फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kolkata Case LIVE: ममता बनर्जी पर पूर्व NCW प्रमुख का बड़ा आरोप, कोलकाता कांड पर दिल्ली से आंध्र तक प्रदर्शन

Sat, 17 Aug 2024 10:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 17 Aug 2024 10:22 PM IST
खास बातें

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के मामले में एक डॉक्टर ने देश के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। पत्र सिकंद्राबाद के आर्मी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज की बीडीएस डॉक्टर मोनिका सिंह लिखा है। डॉक्टर की तरफ से पत्र याचिका दायर करने वाले वकील सत्यम सिंह ने बताया कि 'डॉ. मोनिका ने मुख्य न्यायाधीश को भेजी पत्र याचिका में मांग की है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती की जाए ताकि प्रदर्शकारी डॉक्टर्स और अपराध स्थल की सुरक्षा की जा सके। पत्र में ये भी मांग की गई है कि यह तैनाती तब तक रहनी चाहिए, जब तक इस मामले पर सुनवाई चल रही हो। पत्र में लिखा गया है कि जिस तरह से लोगों को धमकाया जा रहा है और सबूतों से छेड़छाड़ हो रही है, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में दखल देना चाहिए और स्वतः संज्ञान लेना चाहिए।'

विज्ञापन
Kolkata doctor rape murder case live updates letter to cji demand to deploy capf
प्रदर्शन करते डॉक्टर - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

10:20 PM, 17-Aug-2024

कोलकाता कांड के खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना के खिलाफ चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया गया।

09:41 PM, 17-Aug-2024

कोलकाता की घटना बहुत ही बर्बर कृत्य है- सीताराम येचुरी

दिल्ली: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए दरिंदगी की घटना पर सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, यह बहुत ही बर्बर कृत्य है, हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। न्याय होना चाहिए और अपराधी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। सीबीआई को तेजी से काम करना चाहिए।
 
विज्ञापन
09:40 PM, 17-Aug-2024

विपक्ष पर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल का हमला

दिल्ली: भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे नेता जो कहते हैं कि 'लड़की हूं, लड़का सकती हूं', अखिलेश यादव जैसे नेता पाखंडी और दोहरे मापदंड वाले नेता हैं। उनके पास हाथरस जाने का समय है, उनके पास पुलिस से लड़ने और उन्नाव जाने, मणिपुर जाने का समय है लेकिन उनके पास पश्चिम बंगाल आने का समय नहीं है। वह (राहुल गांधी) ट्वीट कर रहे हैं लेकिन उनमें ममता बनर्जी के इस्तीफे के बारे में लिखने की हिम्मत नहीं है। उन्हें यह लिखना चाहिए था।
 
09:38 PM, 17-Aug-2024

ममता बनर्जी पर राज्यवर्धन राठौर का हमला

दिल्ली: राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा, अगर उन्हें (ममता बनर्जी) वाकई कोई दर्द होता तो वह बहुत पहले ही स्थिति को संभाल लेतीं, जिस तरह से बंगाल में बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, उससे पता चलता है कि किसी को वहां के लोगों की परवाह नहीं है।
 
09:37 PM, 17-Aug-2024

आयुर्विज्ञान नगर के डॉक्टरों और स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

दिल्ली: कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या मामले में आयुर्विज्ञान नगर के डॉक्टरों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
 
09:35 PM, 17-Aug-2024

जांच के बाद सीबीआई टीम अस्पताल से रवाना

पश्चिम बंगाल: कोलकाता में सीबीआई टीम जांच के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से रवाना हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:52 PM, 17-Aug-2024

ममता बनर्जी पर रेखा शर्मा का बड़ा आरोप

दिल्ली: NCW की पूर्व प्रमुख रेखा शर्मा ने कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की घटना पर कहा, ऐसा नहीं लगता कि यह एक व्यक्ति का काम है, कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जिन्हें ममता बनर्जी बचाना चाहती हैं। अब मामला CBI के पास है, पूरी जांच के बाद पता चलेगा कि वे किस चीज को छुपाना चाह रही थी।
 
08:48 PM, 17-Aug-2024

कोलकाता कांड के विरोध में LGBTQIA+ का प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में LGBTQIA+ समुदाय के सदस्यों ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
 
08:45 PM, 17-Aug-2024

डॉक्टरों तबादला एक नियमित आदेश- डॉ. इंद्रनील बिस्वास

पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य विभाग की तरफ के डॉक्टरों के तबादले पर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. इंद्रनील बिस्वास ने कहा, हमें एक आदेश मिला है और यह एक नियमित आदेश (स्थानांतरण का) है। हर वरिष्ठ डॉक्टर अनुकंपा पर निर्भर है। हमारे मेडिकल कॉलेज में, कुछ विभागों में शिक्षकों की संख्या कम है। इसलिए हमने पहले ही कुछ प्रतिस्थापन के लिए कहा है। निर्धारित चिकित्सा पाठ्यक्रमों के 42 से अधिक डॉक्टरों का तबादला किया गया है। यह एक सतत प्रक्रिया है।
08:38 PM, 17-Aug-2024

बंगलूरू में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे और भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed