फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election 2024 Live: कांग्रेस-BJP के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी, शोभा करंदलाजे पर चुनाव आयोग सख्त

Fri, 22 Mar 2024 12:01 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 22 Mar 2024 12:01 AM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi : देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना भी बीते दिन जारी हो चुकी है। अब तक भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दो-दो सूची जारी कर दी हैं। ऐसे में आज दोनों ही पार्टियों की ओर से तीसरी सूची जारी की जा सकती है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Update Phase Seat Wise Polls Date Schedule Parties Candidates List Congress BJP
Lok Sabha Elections 2024 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

12:01 AM, 22-Mar-2024

कांग्रेस प्रचार अभियान समिति प्रमुख बने पृथ्वीराज चव्हाण

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
10:01 PM, 21-Mar-2024
गुजरात में 6 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त
लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता को लागू करने के लिए चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा तैनात किए गए फ्लाइंग स्क्वायर्ड ने गुजरात में शराब और कीमती धातुओं समेत 5.92 करोड़ रुपये के सामान और वाहन जब्त किए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अप्रैल-मई चुनाव के लिए चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 16 से 20 मार्च के बीच यह जब्ती की गई।

इन दस्तों ने 5.92 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुओं को रोका और जब्त किया है, जिसमें 1.35 करोड़ रुपये मूल्य की 39,584 लीटर शराब, 2.28 करोड़ रुपये मूल्य का 3.41 किलोग्राम सोना और चांदी, साथ ही मोटर वाहन, मोटरसाइकिल जैसी अन्य वस्तुएं शामिल हैं। चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 19 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चरण के आम चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की और 4 जून को मतगणना निर्धारित की। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर मतदान 7 मई को एक ही चरण में होगा।
विज्ञापन
09:57 PM, 21-Mar-2024
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की नामों की तीसरी सूची जारी की है। इस सूची में अरुणाचल प्रदेश से 2, गुजरात से 11, कर्नाटक से 17, महाराष्ट्र से 7, तेलंगाना से 5, पश्चिम बंगाल से 8, पुदुचेरी की एक सीट पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। राजस्थान से 5 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि एक सीट सीपीआई(एम) को दी है।
09:55 PM, 21-Mar-2024
उद्धव बोले- शिवाजी के वंशज शाहू महाराज को हमारा समर्थन
शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति शाहू महाराज को लोकसभा चुनाव में विजयी बनाने के लिए रैली करेगी। हालांकि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने अप्रैल-मई चुनावों के लिए अपनी सीट-बंटवारे के समझौते को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया है, लेकिन ठाकरे ने कहा कि शाहू महाराज दक्षिण-पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर से विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। 

शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) एमवीए के घटक हैं, जो एक राज्य-स्तरीय समूह है जो इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है। कोल्हापुर में शाहू महाराज से मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा, 'ठाकरे परिवार और शाहू महाराज के बीच मेरे दादाजी के समय से गहरा संबंध रहा है। मुझे यकीन है कि यह रिश्ता वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों में भी बरकरार रहेगा।'
 
08:22 PM, 21-Mar-2024
एमपी, यूपी और जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर चर्चा
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की गुरुवार को बैठक हुई। यह पहली बार है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता वाले पैनल ने राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों पर चर्चा की।

यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी और जम्मू-कश्मीर इकाई प्रमुख विकार रसूल वानी अपने-अपने राज्यों के लिए आयोजित बैठकों में मौजूद थे। इसके अलावा, एआईसीसी के राज्य प्रभारी - अविनाश पांडे (यूपी), जितेंद्र सिंह (एमपी) और भरतसिंह सोलंकी भी मौजूद थे, जब उनके संबंधित राज्यों के उम्मीदवारों पर चर्चा की गई। कांग्रेस ने 19 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चरण के लोकसभा चुनावों के लिए अब तक दो सूचियों में 82 उम्मीदवारों की घोषणा की है।
08:13 PM, 21-Mar-2024
कांग्रेस ने लालबियाकजामा को लोकसभा चुनाव का टिकट
कांग्रेस ने गुरुवार को मिजोरम पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी और राज्य के पूर्व गृह सचिव लालबियाकजामा को पूर्वोत्तर राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा। राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख लाल थंजारा ने कांग्रेस भवन में पार्टी नेताओं और पत्रकारों की मौजूदगी में लालबियाकजमा के नाम की घोषणा की। लाल थंजारा ने कहा कि 28 मार्च से शुरू होने वाले अभियान के दौरान मिजो संस्कृति और धर्म की सुरक्षा और संरक्षण पार्टी का प्राथमिक फोकस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:14 PM, 21-Mar-2024
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'भाजपा नेता सीटी रवि के खिलाफ चिक्कमगलूर डीईओ ने 20 मार्च को आईपीसी की धारा 153 ए और आरपी अधिनियम की धारा 126 के तहत चिक्कमगलूर टाउन पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
07:08 PM, 21-Mar-2024
डीएमके का घोषणा पत्र हास्यास्पद- सेलुर के राजू
एआईएडीएमके के पूर्व मंत्री सेलुर के राजू ने कहा कि डीएमके के चुनाव घोषणापत्र को पढ़ना हास्यास्पद है। डीएमके तमिल लोगों को कितने वर्षों तक धोखा देगी। डीएमके ने झूठे वादे किए हैं। एआईएडीएमके के सरवनन आगामी संसदीय चुनावों में मदुरै निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। एआईएडीएमके पार्टी में साधारण कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाता है। 
हमारी पार्टी में उत्तराधिकार की कोई राजनीति नहीं है। डीएमके ने पिछले कुछ वर्षों में तमिल लोगों के लिए क्या किया है। हमारा घोषणापत्र राज्य के लोगों से झूठे वादे नहीं करेगा जैसा कि द्रमुक का घोषणापत्र करता है। द्रमुक पहले ही विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है।
07:06 PM, 21-Mar-2024
लोगों की सेवा में काम करने का प्रयास जारी- ज्योतिरादित्य
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हर राजनीतिक दल अपने फैसले लेते हैं। मेरा संकल्प गुना-शिवपुरी अशोकनगर के लोगों के प्रति है। मैंने लोगों की सेवा में काम करने का प्रयास किया है, उनके आशीर्वाद से आगे बढ़ रहा हूं और मैं ऐसा करना जारी ऱखूंगा।
 
 
07:03 PM, 21-Mar-2024
कूच बिहार लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि कूच बिहार के लोगों ने हमें पहले भी दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया है, वे हमें फिर से आशीर्वाद देंगे। हम उस तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed