगों को कोरोना की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।

