Maharashtra Floor Test: सीएम शिंदे का एलान- पेट्रोल-डीजल पर वैट होगा कम, अजित पवार होंगे विधानसभा में नेता विपक्ष
{"_id":"62c259b6a6946d11a75ca14a","slug":"maharashtra-live-floor-test-in-maharashtra-assembly-today-eknath-shinde-have-to-prove-majority","type":"live","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Floor Test: सीएम शिंदे का एलान- पेट्रोल-डीजल पर वैट होगा कम, अजित पवार होंगे विधानसभा में नेता विपक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 05 Jul 2022 01:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:58 AM IST
खास बातें
Maharashtra Live news in Hindi: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से चल रहा सियासी ड्रामा धीरे-धीरे शांत हो रहा है। नई सरकार का गठन हो चुका है। एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने हैं। इस बीच विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। इस दौरान विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई। पहले ध्वनिमत से बहुमत पर फैसला होना था। हालांकि, विपक्ष ने इस पर एतराज जताया। इसके बाद मतदान के जरिए कार्यवाई शुरू की गई। शिंदे के पक्ष में 164 वोट पड़े, उन्होंने विश्वास मत हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:58 AM, 05-Jul-2022
महाराष्ट्र में भाजपा नेता गिरीश महाजन ने कहा कि बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सीटी रवि भी मौजूद थे। बैठक राष्ट्रपति चुनाव को लेकर थी क्योंकि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 14 जुलाई को यहां आएंगी। उन्होंने साफ किया कि कैबिनेट विस्तार पर कोई बातचीत नहीं हुई।
Union Minister Piyush Goyal and CT Ravi were also present during the meeting. The meeting was regarding the Presidential poll as NDA's presidential candidate Droupadi Murmu will come here on July 14... No talks happened on cabinet expansion: Maharashtra BJP leader Girish Mahajan pic.twitter.com/Tsr42js3Cw
— ANI (@ANI) July 4, 2022
01:53 AM, 05-Jul-2022
भाजपा नेताओं की बैठक खत्म
पार्टी कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद भाजपा नेता महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास से रवाना हुए।
Mumbai | BJP leaders leave from the residence of party leader and Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis after attending party core committee meeting pic.twitter.com/KeQwkZjD1g
— ANI (@ANI) July 4, 2022
विज्ञापन
11:58 PM, 04-Jul-2022
मुख्यमंत्री शिंदे का फूलों से स्वागत
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित उनके आवास पर पहुंचते ही लोगों ने उन पर पुष्पवर्षा की।
10:55 PM, 04-Jul-2022
ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा
ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने महाराष्ट्र में एक चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए धन और बाहुबल की शक्ति और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि शिवसेना के विधायकों को असम भेजा गया और न केवल पैसे बल्कि कई अन्य चीजों की भी आपूर्ति की गई। हालांकि उन्होंने अपने आरोपों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।बनर्जी ने कहा, मेरा मानना है कि यह (महाराष्ट्र) सरकार ज्यादा नहीं चलेगी क्योंकि भाजपा ने अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया है। यह एक अनैतिक और अलोकतांत्रिक सरकार है। उन्होंने भले ही सरकार बनाई हो, लेकिन उन्होंने लोगों का दिल नहीं जीता।
10:48 PM, 04-Jul-2022
शिंदे का संजय राउत पर निशाना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे घेरे रखने वालों पर निशाना साधा और शिवसेना सांसद संजय राउत पर परोक्ष रूप से हमला किया, जिन्होंने गुवाहाटी में डेरा डाले हुए बागी विधायकों की कड़ी आलोचना की थी। किसी ने हमें गुवाहाटी में देवी कामाख्या को अर्पित करने के लिए बैल (नर भैंस) के रूप में वर्णित किया। देवी ने हमें बताया कि वह बहुत ज्यादा बात करने वाला बैल नहीं चाहती। शिंदे ने विधानसभा में बहुमत परीक्षण जीतने के बाद राउत पर निशाना साधा।गुवाहाटी के एक होटल में अपने प्रवास के दौरान बागी विधायकों ने एक खुला पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने ठाकरे के आसपास की मंडली को फटकार लगाई और राउत को राकांपा का पसंदीदा आदमी करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, 10 जून को हुए राज्यसभा चुनाव के वक्त शिवसेना का एक उम्मीदवार हार गया था। अब ऐसा लगता है कि एक और उम्मीदवार को चुनाव हार जाना चाहिए। राज्यसभा चुनावों में शिवसेना द्वारा मैदान में उतारे गए दो उम्मीदवारों में से राउत जीते, लेकिन एक अन्य उम्मीदवार संजय पवार भाजपा के धनंजय महाडिक से हार गए थे।
09:57 PM, 04-Jul-2022
बारिश के मद्देनजर सावधानी बरतने का निर्देश
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने रायगढ़ और रत्नागिरी के जिला कलेक्टरों को वहां भारी बारिश के मद्देनजर सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। कुछ नदियां चेतावनी के स्तर पर पहुंच चुकी हैं : मुख्यमंत्री कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
08:53 PM, 04-Jul-2022
बालासाहेब के सम्मान में नहीं दिया आदित्य ठाकरे का नाम
हमने बालासाहेब ठाकरे के प्रति सम्मान को देखते हुए उनका (आदित्य ठाकरे का) नाम (अयोग्यता के लिए) नहीं दिया। सीएम इस पर फैसला लेंगे: शिवसेना के मुख्य सचेतक भरत गोगावाले08:41 PM, 04-Jul-2022
आदित्य ठाकरे को छोड़ उद्धव गुट के बाकी विधायकों को नोटिस
हमने हमारे व्हिप की अवहेलना करने वाले सभी विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए नोटिस दिया है, बालासाहेब ठाकरे के प्रति हमारे सम्मान के कारण उनका (आदित्य ठाकरे का) नाम नहीं दिया: शिवसेना के मुख्य सचेतक भरत गोगावाले06:53 PM, 04-Jul-2022
राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे
आज हमारे पक्ष में मतदान करने वाले सभी विधायक राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे। शरद पवार एक बड़े नेता हैं, लेकिन वे जो कुछ भी कहते हैं तथ्यों के बिल्कुल विपरीत होता है। इसलिए हम शासन के ढाई साल पूरे करेंगे, अगली बार हमारे पास 200 विधायक होंगे, 100 हमारे और 100 भाजपा के: सीएम शिंदे06:49 PM, 04-Jul-2022