Lok Sabha Election 2024 Live: मंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो, जलपाईगुड़ी में ममता बनर्जी ने किया नृत्य
{"_id":"661b4717ec396d3c0508ec7f","slug":"lok-sabha-election-2024-live-phase-wise-polls-dates-parties-candidates-result-congress-vs-bjp-campaigns-2024-04-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024 Live: मंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो, जलपाईगुड़ी में ममता बनर्जी ने किया नृत्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 14 Apr 2024 11:23 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:23 PM IST
खास बातें
Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। नेताओं के पार्टी बदलने से लेकर राजनीतिक बयानबाजी तक का दौर जारी है। ऐसे में रोजाना कई सियासी उलटफेर होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:23 PM, 14-Apr-2024
इस बीच, क्षत्रिय समुदाय के सदस्यों ने रविवार को एक बार फिर मांग की कि भाजपा केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला को राजकोट लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में हटाए। साथ ही यह भी कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो यह विरोध और भी तेज होगा। क्षत्रिय समुदाय के कोर कमेटी के सदस्य रामुतुभा जड़ेजा ने कहा कि हम रूपाला की उम्मीदवारी वापस लेने की अपनी मांग पर कायम हैं। हमने बीजेपी से मांग की है कि रूपाला को जाना
09:05 PM, 14-Apr-2024
इस बीच, कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में पंजाब, दिल्ली और यूपी के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन
08:05 PM, 14-Apr-2024
इस बीच, LJP(राम विलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा,'आपकी(RJD)एक बिहार की पार्टी है, उसमें भी लोकसभा में कोई भी सांसद नहीं है और आप घोषणा पत्र निकाल रहे हैं। लोकसभा का चुनाव देशभर का चुनाव होता है।भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। जनता का मूड एकतरफा है। इस बार हर सीट पर हमारा जीत का अंतर बहुत बढ़ेगा।
08:05 PM, 14-Apr-2024
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी के चालसा में अपने रोड शो के दौरान कलाकारों के साथ नृत्य किया।
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee dances with artists during her roadshow in Chalsa, Jalpaiguri. pic.twitter.com/iMIG06ShNN
— ANI (@ANI) April 14, 2024
08:03 PM, 14-Apr-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को कर्नाटक के मंगलूरू में एक भव्य रोड शो किया। पीएम जब विशेष प्रचार वाहन पर सवार होकर निकले तो उत्साहित भीड़ ने मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया। नारायण गुरु सर्किल से नवा भारत सर्किल तक सड़क के दोनों तरफ और आसपास के मकानों की छतों पर मौजूद लोगों ने उन पर फूल बरसाए।
#WATCH | Karnataka: Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Mangaluru. #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/5Y888Tu5ts
— ANI (@ANI) April 14, 2024
05:57 PM, 14-Apr-2024
इस बीच,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा के लिए तमिलनाडु के मैसूर पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मैसूर में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि वह भारत की राजनीति में सबसे वरिष्ठ राजनेता हैं। मैं उनका आशीर्वाद पाकर भाग्यशाली हूं।
अपने संबोधन में आगे बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक में NDA के पास एच. डी. देवेगौड़ा जैसे वरिष्ठ नेता का मार्गदर्शन है। हमारे पास येदियुरप्पा जैसे समर्पित और अनुभवी नेता हैं। हमें एच डी कुमारस्वामी जी का सक्रिय सहयोग है। इनका ये अनुभव कर्नाटक के विकास के लिए बहुत काम आएगा।

05:56 PM, 14-Apr-2024
शाह ने किया कांग्रेस पर वार
छत्तीसगढ़ के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया में जनसभा के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज बाबा साहेब का नाम लेकर आज वोट मांगने के लिए घर घर घूम रही है।लेकिन 1954 के उपचुनाव में बाबा साहेब के खिलाफ मोर्चा लगाने का काम इसी कांग्रेस ने किया था। यही कांग्रेस थी जिसने 5 दशक तक शासन करने के बाद भी बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया। भाजपा ने बाबा साहेब से जुड़े हुए पांचों तीर्थ स्थानों को विकसित करके, बाबा साहेब को युगों-युगों तक अमर करने का काम किया।"
05:03 PM, 14-Apr-2024
शाह ने भूपेश बघेल पर कसा तंज
इस बीच, छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने भूपेश बघेल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भूपेश कका इतना सारा भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा है अभी भी यहां से सांसद बनना चाहते हैं। मैं आज राजनंदगांव की जनता को कहने आया हूं कि आप लोगों ने भूपेश बघेल को विधानसभा में हराया है, इससे भी बड़े मार्जिन के साथ इनको फिर से घर पर भेजने का काम करिए।

बिहार में गरजे राजनाथ
वहीं, बिहार के बांका में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इन लोगों ने कहा था कि 10 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे, मैं नौजवानों से पूछना चाहता हूं क्या आपको नौकरी मिली? जनता की आंखों में धूल झोंककर इन्होंने जनता का समर्थन हासिल किया है। मैं बताना चाहता हूं कि लालटेन का युग जा चुका है, अभी LED का युग आ चुका है।
इनका (RJD)अहंकार इस हद तक बढ़ जाता है कि कहते हैं हमारी सरकार बन जाएगी तो PM मोदी को जेल में डाल देंगे। किसने मां का दूध पिया है जो मोदी जी को जेल में डालेगा।

04:57 PM, 14-Apr-2024
जलपाईगुड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पद यात्रा निकाली।