Mann Ki Baat Live: पीएम मोदी ने की 'मन की बात', किसान, नदियों समेत कई अहम मुद्दों पर की चर्चा
{"_id":"615004ab8ebc3efe2174fe66","slug":"mann-ki-baat-live-updates-pm-modi-addresses-nation-in-edition-of-81st-radio-programme-today","type":"live","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat Live: पीएम मोदी ने की 'मन की बात', किसान, नदियों समेत कई अहम मुद्दों पर की चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 26 Sep 2021 03:35 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 26 Sep 2021 03:35 PM IST
खास बातें
Mann Ki Baat Live: अमेरिकी दौरा समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को एक बार फिर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। हर बार की तरह ही इस कार्यक्रम को सुबह 11 बजे आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और आकाशवाणी समाचार और मोबाइल एप पर भी प्रसारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
मन की बात लाइव
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
11:46 AM, 26-Sep-2021
पंडित दीनदयाल की सोच से सीखने की जरूरत: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा पंडित दीनदयाल ने सीख दी कि हमारे पास जो कुछ भी है, वो देश की वजह से ही तो है इसलिए देश के प्रति अपना ऋण कैसे चुकाएंगे, इस बारे में सोचना चाहिए। ये आज के युवाओं के लिए बहुत बड़ा सन्देश है।
11:44 AM, 26-Sep-2021
कोरोना ने हर देशवासी को बहुत कुछ सिखाया है: पीएम मोदी
आज हम लोगों की जिंदगी का हाल ये है कि एक दिन में सैकड़ों बार कोरोना शब्द हमारे कान पर गूंजता है, 100 साल में आई सबसे बड़ी वैश्विक महामारी कोविड-19 ने हर देशवासी को बहुत कुछ सिखाया है। हेल्थकेयर और वेलनेस को लेकर आज जिज्ञासा और जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन
11:41 AM, 26-Sep-2021
पिछले अगस्त महीने में यूपीआई से 355 करोड़ लेनदेन हुए: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले अगस्त महीने में यूपीआई से 355 करोड़ लेनदेन हुए। आज औसतन छह लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा का डिजिटल पेमेंट यूपीआई से हो रहा है। इससे देश की अर्थव्यवस्था में स्वच्छता, पारदर्शिता आ रही है।
11:38 AM, 26-Sep-2021
कभी भी छोटी बात को छोटी मानने की गलती नहीं करनी चाहिए
पीएम मोदी ने कहा कि कभी भी छोटी बात को और छोटी चीज को छोटी मानने की गलती नहीं करनी चाहिए। अगर महात्मा गांधी जी के जीवन की तरफ हम देखेंगे तो हम हर पल महसूस करेंगे कि छोटी-छोटी बातों की उनके जीवन में कितनी बड़ी अहमियत थी और छोटी-छोटी बातों को ले करके बड़े बड़े संकल्पों को कैसे उन्होंने साकार किया था। हमारे आज के नौजवान को ये जरूर जानना चाहिए कि साफ-सफाई के अभियान ने कैसे आजादी के आंदोलन को एक निरंतर ऊर्जा दी थी। ये महात्मा गांधी ही तो थे, जिन्होंने स्वच्छता को जन-आन्दोलन बनाने का काम किया था।11:32 AM, 26-Sep-2021
खेती में हो रहे नए प्रयोग स्वरोजगार के नए साधन बना रहे
पीएम मोदी ने कहा कि पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर, खेती में हो रहे नए प्रयोग, नए विकल्प, लगातार, स्वरोजगार के नए साधन बना रहे हैं।
11:27 AM, 26-Sep-2021
सियाचिन ग्लेशियर में आठ दिव्यांगों की टीम ने किया कमाल
पीएम मोदी ने कहा कि सियाचिन ग्लेशियर के बारे में हम सभी जानते हैं। वहां की ठंड ऐसी भयानक है, जिसमें रहना आम इंसान के बस की बात ही नहीं है। कुछ ही दिन पहले सियाचिन के इस दुर्गम इलाके में आठ दिव्यांग जनों की टीम ने जो कमाल कर दिखाया है वो हर देशवासी के लिए गर्व की बात है। शरीर की चुनौतियों के बावजूद भी हमारे इन दिव्यांगों ने जो कारनामा कर दिखाया है वो पूरे देश के लिए प्रेरणा है और जब इस टीम के सदस्यों के बारे में जानेंगे तो आप भी मेरी तरह हिम्मत और हौसले से भर जाएंगे। इन जांबाज दिव्यांगों के नाम हैं - महेश नेहरा, उत्तराखंड के अक्षत रावत, महाराष्ट्र के पुष्पक गवांडे, हरियाणा के अजय कुमार, लद्दाख के लोब्सांग चोस्पेल, तमिलनाडु के मेजर द्वारकेश, जम्मू-कश्मीर के इरफ़ान अहमद मीर और हिमाचल प्रदेश की चोन्जिन एन्गमो। सियाचिन ग्लेशियर को फतह करने का ये ऑपरेशन भारतीय सेना के विशेष बलों के veterans की वजह से सफल हुआ है। यह हमारे देशवासियों के 'Can Do Culture' 'Can Do Determination' 'Can Do Attitude' के साथ हर चुनौती से निपटने की भावना को भी प्रकट करता है
विज्ञापन
विज्ञापन
11:23 AM, 26-Sep-2021
हमारे युवा 'खादी' को महत्व दे रहे: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज आजादी के 75वें साल में हम जब आजादी के अमृत महोत्सव को मना रहे हैं, आज हम संतोष से कह सकते हैं कि आजादी के आंदोलन में जो गौरव 'खादी' को था आज हमारी युवा पीढ़ी 'खादी' को वो गौरव दे रही है। आज खादी और हैंडलूम का उत्पादन कई गुना बढ़ा है और उसकी मांग भी बढ़ी है। आप भी जानते हैं कि ऐसे कई अवसर आए हैं जब दिल्ली के खादी शोरूम में एक दिन में एक करोड़ रूपए से ज्यादा का कारोबार हुआ है।11:15 AM, 26-Sep-2021
नदियों की सफाई सबके प्रयास से ही संभव: पीएम मोदी
हम नदियों की सफाई और उन्हें प्रदूषण से मुक्त करने का काम सबके प्रयास और सबके सहयोग से कर ही सकते हैं। ‘नमामि गंगे मिशन’ भी आज आगे बढ़ रहा है तो इसमें सभी लोगों के प्रयास, एक प्रकार से जन-जागृति, जन-आंदोलन, उसकी बहुत बड़ी भूमिका है।11:15 AM, 26-Sep-2021
गुजरात में बारिश की शुरुआत पर जल-जीलनी एकादशी मनाते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि जैसे गुजरात में बारिश की शुरुआत होती है तो गुजरात में जल-जीलनी एकादशी मनाते हैं। मतलब की आज के युग में हम जिसको कहते है ‘Catch the Rain’ वो वही बात है कि जल के एक-एक बिंदु को अपने में समेटना, जल-जीलनी।
11:13 AM, 26-Sep-2021
नदियां अपना जल खुद नहीं पीती, बल्कि परोपकार के लिए देती हैं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में कहा जाता है कि “पिबन्ति नद्यः, स्वय-मेव नाम्भः'', अर्थात नदियां अपना जल खुद नहीं पीती, बल्कि परोपकार के लिए देती हैं।