राहत: किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी, पीएम मोदी बोले- हम कोरोना से लड़ेंगे और जीतेंगे
{"_id":"609e0af88ebc3ef6413b184e","slug":"modi-government-release-8th-installment-under-pm-kisan-scheme-9-crore-farmers-will-get-benefit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी, पीएम मोदी बोले- हम कोरोना से लड़ेंगे और जीतेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 14 May 2021 12:30 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 14 May 2021 12:30 PM IST
खास बातें
कोरोना संकट के बीच देश के साढ़े नौ करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आठवीं किस्त मिलने जा रही है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के साढ़े नौ करोड़ किसानों को 19000 करोड़ रुपये की राशि जारी की।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
11:33 AM, 14-May-2021
नए विकल्प, नए समाधान के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है
पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि इस साल अभी तक बीते वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक गेहूं एमएसपी पर खरीदा जा चुका है। अभी तक गेहूं की खरीद का लगभग 58 हजार करोड़ रुपए सीधे किसानों के खाते में पहुंच चुका है। खेती में नए समाधान, नए विकल्प देने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। जैविक खेती को बढ़ावा देना ऐसे ही प्रयास हैं। इस प्रकार की फसलों में लागत भी कम है, ये मिट्टी और इंसान के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं और इनकी कीमत भी ज्यादा मिलती है।
कोरोना से भारत लड़ेगा और जीतेगा भी- पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि हमारे सामने एक अदृश्य दुश्मन है, जो बहरुपिया भी है, ये है कोरोना वायरस। पीएम मोदी ने कहा कि भारत हिम्मत हारने वाला देश नहीं है और ना ही भारतवासी हिम्मत हारेगा। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए मास्क और दो गज दूरी बहुत जरूरी है।

10:49 AM, 14-May-2021
राहत: किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी, पीएम मोदी बोले- हम कोरोना से लड़ेंगे और जीतेंगे
देश के साढ़े नौ करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए आज राहत की खबर है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय लाभ की आठवीं किस्त को जारी किया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साढ़े नौ करोड़ किसानों के खातों में 19 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी। इधर प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम से जुड़े किसानों से बात भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे छोटे किसानों को फायदा हो रहा है।
खुशखबर: किसानों के खातों में पीएम मोदी ने डाले 2000 रुपये, ऐसे चेक करें आपके खाते में पैसा आया या नहीं
बंगाल के किसानों को पहली बार लाभ मिलना शुरू हुआ - पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि आज अक्षय तृतीया का पावन पर्व है, कृषि के नए चक्र की शुरुआत का समय है और आज ही करीब 19 हजार करोड़ रुपए किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। इसका लाभ करीब-करीब 10 करोड़ किसानों को होगा। बंगाल के किसानों को पहली बार इस सुविधा का लाभ मिलना शुरू हुआ है।
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना की मुश्किल चुनौतियों के बीच जहां किसानों ने कृषि और बागवानी में रिकॉर्ड उत्पादन किया है, वहीं सरकार भी हर साल एमएसपी पर खरीद के नए रिकॉर्ड बना रही है। पहले धान की और अब गेहूं की भी रिकॉर्ड खरीद हो रही है।