फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: पूर्व PM देवेगौड़ा के दामाद मंजूनाथ येदियुरप्पा से करेंगे मुलाकात, लग रही ये अटकलें

Wed, 13 Mar 2024 11:36 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 13 Mar 2024 11:36 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं। सभी राजनीतिक दल बढ़-चढ़कर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Polls Expected Date Schedule Seat Wise BJP Candidates List Congress News in Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:35 PM, 13-Mar-2024

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले संजय निषाद

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बीआरएस ने चार और लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए 
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बुधवार को तेलंगाना की चार और लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें निजामाबाद सीट भी शामिल है। पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी के. कविता 2014 से 2019 तक निजामाबाद की सांसद थीं। कविता को 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के अरविंद धर्मपुरी से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार बीआरएस ने पूर्व विधायक बाजीरेड्डी गोवर्धन को निजामाबाद से उम्मीदवार बनाया है। सूत्रों ने कहा कि बीआरएस एमएलसी कविता आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। बीआरएस द्वारा घोषित अन्य उम्मीदवारों में कासनी ज्ञानेश्वर (चेवेल्ला सीट), कादियाम काव्या (वरंगल सीट) और गाली विनोद कुमार (जहीराबाद सीट) शामिल हैं। बीआरएस अब तक तेलंगाना की कुल 17 लोकसभा सीटों में से नौ पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
11:23 PM, 13-Mar-2024
मुंबई उत्तर से टिकट कटने पर भाजपा सांसद की प्रतिक्रिया 
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी हो गई है। मुंबई उत्तर से मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी का टिकट काट दिया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें इस फैसले की जानकारी मिली है। वह पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। शेट्टी ने कहा, मैंने हमेशा पार्टी के लिए काम किया है, मैं पार्टी में पद या पैसे के लिए शामिल नहीं हुआ। आज मैं सुकून महसूस कर रहा हूं। पहले मुझे सांसद के तौर पर पार्टी की सीमा में रहकर काम करना पड़ता था। 
विज्ञापन
11:10 PM, 13-Mar-2024
रमेश चेन्निथला बनाए गए कांग्रेस की केरल लोकसभा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला को केरल में कांग्रेस की लोकसभा चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस ने इस नियुक्ति को लेकर बयान भी जारी कर दिया। इसमें बताया गया है कि  कांग्रेस अध्यक्ष ने आगामी आम चुनावों के लिए केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में चेन्निथला की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।
09:40 PM, 13-Mar-2024
यूपीपीएल ने कोकराझार लोकसभा सीट के लिए उतारा अपना प्रत्याशी 
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कोकराझार (एसटी) सीट से असम में भाजपा की गठबंधन सहयोगी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने  विधायक जोयंता बसुमतारी को चुनावी मैदान में उतारा है। बासुमतारी सिडली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक और ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (एबीएसयू) के पूर्व उपाध्यक्ष हैं।

इस दौरान यूपीपीएल के कार्यकारी अध्यक्ष रूंगवरा नारजारी ने दावा किया कि पार्टी और बासुमतारी को लोकसभा चुनाव के लिए कोकराझार में सभी समुदायों से बहुमत का समर्थन मिल रहा है।
08:38 PM, 13-Mar-2024
असम में लोकसभा टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए
आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट नही मिलने के बाद असम कांग्रेस के महासचिव सुरूज देहिंगिया ने कांग्रेस से किनारा कर लिया है। वे बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। सुरूज देहिंगिया जोरहाट लोकसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे थे। हालांकि कांग्रेस ने वहां से गौरव गोगोई को चुनावी मैदान में उतारा है। 

देहिंगिया जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते थे, जहां से कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा में अपने उप नेता गौरव गोगोई को नामित किया था। वे भाजपा राज्य मुख्यालय में राज्यसभा सांसद पाबित्रा मार्गेरिटा, कई स्थानीय मंत्रियों और विधायकों की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल हो गए। इसके तुरंत बाद कांग्रेस ने राज्य महासचिव देहिंगिया को निष्कासित कर दिया।
07:38 PM, 13-Mar-2024
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगामी आम चुनावों के लिए केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में रमेश चेन्निथला की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:49 PM, 13-Mar-2024
पूर्व पीएम देवेगौड़ा के दामाद मंजूनाथ येदियुरप्पा से करेंगे मुलाकात 
पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के दामाद डॉ सी एन मंजूनाथ आज शाम भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा से मुलाकात करेंगे। उनकी ये मुलाकात इन अटकलों के बीच होगी कि वह आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होकर बेंगलुरु ग्रामीण क्षेत्र ले चुनाव लड़ सकते हैं। 

गौरतलब है कि निवर्तमान सांसद और उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के भाई डी के सुरेश को कांग्रेस ने एक बार फिर बेंगलुरु ग्रामीण से मैदान में उतारा है। 
02:13 PM, 13-Mar-2024
पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा के टिकट पर चुनाव न लड़ने के एलान के कुछ दिनों बाद ही पवन सिंह ने पलटी मारी है। भोजपुरी एक्टर ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट में एलान किया कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अपने पोस्ट में पवन सिंह ने कहा, 'मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा। आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी।'
11:59 AM, 13-Mar-2024
महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पद्माकर वलवी मुंबई में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और पार्टी नेता अशोक चव्हाण की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
 
10:51 AM, 13-Mar-2024
सूत्रों के मुताबिक इन नेताओं की केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर बैठकें हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता बीजद के साथ गठजोड़ के खिलाफ हैं जिसने 2008 में कंधमाल में दंगे के बाद 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से नाता तोड़ लिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांच मार्च को हुई ओडिशा यात्रा के बाद बीजद और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा शुरू हुई थी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed