फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का भाजपा पर निशाना, पटोले के बयान पर भड़के असम सीएम

Sat, 11 May 2024 10:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 11 May 2024 10:13 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: देश में लोकसभा चुनाव के तीन चरण संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण का मतदान सोमवार यानी 13 मई को होगा। चुनाव एक जून को सातवें चरण के साथ संपन्न हो जाएगा। इसके नतीजे चार जून को आएंगे। आइए पढ़ते हैं लोकतंत्र के महापर्व की पल पल की अपडेट्स... 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Update Phase Wise Polls Result Dates Schedule Parties Congress BJP Chunav Rally
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:13 PM, 11-May-2024
असम सीएम ने पटोले पर साधा निशाना
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भड़क गए। उन्होंने कहा कि नाना पटोले ने बेहद खतरनाक बयान दिया है। अगर राम मंदिर का शुद्धिकरण का काम सोनिया गांधी करेंगी तो क्या हिंदू चुप बैठेंगे? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर बना है। दरअसल, पटोले ने कहा था कि सरकार में आने के बाद इंडी गठबंधन राम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे।  


 
10:05 PM, 11-May-2024
राशिद अल्वी का भाजपा पर निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि आपने कुछ दिनों से देखा होगा कि भाजपा के वो नेता जो नारा लगाते थे कि 'अबकी बार, 400 पार' वो सब खामोश हैं। कोई नहीं बोल रहा है। देश में कई प्रांत ऐसे हैं, जहां भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा।
विज्ञापन
09:31 PM, 11-May-2024
जन सेना पार्टी (जेएसपी) के प्रमुख पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में एक रोड शो को संबोधित किया।
09:30 PM, 11-May-2024
अरविंद केजरीवाल की दिल्ली में रैली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में कृष्णा नगर में रोड शो किया। दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है।
06:54 PM, 11-May-2024
पीएम मोदी काे रोड शो पर बोले तेजस्वी यादव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अच्छी बात है कि वे रोड शो कर रहे हैं हमने तो 'जॉब-शो' किया और आगे भी 'जॉब-शो' करने का काम करेंगे। अगर उनके रूट प्लान में पटना विश्वविद्यालय नहीं है तो जरूर लगवा लें। सीएम नीतीश ने कहा था कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दे देंगे। 
06:43 PM, 11-May-2024
तेलंगाना के कामारेड्डी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रोड शो किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:05 PM, 11-May-2024
हम रिश्ते में पाकिस्तान के बाप: आचार्य प्रमोद 
पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि विपक्ष रोज प्रधानमंत्री मोदी को गाली देता है। भारत में स्वस्थ और स्वतंत्र न्यायपालिका है। न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मणिशंकर अय्यर हो या कांग्रेस के सभी नेता, सभी रहते भारत में हैं पर गीत पाकिस्तान के गाते हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि रिश्ते में हम पाकिस्तान के बाप लगते हैं। 
06:02 PM, 11-May-2024
महाराष्ट्र पहुंचे राजस्थान के सीएम
छत्रपति संभाजी नगर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के काम पर लोगों को विश्वास है। 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि महाराष्ट्र में बहुत बड़े स्तर पर भाजपा आएगी।
05:59 PM, 11-May-2024
झारखंड में प्रधानमंत्री मोदी
झारखंड के चतरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में मैं जहां भी जाता हूं तो एक ही स्वर में, एक ही विश्वास के साथ, देश के कोने-कोने से आवाज आ रही है- फिर एक बार मोदी सरकार। 
05:57 PM, 11-May-2024
ओडिशा के अभिनेता रुद्र श्याम पाणिग्रही भुवनेश्वर में बीजेडी पार्टी में शामिल हुए।
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed