फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Polls LIVE: आयोग ने राजनीतिक दलों से मांगी जानकारी, प्रचार में लगे हेलीकॉप्टर्स का विवरण देना होगा

Tue, 16 Apr 2024 11:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 16 Apr 2024 11:09 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसी बीच चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है। भाजपा सांसद हेमामालिनी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आयोग ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Phase Wise Polls Schedule Parties Candidates Result Congress vs BJP News in Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाल

लाइव अपडेट

11:08 PM, 16-Apr-2024

गुजरात सीएम ने चुनावी रैली को संबोधित किया

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने आणंद लोकसभा सीट पर एक चुनावी रैली को संबोधित किया।

10:22 PM, 16-Apr-2024

सचिन पायलट बोले- ये चुनाव निर्णायक

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, 'पहले चरण का मतदान 19 तारीख को होगा और कल प्रचार का आखिरी दिन है। सिर्फ राजस्थान में ही नहीं बल्कि पूरे देश में बदलाव की चाह है। कांग्रेस के घोषणापत्र और INDIA गठबंधन को लोग आर्शीवाद देना चाहते हैं। बीजेपी सरकार को लोग परख चुके हैं, हर मोर्चे पर वो नाकामयाब रहें। मैं मानता हूं कि ये चुनाव निर्णायक चुनाव है।..राजस्थान में मैं कह सकता हूं कि बीजेपी से अधिक कांग्रेस सीट जीतेगी।'
विज्ञापन
09:26 PM, 16-Apr-2024

निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों से प्रचार में इस्तेमाल हेलीकॉप्टर की जानकारी देने को कहा

भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों से चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल किए जा रहे विमानों, हेलीकॉप्टरों के बारे में विवरण देने को कहा है, जिसमें उनके मूल और गंतव्य स्थान तथा उनमें सवार लोगों का विवरण भी शामिल है। मुंबई उपनगर जिले के उप निर्वाचन अधिकारी तेजस सेमल के 12 अप्रैल के एक पत्र में कहा गया है कि यात्रा करने से तीन दिन पहले जिला निर्वाचन कार्यालय को यह जानकारी देनी होगी। पत्र के अनुसार आदर्श आचार संहिता के तहत यह जानकारी जमा करनी होगी जिसे निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।
09:02 PM, 16-Apr-2024

भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर झारग्राम में अपने उम्मीदवार पर हमले का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में झारग्राम जिले के संकरैल में प्रचार अभियान के दौरान उनके उम्मीदवार पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने हमला कराया। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप को खारिज करते हुए दावा किया कि मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या उसके कार्यकर्ताओं से अधिक थी। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 'झारग्राम (लोकसभा सीट) पर हार भांपते हुए तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने भाजपा उम्मीदवार प्रणत टूडू और पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस के सामने उस वक्त हमला कर दिया जब वे इलाके में रोहिणी से रोघरा जा रहे थे।' भाजपा ने निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया कि घटना का संज्ञान लें और राज्य में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए उचित कदम उठाएं। उसने एक पोस्ट में कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पश्चिम बंगाल पुलिस मूकदर्शक बनी रही। ममता बनर्जी एक आदिवासी नेता को निशाना बना रही हैं क्योंकि वह नेता लोकप्रिय हैं और उन्हें झारग्राम का समर्थन मिल रहा है।' तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को निराधार बताया। पार्टी के एक स्थानीय नेता ने कहा, 'भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक थी जबकि मौके पर हमारे सात से आठ लोग ही थे। उन्होंने ही हमारा पीछा किया।'
 
08:59 PM, 16-Apr-2024

छिंदवाड़ा में अमित शाह का रोड शो

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो। 

08:16 PM, 16-Apr-2024

गुवाहाटी में पीएम मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में किया रोड शो। पीएम मोदी जब गुवाहाटी पहुंचे तो सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने उनका स्वागत किया। 



विज्ञापन
विज्ञापन
07:40 PM, 16-Apr-2024

'संविधान को खत्म करने का काम कांग्रेस ने किया'

राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने कहा, 'संविधान को ख़त्म करने का काम हमने नहीं कांग्रेस ने किया है... संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार संविधान पर चर्चा की और हमारी सरकार ने बीआर अंबेडकर को सम्मान दिया।'

07:33 PM, 16-Apr-2024

आप नेता संजय सिंह ने किया विपक्षी गठबंधन की जीत का दावा

आप नेता संजय सिंह बोले- विपक्षी गठबंधन एकतरफा अंदाज में चुनाव में जीत दर्ज करेगा। 

07:00 PM, 16-Apr-2024

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई सूची

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में 3 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। दीपिका पांडे सिंह गोड्डा से चुनाव लड़ेंगी कृष्णा नंद त्रिपाठी चतरा से चुनाव लड़ेंगी अनुपमा सिंह धनबाद से चुनाव लड़ेंगी।

06:36 PM, 16-Apr-2024

रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग की कार्रवाई

भाजपा सांसद हेमामालिनी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने रणदीप सुरजेवाला को 48 घंटे प्रचार करने से रोक दिया है। इस दौरान सुरजेवाला प्रचार करते नहीं दिखेंगे, न ही कोई रैली या जनसंपर्क कर सकेंगे। सुरजेवाला ने बीते दिनों हरियाणा के कैथल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद हेमामालिनी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसे लेकर भाजपा ने सुरजेवाला को निशाने पर ले लिया था। आलोचना होने पर सुरजेवाला ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका इरादा हेमामालिनी का अपमान करना नहीं था। सुरजेवाला ने ये भी दावा किया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed