फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Update LIVE: मुंबई में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, राजधानी दिल्ली में भी जमकर बरसेंगे बादल

Fri, 12 Jul 2024 03:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Jul 2024 03:25 PM IST
खास बातें

Monsoon 2024 Rain Today Weather News Live Updates: मौसम विभाग ने आज मुंबई समेत पूरे उत्तर पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश होगी। कोंकण और गोवा, मुंबई समेत मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक, गुजरात, कर्नाटक के दक्षिण में भीतरी इलाकों में 12 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक का भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 
 

विज्ञापन
Monsoon Weather Live Updates Heavy Rain in Mumbai Bihar Delhi NCR Landslide Flood News in Hindi
मुंबई में आज भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:59 PM, 12-Jul-2024

पुणे, कोल्हापुर में भी होगी बरसात

मौसम विभाग ने पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार, कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। गुरुवार को भी पुणे, कोल्हापुर और सतारा में बारिश हुई थी। बारिश के चलते पंचगंगा नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। 
 
12:43 PM, 12-Jul-2024

दिल्ली में भी आज बारिश के आसार

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आज बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगह बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बिजली भी कड़कने का अनुमान है और तेज हवाएं चलेंगी। दिल्ली का तापमान आज 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आने वाले दो-तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
12:05 PM, 12-Jul-2024

मुंबई में भारी बारिश से हवाई यातायात हुआ बाधित

मुंबई में शुक्रवार को भारी बारिश के चलते हवाई सेवाएं बाधित हुई हैं। कई फ्लाइट्स की उड़ान में देरी हुई है। दरअसल भारी बारिश के चलते मुंबई में धुंध छाई हुई है। वहीं कई सड़कों पर जलभराव की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिली है। 
11:40 AM, 12-Jul-2024

असम में बाढ़ से हालात गंभीर

असम के कई इलाके इन दिनों भीषण बाढ़ से जूझ रहे हैं। गुरुवार को भी बाढ़ के हालात गंभीर बने रहे और रुक-रुककर हो रही बारिश ने स्थिति को और बदतर बना दिया है। असम के साथ ही मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों में भी बाढ़ की समस्या से जूझना पड़ रहा है। 
 
11:04 AM, 12-Jul-2024

राजस्थान में कम हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन हिमालय की तरफ शिफ्ट हो गई है, इसके चलते राजस्थान में बारिश में कमी आ सकती है। फिलहाल राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। 
10:32 AM, 12-Jul-2024

उत्तराखंड में कई जगह लैंडस्लाइड, बड़ी संख्या में फंसे पर्यटक

उत्तराखंड में इन दिनों कई जगहों से लैंडस्लाइड की खबरें आ रही हैं। चमोली में भूस्खलन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। जोशीमठ में बड़ी संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं। भनेरपानी के पास बंद राष्ट्रीय राजमार्ग लैंडस्लाइड से बंद था, जो अब खुल गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:21 AM, 12-Jul-2024

गुरुवार को सामान्य से अधिक रहा तापमान

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राजस्थान के चूरू में था। अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 
10:10 AM, 12-Jul-2024

गुरुवार को इन इलाकों में हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश के दमोह, नौगोंग, खजुराहो, सतना, मंडला और सिवनी में, बिहार के देहरी, सुपौल में, पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, बलिया और वाराणसी में, असम और मेघालय के गोआलपारा, चेरापूंजी, तेजपुर, कोंकण और गोवा के कोलाबा, सांताक्रूज, विदर्भ के चंद्रपुर और गुजरात के सूरत में कल भारी बारिश हुई। 
09:37 AM, 12-Jul-2024

मेघालय में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट

मेघालय में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज से अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान है। पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तरी हरियाणा में भी आज बादल बरस सकते हैं। 
09:08 AM, 12-Jul-2024

Monsoon Update LIVE: मुंबई में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, राजधानी दिल्ली में भी जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में भी आज बारिश का अनुमान है। अंडमान और निकोबार द्वीप, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल में भी बारिश का अनुमान जताया गया है। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में 13 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed