फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT Bombay Student Sahil Wakode Parents Begin Indefinite Hunger Strike in Mumbai

आईआईटी बॉम्बे आत्महत्या मामला: राहुल गांधी ने साहिल के माता-पिता से वीडियो कॉल पर की बात, हरसंभव मदद का भरोसा

Thu, 24 Sep 2026 09:47 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 24 Sep 2026 09:47 PM IST
सार

आईआईटी बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में उनके माता-पिता ने मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। परिवार ने बेटे को कथित तौर पर प्रताड़ित करने वालों पर कार्रवाई, आरोपियों की गिरफ्तारी और सीसीटीवी फुटेज के चयनित लीक की स्वतंत्र जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
IIT Bombay Student Sahil Wakode Parents Begin Indefinite Hunger Strike in Mumbai
आईआईटी बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में उनके माता-पिता ने गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। वे अपने बेटे के लिए न्याय और जिन लोगों पर उसे कथित तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप है, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

साहिल के पिता रविंद्र वाकोडे ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने संस्थान में कथित जातिगत भेदभाव का सामना करने की बात उन्हें बताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे को प्रताड़ित करने वालों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


IIT बॉम्बे जाने से पहले हिरासत में लिए गए माता-पिता
साहिल के माता-पिता पहले आईआईटी बॉम्बे परिसर के बाहर प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे। गुरुवार सुबह मुंबई पुलिस ने उन्हें भांडुप में रोक लिया। पुलिस के अनुसार, उन्हें आजाद मैदान में प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी और अधिकारी उन्हें प्रदर्शन का स्थान बदलने के लिए समझा रहे थे। बाद में माता-पिता आजाद मैदान में अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के वकील ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें आईआईटी बॉम्बे जाने से रोकने के लिए हिरासत में लिया। पुलिस ने इस बात से इनकार किया कि उन्हें जबरन रोका गया था।

राहुल गांधी ने वीडियो कॉल पर की बात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साहिल के माता-पिता से वीडियो कॉल पर बात की। कांग्रेस नेता ने उनके बेटे को न्याय दिलाने की लड़ाई में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राहुल गांधी ने करीब 17 मिनट तक रविंद्र और सोनाली वाकोडे से बातचीत की। उस समय वे वाशिम जिले से मुंबई जा रहे थे। कॉल के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख शिवराज मोरे भी साहिल के माता-पिता के साथ मौजूद थे। इसके अलावा परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से आईआईटी बॉम्बे के मुख्य द्वार के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से भी लगाई गुहार
साहिल के माता-पिता ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है और शिकायत दर्ज कर जांच की बात कही है। परिवार ने जांच के दौरान मीडिया में कथित तौर पर चुनिंदा सीसीटीवी फुटेज लीक होने की भी स्वतंत्र जांच की मांग की है। उनका सवाल है कि केवल एक विशेष फुटेज ही सामने कैसे आई।

परीक्षा के बाद के घटनाक्रम की जांच
मुंबई क्राइम ब्रांच साहिल की मौत की जांच कर रही है। जांच में परीक्षा हॉल से लेकर हॉस्टल तक की सीसीटीवी फुटेज और उसके आखिरी घंटों की गतिविधियों को देखा जा रहा है। सामने आई सीसीटीवी फुटेज में साहिल को परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन की ओर देखते हुए दिखाए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला ने कथित तौर पर उसे परीक्षा हॉल से बाहर जाने को कहा था। पुलिस अब उस समय मौजूद छात्रों और अन्य लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है।

परिवार ने की गिरफ्तारी और फास्ट-ट्रैक सुनवाई की मांग
साहिल के पिता ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि साहिल पढ़ाई में अच्छा था और उसे इसरो के लिए चुना गया था। परिवार का कहना है कि वह रोबोटिक्स और एआई से जुड़े एक कार्यक्रम में करीब 50 लोगों की टीम का नेतृत्व करने वाला था। रविंद्र वाकोडे ने मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराने की भी मांग की है।


जातिगत भेदभाव के आरोपों की जांच जारी
साहिल की मौत के बाद उसके माता-पिता ने संस्थान में कथित जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला का नाम FIR में दर्ज किया है। हालांकि, आईआईटी बॉम्बे ने पहले कहा था कि साहिल ने एससी-एसटी सेल या संस्थान के प्रशासन के सामने ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed