फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Marco Rubio India Visit LIVE: रूबियो ने PM मोदी-ट्रंप संबंधों को बताया मजबूत जुड़ाव; भारत की भूमिका पर भी बोले

Sat, 23 May 2026 06:10 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Sat, 23 May 2026 06:10 PM IST
खास बातें

Marco Rubio in Kolkata India Visit Live Updates: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 14 साल बाद कोलकाता पहुंचे। चार दिवसीय भारत दौरे के दौरान वह ऊर्जा, व्यापार, तकनीक और रक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे। दौरे में कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली शामिल हैं। यहां जानें पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
Marco Rubio India Visit Live Updates: Marco Rubio Reaches Kolkata, Visits Mother Teresa House India Tour
मार्को रुबियो का भारत दौरा - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

06:03 PM, 23-May-2026

पीएम मोदी-ट्रंप संबंधों को बताया मजबूत व्यक्तिगत जुड़ाव

मार्को रूबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंधों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का संबंध पिछले प्रशासन से चला आ रहा है और समय के साथ और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि यह संबंध केवल औपचारिक नहीं बल्कि दीर्घकालिक सोच पर आधारित है, जो दोनों देशों के भविष्य के सहयोग को दिशा देता है।

रूबियो ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक सहयोग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी को दर्शाता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सैन्य अभ्यास और सुरक्षा सहयोग को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है।
06:03 PM, 23-May-2026

भारत-अमेरिका संबंधों पर बोले मार्को रूबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के साथ संबंधों को अमेरिका की हिन्द-प्रशांत रणनीति का सबसे महत्वपूर्ण आधार बताया है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक नीति निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है। रूबियो ने बताया कि विदेश मंत्री के रूप में उनकी पहली आधिकारिक बैठक क्वाड देशों की बैठक थी, जो इस बात का संकेत है कि अमेरिका इस सहयोग संरचना को कितना महत्व देता है। उन्होंने कहा कि भारत की भूमिका इस रणनीति में बेहद महत्वपूर्ण है और यही कारण है कि यह बैठक भारत में आयोजित की गई।
विज्ञापन
06:03 PM, 23-May-2026

500 अरब डॉलर व्यापार लक्ष्य की दिशा में बढ़ते कदम- सर्जियो गोर 

नई दिल्ली में यूएस एम्बेसी सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के समर्पण समारोह के दौरान अमेरिका ने भारत के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत और भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि मजबूत भारत और मजबूत अमेरिका, दोनों ही वैश्विक स्थिरता के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों द्वारा अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 20.5 अरब डॉलर का निवेश दोनों देशों के बीच बढ़ते भरोसे और आर्थिक सहयोग को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह नया भवन केवल एक प्रशासनिक ढांचा नहीं, बल्कि भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ते विश्वास और साझेदारी का प्रतीक है। यह केंद्र भारतीय नवाचारों और पेशेवरों के लिए अमेरिका तक पहुंच का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा और दोनों देशों के बीच व्यापार को और गति देगा। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि भारत और अमेरिका आने वाले वर्षों में 500 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा और सुरक्षा को इस साझेदारी की सबसे मजबूत नींव बताया। सर्जियो गोर ने यह भी बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक के बाद भारत-अमेरिका संबंध मजबूत स्थिति में हैं और दोनों देशों के बीच आगे अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
04:37 PM, 23-May-2026

पीएम को व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का भी न्योता दिया। इससे पहले नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा संबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
04:22 PM, 23-May-2026

कल जयशंकर के साथ रूबियो की द्विपक्षीय वार्ता

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश, महत्वपूर्ण तकनीक और जन-जन के संबंधों को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। साथ ही पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति जैसे विषय भी बातचीत का हिस्सा रहेंगे।
04:02 PM, 23-May-2026

PM मोदी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि बातचीत के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि वैश्विक हितों के लिए भारत और अमेरिका का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका भविष्य में भी आपसी सहयोग को और गहरा करते रहेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिरता व विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:51 PM, 23-May-2026

विदेश मंत्री मार्को रुबियो दिल्ली में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के राजधानी में कई अहम कार्यक्रम हैं। दिल्ली में मार्को रुबियो प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह अमेरिकी दूतावास सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में संबोधन देंगे और अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर द्वारा आयोजित रूजवेल्ट हाउस रिसेप्शन में भी शामिल होंगे।
 
12:33 PM, 23-May-2026

दिल्ली पहुंचे मार्को रुबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दिल्ली पहुंच गए हैं। भारत पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि भारत पहुंचकर खुशी हो रही है। शानदार दौरे की उम्मीद है।

12:11 PM, 23-May-2026

सर्जियो गोर ने साझा की तस्वीर

अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, उनकी पत्नी जीनेट डी. रुबियो और अमेरिकी प्रिंसिपल डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर रॉबर्ट गेब्रियल के साथ कोलकाता से दिल्ली की यात्रा करते नजर आ रहे हैं।


 
11:55 AM, 23-May-2026

पश्चिम एशिया संकट के बीच 26 को सजेगा क्वॉड का मंच

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सामरिक सहयोग मजबूत करने के लिए भारत 26 मई को क्वॉड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आ रहे हैं। मंत्रालय के मुताबिक यह बैठक स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र का साझा नजरिया आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed