Maharashtra Crisis LIVE: फडणवीस ने राज्यपाल से की फ्लोर टेस्ट की मांग, कहा- शिवसेना के 39 विधायक सरकार के साथ नहीं
{"_id":"62ba74e0866b987ec30a7a46","slug":"maharashtra-political-crisis-live-updates-ed-interrogation-sanjay-raut-shivsena-eknath-shinde-uddhav-thackeray-bjp-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Crisis LIVE: फडणवीस ने राज्यपाल से की फ्लोर टेस्ट की मांग, कहा- शिवसेना के 39 विधायक सरकार के साथ नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 29 Jun 2022 01:42 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:42 AM IST
खास बातें
Latest on Maharashtra Political Crisis Live News:महाराष्ट्र की सियासत में छाए संकट के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच सरकार बनाने के लिए भाजपा और शिंदे खेमे में भी हलचल तेज हो गई है। गुवाहाटी में पहली बार एकनाथ शिंदे होटल के बाहर दिखाई दिए तो वहीं भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली से लौटने के ठीक बाद राज्यपाल से मुलाकात कर फ्लोर टेस्ट की मांग कर दी। इस बीच एकनाथ शिंदे के भी गुवाहाट से दिल्ली या मुंबई पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट बैठक की है।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे- देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:24 AM, 29-Jun-2022
देर रात देवेंद्र फडणवीस के आवास से निकले भाजपा के कई नेता
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल, प्रवीण दारेकर और अन्य पार्टी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास से रवाना हुए।Mumbai | Maharashtra BJP chief Chandrakant Patil, Pravin Darekar, and others leave from party leader and former Maharashtra CM Devendra Fadnavis' residence#MaharashtraPoliticalCrisis pic.twitter.com/kIvloLMSyc
— ANI (@ANI) June 28, 2022
12:36 AM, 29-Jun-2022
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता ने फर्जी पत्र को लेकर किया ट्वीट
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता अतुल लोंधे ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी पत्र को लेकर ट्वीट किया, "हम महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल से इस फर्जी पत्र को जारी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हैं। संवैधानिक संस्था, राज्यपाल का दुरुपयोग किया जा रहा है।"
विज्ञापन
11:02 PM, 28-Jun-2022
फ्लोर टेस्ट संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र फर्जी: राजभवन
महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा 30 जून को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहा एक पत्र फर्जी है। महाराष्ट्र राजभवन ने इसकी पुष्टि की है।10:53 PM, 28-Jun-2022
बताया गया है कि आठ निर्दलीय विधायकों ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को उनके आधिकारिक ईमेल एड्रेस पर मेल भेजकर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की है। इसी मेल के आधार पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की मांग कर दी।
10:43 PM, 28-Jun-2022
फडणवीस ने राज्यपाल से की फ्लोर टेस्ट कराने की मांग
महाराष्ट्र भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राज्य में फ्लोर टेस्ट कराने की मांग कर दी है। फडणवीस ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार अल्पमत है और उसके 39 विधायक बाहर हैं। यह विधायक सरकार को समर्थन नहीं देते हैं। भाजपा नेता ने कहा, "हमने कोश्यारी को बताया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार अल्पमत में है क्योंकि शिवसेना के 39 विधायक कांग्रेस और राकांपा से नाता तोड़ना चाहते हैं।"10:01 PM, 28-Jun-2022
राज्यपाल से मिलने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र भाजपा के नेता और राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस मंगलवार रात राज्यपाल के घर पहुंच गए। आज ही दिल्ली से लौटे फडणवीस राज्यपाल से बहुमत परीक्षण की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:00 PM, 28-Jun-2022
जिन लोगों ने किया विश्वासघात, उन्हें घूमने में सक्षम नहीं होना चाहिए: संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी धड़े के खिलाफ आक्रामक टिप्पणी करते हुए मंगलवार को कहा कि जिन लोगों ने पार्टी नेतृत्व से विश्वासघात किया है, उन्हें इधर-उधर घूमने-फिरने में सक्षम नहीं होना चाहिए। मुंबई में अलीबाग में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘विश्वासघाती सड़कों पर घूमने में सक्षम नहीं होने चाहिए।’’ राउत ने उस दावे को लेकर पार्टी के बागी विधायकों की खिंचाई की, जिसमें कहा गया है कि वे पार्टी की हिंदुत्व की छवि को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बागी विधायकों में से आधे से अधिक पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में थे।08:38 PM, 28-Jun-2022
शिवसेना सांसद संजय राउत ने उस दावे को लेकर पार्टी के बागी विधायकों की खिंचाई की है, जिसमें कहा गया है कि वे पार्टी की हिंदुत्व की छवि को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। राउत ने मंगलवार को कहा कि बागी विधायकों में से आधे से अधिक पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में थे। इस बीच बागी विधायकों और उनके नेता तथा महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के वैचारिक रूप से समान पार्टी भाजपा से अलग होने और राकांपा तथा कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के फैसले का उन्होंने समर्थन नहीं किया था। मुंबई के पास अलीबाग में एक जनसभा में राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे का समर्थन करने वाले बागी विधायक कह रहे हैं कि उनका मकसद पार्टी संस्थापक बालासाहेब ठाकरे द्वारा परिकल्पित ‘हिंदुत्व’ की रक्षा करना है।
08:32 PM, 28-Jun-2022
ईडी जांच पर आया राकांपा नेता का बयान
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले ने मंगलवार को इस बात पर नाराजगी जतायी कि जो भी असहमति प्रकट करता है उसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नोटिस थमा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां बहुत गंभीर काम करती हैं, लिहाजा उन्हें पूरी तरह से स्वतंत्र होना चाहिए। सुले ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिस प्रवर्तन निदेशालय को कुछ वर्ष पहले तक लोग जानते भी नहीं थे, उसके नोटिस ऐसे जारी किए जा रहे हैं, जैसे खैरात (दान) बांटी जा रही हो।07:55 PM, 28-Jun-2022