फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: पंकजा मुंडे के चुनाव खर्च में मिली अनियमितता, निर्वाचन अधिकारी ने भेजा नोटिस

Wed, 22 May 2024 10:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 22 May 2024 10:04 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक पांच चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वोटरों को लामबंद करने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी का दौर जारी है।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Election News Live Phase Wise Polls Result Dates Congress vs BJP Chunav Rally Updates in Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:24 PM, 22-May-2024

पंकजा मुंडे को चुनाव खर्च में अनियमितता पर मिला नोटिस

बीड लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे और इस सीट से राकांपा (एसपी) उम्मीदवार बजरंग सोनावने को उनके चुनाव खर्च में कथित अनियमितताओं को लेकर नोटिस भेजा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर दीपा मुधोल मुंडे ने मंगलवार को पंकजा मुंडे और उनके प्रतिद्वंद्वी बजरंग सोनावने को नोटिस जारी किया। बीड में लोकसभा चुनाव चौथे चरण में 13 मई को हुए थे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोनावने को 22 अप्रैल से 10 मई के बीच 9.59 लाख रुपये के खर्च को अपने चुनाव खर्च रजिस्टर में शामिल नहीं करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। वहीं पंकजा मुंडे के मामले में, 2 मई से 10 मई के बीच 20.94 लाख रुपये की राशि खर्च की गई, लेकिन उनका व्यय रजिस्टर में इसका उल्लेख नहीं किया गया। अधिकारी ने बताया, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 77 के अनुसार, प्रत्येक उम्मीदवार को नामांकन दाखिल करने की तारीख से परिणाम की तारीख तक अपने खर्च का सही हिसाब देना चाहिए। व्यय पर्यवेक्षक, व्यय दस्तावेजों, वाउचर और रसीदों का उम्मीदवारों द्वारा उनके दैनिक व्यय रजिस्टर में रखे गए रिकॉर्ड से मिलान करते हैं।
 
09:12 PM, 22-May-2024

भुवनेश्वर में नवीन पटनायक का रोड शो

ओडिशा के मुख्यमंत्री व BJD प्रमुख नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में रोड शो किया।

विज्ञापन
08:16 PM, 22-May-2024

रांची में पूर्व सीएम शिवराज चौहान ने की चाय पर चर्चा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को झारखंड के रांची में एक चाय की दुकान पर पहुंचकर चाय का आनंद लिया। लोकसभा चुनाव पर उन्होंने कहा, 'झारखंड में 14 में से 14 सीटें भाजपा जीतेगी। मध्य प्रदेश में 29 में से 29 सीटें भाजपा जीतेगी। भाजपा की एकतरफा लहर है।'
 
08:11 PM, 22-May-2024

कोलकाता हाईकोर्ट ने विपक्षी गठबंधन को मारा तमाचा

पीएम मोदी ने दिल्ली के द्वारका में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज ही कोलकाता हाई कोर्ट ने INDI गठबंधन को बहुत बड़ा तमाचा मारा है और 2010 से जारी सारे OBC प्रमाणपत्र रद्द कर दिए हैं, यह इसलिए किया गया क्योंकि पश्चिम बंगाल की सरकार ने मुसलमान वोट बैंक के लिए मुसलमानों को OBC प्रमाणपत्र दे दिए थे। यह वोटबैंक, तुष्टीकरण की राजनीति हर हद पार कर रही है।'
07:47 PM, 22-May-2024

पीएम मोदी ने जामिया यूनिवर्सिटी का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा, 'दिल्ली की प्रतिष्ठित जामिया मिलिया इस्लामिया सेंट्रल यूनिवर्सिटी 60 सालों तक बाकी यूनिवर्सिटी तक एक सामान्य शैक्षिक संस्थान की तरह चल रही थी, इसमें भी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को आरक्षण मिलता था लेकिन चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस सरकार ने 2011 में अचानक जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी घोषित कर दिया, इससे जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में 50% आरक्षण मुसलमानों के लिए लागू हो गया।'
 
07:27 PM, 22-May-2024

'भाजपा को दिया हर वोट भारत को मजबूत बनाएगा'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की रैली में कहा, '5 चरणों के मतदान ने भाजपा, NDA की मजबूत सरकार पक्की कर दी है। देश भी समझ रहा है कि अगर INDI वालों को गलती से भी वोट पड़ गया तो वह वोट देश के लिए कोई काम नहीं आने वाला जबकि भाजपा को दिया गया हर वोट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:25 PM, 22-May-2024

दिल्ली के द्वारका में पीएम मोदी की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के द्वारका में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा 'यह INDI गठबंधन आज देश में फैली हर बुराई का प्रतीक है। INDI गठबंधन के जितने लोग हैं उनमें तीन चीज़ें समान हैं- घोर साम्प्रदायिकता, घोर जातिवाद और घोर परिवारवाद। दिल्ली इनकी साम्प्रायिकता की गवाह है। दिल्ली में जो लुटियन गैंग, जो खान मार्केट गैंग है उसने इन घोर साम्प्रदायिक लोगों की रक्षा करने में अपनी जिंदगी खपा दी।'
 
07:23 PM, 22-May-2024

वोटबैंक के लिए प्रतिष्ठित संस्थाओं को बदनाम कर रहीं ममता बनर्जी- अमित शाह का आरोप

अमित शाह ने रामकृष्ण मिशन की संपत्तियों की तोड़फोड़ पर कहा, 'ममता बनर्जी की इस टिप्पणी की मैं घोर निंदा करता हूं। भारत सेवाश्रम संघ वह संस्था है जिसके कारण आज पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है... भारत सेवाश्रम संघ, इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन इस प्रकार की संस्थाओं को बदनाम कर वे मुसलमान मतदाताओं को खुश करना चाहती है... ममता बनर्जी सिर्फ चुनाव जीतने के लिए इन संस्थाओं की प्रतिष्ठा को आहत करने की कोशिश कर रही हैं, मैं इसकी घोर निंदा करता हूं... मैं बंगाल की जनता को अपील करता हूं कि वोट बैंक की राजनीति के लिए ममता बनर्जी अगर इस प्रकार की प्रतिष्ठित संस्थाओं पर आरोप लगाती है तो जनता को भी इसपर गंभीर से सोचना चाहिए।'
07:22 PM, 22-May-2024

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

पश्चिम बर्धमान के दुर्गापुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी पर कहा, 'यह मामला मूलतः वहां से है जब ममता बनर्जी ने 118 मुसलमान जातियों को बिना किसी पिछड़ेपन के सर्वे प्रक्रिया के OBC का आरक्षण दे दिया, कोई कोर्ट में गया और कोर्ट ने इसका संज्ञान लेकर 2010 से 2024 तक जितने प्रमाणपत्र जारी हुए हैं उसका स्थगन आदेश दिया। ममता बनर्जी पिछड़े वर्ग के आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहती हैं। मैं हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। मैं बंगाल की जनता से पूछना चाहता हूं कि कोई मुख्यमंत्री, संवैधानिक पद पर बैठा कोई व्यक्ति ऐसा हो सकता है कि हाई कोर्ट के आदेश को न मानें, किस प्रकार की मानसिकता से बंगाल का लोकतंत्र गुजर रहा है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं... हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हाई कोर्ट के फैसले का अमल हो और पिछड़े वर्ग को उनका अधिकार मिले न कि तुष्टीकरण और वोट बैंक की नीति के कारण उन्हें मिले जो पिछड़े नहीं है... भाजपा इसका विरोध करती है क्योंकि संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की कोई अनुमति नहीं देता।'
 
07:03 PM, 22-May-2024

झारखंड में प्रियंका गांधी ने स्थानीय लोगों के साथ किया पारंपरिक नृत्य

झारखंड में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रांची में स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक नृत्य किया।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed