02:50 AM, 28-Feb-2023
नगालैंड और मेघालय में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। हुआ। नगालैंड में करीब 86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि मेघालय में 81 प्रतिशत से अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया। दोनों राज्यों की 59-59 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मेघालय में जहां 81.57 फीसदी मतदान हुआ, वहीं नगालैंड में 85.90 फीसदी मतदान हुआ। मेघालय में 23-सोहियोंग (एसटी) विधानसभा सीट पर एक उम्मीदवार के निधन के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया। वहीं, नगालैंड में 31-अकुलुतो एसी सीट पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था।
06:27 PM, 27-Feb-2023
चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक मेघालय में 74.32 प्रतिशत और नगालैंड में 83.36 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।
04:06 PM, 27-Feb-2023
तीन राज्यों में उपचुनाव भी चल रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, तमिलनाडु के इरोड सीट पर दोपहर तीन बजे तक 59.22 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला है। पश्चिम बंगाल की सागरडिघी सीट पर 63.43 प्रतिशत और झारखंड के रामगढ़ सीट पर 62.28 फीसदी लोगों ने मतदान किया है।
04:03 PM, 27-Feb-2023
चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर तीन बजे तक मेघालय में करीब 64 फीसदी (63.91%) और नगालैंड में 75.9% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
03:25 PM, 27-Feb-2023
नगालैंड में दोपहर एक बजे तक 58.7 प्रतिशत मतदान
मेघालय में दोपहर एक बजे तक 44.7 प्रतिशत मतदान
03:24 PM, 27-Feb-2023
नगालैंड के भंडारी पोलिंग स्टेशन पर फायरिंग हुई, जिसमें NPP वर्कर घायल हो गया है।
03:24 PM, 27-Feb-2023
नगालैंड के मोकोकचुंग जिले के उमाबस्ती इलाके में अलोगताकि पोलिंग बूथ पर वोटिंग के दौरान पथराव हुआ। हिंसा के चलते वोटिंग रोक दी गई।
12:06 PM, 27-Feb-2023
चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक मेघालय में 26.70% और नगालैंड में 38.68 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
11:35 AM, 27-Feb-2023
नगालैंड सीएम नेफियू रियो ने मतदान किया
एनडीपीपी से प्रत्याशी और नगालैंड के सीएम नेफियू रियो ने कोहिमा में अपना वोट डाला।
11:05 AM, 27-Feb-2023
मेघालय सीएम ने डाला वोट
मेघालय: मुख्यमंत्री कोनराड संगमा मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए तुरा में मतदान करने पहुंचे। यहां उन्होंने आम लोगों की तरह लाइन में खड़े होकर वोट डाला। तस्वीरें बूथ संख्या 29 की हैं।