फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election 2024 Live: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- कंसल्टेंट की बात का जवाब नहीं देना

Mon, 08 Apr 2024 11:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 08 Apr 2024 11:30 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के के तहत पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। मौसम का मिजाज देखते हुए चुनाव आयोग भी तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Update Phase Wise Polls Result Dates Parties Campaigns Congress vs BJP Candidates
लोकसभा चुनाव 2024। - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

10:16 PM, 08-Apr-2024

ओडिशा में निर्वाचन आयोग के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं भाजपा नेता : बीजद

ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों पर निर्वाचन आयोग के नाम का दुरुपयोग करने और चुनावी ड्यूटी पर तैनात राज्य सरकार के अधिकारियों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। बीजद ने सोमवार को इस संबंध में निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा के कुछ नेता और उम्मीदवार आयोग के नाम का फायदा उठा रहे हैं तथा चुनावी ड्यूटी पर तैनात राज्य सरकार के अधिकारियों को तबादलों का डर दिखाकर उनसे भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करने की मांग कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग ने हाल ही में ओडिशा के छह आईपीएस और दो आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। बीजद के महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सस्मित पात्रा के अनुसार भाजपा के उम्मीदवार और नेता इन तबादलों का इस्तेमाल चुनावी ड्यूटी में शामिल सरकारी अधिकारियों को धमकाने के रूप में कर रहे हैं।
10:00 PM, 08-Apr-2024

असम में भड़काऊ भाषण’ देने को लेकर कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर

असम पुलिस ने सोमवार को कहा कि मोरीगांव जिले में हाल में एक चुनाव प्रचार के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने को लेकर कांग्रेस विधायक आसिफ नजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोरीगांव के पुलिस अधीक्षक हेमंत दास ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता अब्दुल कलाम ने भूरागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। कलाम ने आरोप लगाया है कि लहारीघाटी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि नजर ने एक अप्रैल को भूरागांव में चुनावी सभा के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था। कलाम ने दावा किया कि नजर ने कहा कि भाजपा सरकार ने लहारीघाट और मोइराबारी में मस्जिदों और मदरसों को तोड़ दिया है।

पुलिस के मुताबिक, ‘‘ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा इस मामले को आगे की कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग के पास भेजा जाएगा।’’ मोरीगांव के जिला आयुक्त देबाशीष शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने विधायक के भाषण की वीडियो रिकार्डिंग देखी है। शर्मा ने कहा, ‘‘इस मामले को आगे की कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग के पास भेजा जाएगा । आरोपों के उचित सत्यापन के बिना कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।’’ इस बीच कांग्रेस ने आरोपों का खंडन किया और प्रश्न किया कि भाजपा को शिकायत दर्ज कराने में इतना वक्त क्यों लगा।
विज्ञापन
09:15 PM, 08-Apr-2024

टीएमसी सांसद ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा, "...चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रहा है, इसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए। हमने आवाज़ उठाई तो हमारे दो राज्यसभा सांसदों डोला सेन और डेरेक ओ'ब्रायन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, मैं इसकी घोर निंदा करता हूं।"
08:56 PM, 08-Apr-2024

तमिलनाडु में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में पहुंचे अनुराग ठाकुर

तमिलनाडु: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा के चेन्नई से उम्मीदवार विनोद पी सेल्वाम के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने कहा, "मैं पिछले 24 सालों से चन्नई आ रहा हूं लेकिन अगर यहां कुछ बदला है तो वह है लोगों का भाजपा के लिए प्यार। वे PM मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं...कांग्रेस जो 60 सालों में नहीं कर पाई वह PM मोदी ने 10 सालों में करके दिखाया है।"
08:21 PM, 08-Apr-2024

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?

पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, कनाडा, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। अंतरिक्ष में सूरज को चंद्रमा पूरी तरह से ढक लेता है, तो पूर्ण सूर्य ग्रहण लगता है। इस दौरान दिन में ही अंधेरा हो जाता है और तापमान में गिरावट होती है। इस सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिकों को काफी दिनों से इंतजार है। पूर्ण सूर्य ग्रह के दौरान सूर्य का कोराना नजर आ सकता है। 
07:59 PM, 08-Apr-2024

कन्हैया कुमार ने क्यों कहा- राष्ट्रविरोधी कहलाना सम्मान की बात?

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि मोदी सरकार राष्ट्र विरोधी’ का स्टीकर लेकर घूम रही है और जो भी उसके खिलाफ और उसके मन की बात नहीं करता, उसके ऊपर यह चिपका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाने पर ‘राष्ट्र विरोधी’ कहलाना सम्मान की बात है। कन्हैया ने कहा कि आज इस दौर में अगर किसी को राष्ट्र विरोधी नहीं कहा जा रहा है, तो वह यह मानकर चले कि राष्ट्र के लिए कुछ अच्छा नहीं कर रहा है। कुमार ने कहा कि ‘आजादी’ का नारा आज भी प्रासंगिक है और कल भी रहेगा तथा जब गुलामी की बात होगी, तो आजादी की बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:35 PM, 08-Apr-2024

अन्नामलाई के साथ रोड शो में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और कोयंबटूर से उम्मीदवार के. अन्नामलाई ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी उनके रोड शो में शामिल रहे। उन्होंने कहा, "सिर्फ तमिलनाडु में ही नहीं, सभी दक्षिणी राज्यों और पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए समर्थन दिख रहा है जो पहले कभी नहीं था। आज हमें प्रधानमंत्री, भाजपा के प्रति लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।"
07:25 PM, 08-Apr-2024

प्रशांत किशोर पर कांग्रेस का तंज

कांग्रेस ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की तरफ से राहुल गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा कि वह किसी ‘कंसल्टेंट’ (सलाहकार) की बात का जवाब नहीं देगी। गौरतलब है कि किशोर ने ‘कहा था कि अगर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिलते हैं, तो राहुल गांधी को अपने कदम पीछे खींचने पर विचार करना चाहिए।

उनका यह भी कहना था कि राहुल गांधी सभी व्यावहारिक उद्देश्यों के लिए, अपनी पार्टी चला रहे हैं और पिछले 10 वर्ष में अपेक्षित परिणाम नहीं देने के बावजूद वह न तो रास्ते से हट रहे हैं और न ही किसी और को आगे आने दे रहे हैं। किशोर की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं ‘कंसल्टेंट’ की बात का जवाब नहीं देती। राजनीतिक लोगों पर बात करिये, ‘कंसल्टेंट’ की बात पर क्या जवाब देना।’’
07:11 PM, 08-Apr-2024

महाराष्ट्र में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका एक ही मंत्र है, जहां भी सत्ता पाओ खूब मलाई खाओ। पढ़ें पूरी खबर...
06:46 PM, 08-Apr-2024

EC दफ्तर के बाहर धरना दे रहे TMC कार्यकर्ता हिरासत में

लोकसभा चुनावों को लेकर तेज हुई सरगर्मी के बीच राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी नेताओं को हिरासत में लिया गया है। दरअसल,  टीएमसी का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ धरना कर रहा था। जिन्हें पुलिस ने हटाने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed