फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manipur Election Phase 2: दूसरे चरण की वोटिंग खत्म, 78.49 फीसदी लोगों ने किया मताधिकार का इस्तेमाल

Sat, 05 Mar 2022 09:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 05 Mar 2022 09:24 PM IST
खास बातें

Manipur Vidhan Sabha Chunav 2nd Charan Polling Live Updates: मणिपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार सुबह शुरू हो गया। छह जिलों की 22 विधानसभा सीटों पर मतदाता 92 उम्मीदवारों का भविष्य तय करने के लिए बढ़ चढ़कर वोटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकॉलों का पालन करते हुए 1247 मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए सभी बंदोबस्त कर लिए गए हैं। दूसरे चरण में मैदान में उतरे कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में तीन बार मणिपुर के मुख्यमंत्री रह चुके ओ इबोबी सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री गैखंगम गंगमेई शामिल हैं। दोनों नेताओं कों कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। बताया गया है कि मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।

विज्ञापन
Manipur Election 2022 2nd Phase Voting Live: Election in Manipur Today, Second Phase District Wise Voting Percentage News in Hind
मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए शनिवार सुबह मतदान शुरू हो गया। - फोटो : Twitter/CEOManipur

लाइव अपडेट

09:24 PM, 05-Mar-2022

78.49 फीसदी वोटिंग

मणिपुर में अब तक के आंकड़ों के मुताबिक 78.49 फीसदी लोगों ने किया मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
07:35 PM, 05-Mar-2022

शाम पांच बजे तक 76.62% मतदान

मणिपुर विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण भी ज्यादातर शांतिपूर्ण रहा। शाम पांच बजे तक 76.62% मतदान हुआ। हमें लगभग 85% मतदान होने की उम्मीद है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी  राजेश अग्रवाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
05:10 PM, 05-Mar-2022

शाम तीन बजे तक 67.77 फीसदी वोटिंग

मणिपुर में दूसरे चरण के मतदान के दौरान शाम तीन बजे तक 67.77 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड की गई है। चुनाव आयोग के हवाले से यह सूचना दी गई।
02:30 PM, 05-Mar-2022

दोपहर एक बजे तक इतने फीसदी लोगों ने डाला वोट

मणिपुर में शनिवार को दूसरे चरण के लिए लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग के मताबिक, यहां दोपहर एक बजे तक 47.16 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।
01:23 PM, 05-Mar-2022

रिपोर्ट्स: चुनावी हिंसा में दो की मौत

मणिपुर में चुनाव का दूसरा चरण भी हिंसा से ग्रसित रहा है। बताया गया है कि थोउबल और सेनापति जिले में हुई हिंसक घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई। 
12:55 PM, 05-Mar-2022

थोउबल में मतदान शुरू होने से पहले भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

मणिपुर के थोउबल में शनिवार को मतदान शुरू होने से पहले एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हो गई। मृतक का नाम एल अमुबा सिंह बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, वह शनिवार सुबह ही कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के घर गया था और उससे तय समय के बाद चुनाव प्रचार न करने के लिए कहा था। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई और कांग्रेस कार्यकर्ता ने फायरिंग कर दी, जिसमें सिंह की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:59 AM, 05-Mar-2022

11 बजे तक 28.19 फीसदी मतदान

मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 11 बजे तक 28.19% मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों में भारी भीड़ देखी जा रही है। युवाओं का कहना है कि इस बार बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर वे बड़ी संख्या में वोटिंग के लिए उतर रहे हैं। 
11:33 AM, 05-Mar-2022

खंगाबोक में मतदान के लिए दिखीं लंबी कतारें

मणिपुर: विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मतदान जारी है। खंगाबोक में लोग मतदान केंद्र के बाहर अपनी बारी आने का इंतज़ार करते दिखे।
11:09 AM, 05-Mar-2022

भाजपा से निकाले गए नेता के घर के बाहर बम धमाका

मणिपुर में दूसरे चरण के मतदान के बीच भाजपा के एक पूर्व नेता के घर के बाहर जबरदस्त धमाका हुआ। बताया गया है कि इंफाल पश्चिम जिले के लामफेल इलाके में चौधरी बिजॉय के घर के बाहर विस्फोट हुआ। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना को अंजाम देने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। 
10:51 AM, 05-Mar-2022

मणिपुर में वोटिंग से पहले क्या बोला युवा?

मणिपुर में दूसरे फेज की वोटिंग जारी है। थोउबाल जिले में भी सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इस बीच युवाओं ने बताया कि राज्य में बेरोजगारी एक बड़ा मसला है। हम इस बार ज्यादा रोजगार के लिए वोट कर रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed