फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron: देश में ओमिक्रॉन के मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई आपात बैठक, लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

Thu, 02 Dec 2021 05:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 02 Dec 2021 05:26 PM IST
खास बातें

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मरीज मिलने के बाद भारत में भी इसे लेकर चिंता बढ़ गई है। भारत में एयरपोर्ट पर विदेशों से आने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकल सकते हैं।

विज्ञापन
omicron corona variant india cases live news updates omicron symptoms guidelines Health Minister Mansukh Mandaviya Meeting news and updates
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

09:40 AM, 02-Dec-2021

Omicron: देश में ओमिक्रॉन के मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई आपात बैठक, लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से पूरी दुनिया दहशत में है। पिछले 24 घंटों में इसके दो मामले सामने आने के बाद भारत सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में एयरपोर्ट पर विदेशों से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। केंद्र ने हाई रिस्क श्रेणी वाले देशों से आने वाले लोगों के लिए एयरपोर्ट पर आरटीपी सीआर टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सरकार ने ओमिक्रॉन को लेकर राज्यों को भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हालांकि, राज्यों की ओर से भी सख्ती बरती जा रही है। केंद्र और राज्य के इन्हीं कदमों में सामंजस्य बिठाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को राज्यों के साथ बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने कोरोना की गाइडलाइंस को लेकर चर्चा हुई।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुवार को हवाई अड्डे और बंदरगाह के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों के साथ भी अहम बैठक की। इसमें नए कोरोनोवायरस के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' पर चिंताओं के बीच स्क्रीनिंग और निगरानी पर मंत्रणा की गई। इस दौरान सभी राज्यों से कहा गया कि संक्रमित पाए जाने वाले सभी यात्रियों के सैंपल बिना देरी के जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाने चाहिए। इसके साथ ही राज्य अगले 14 दिन तक संक्रमितों की मॉनिटरिंग करे।

एयरपोर्ट पर होगी जांच
तमिलनाडु में बुधवार (1 दिसंबर) से कोरोना के नए निर्देश जारी किए गए हैं। हाई रिस्क जोन से आने वाले लोगों के लिए एयरपोर्ट पर आरटी पीसीआर टेस्ट करना अनिवार्य कर दिया गया है। टेस्ट रिपोर्ट आने निगेटिव आने के बाद ही एयरपोर्ट से उन्हें बाहर जाने दिया जाएगा। 

महापरिनिर्वाण दिवस पर वर्चुअल दर्शन की अपील- मेयर
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर बढ़ती चिंता के बीच बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर मुंबई के लोगों से वर्चुअल दर्शन की अपील की है। बीएमसी की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि मैं मुंबईवासियों से अपील करती हूं कि 6 दिसंबर को डॉ बीआर अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर वर्चुअल दर्शन करें ताकि बाहर से आने वाले लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल के नियम के तहत चैत्यभूमि दर्शन की अनुमति दी जाए। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed