फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kolkata Doctor Case Live: बंद से जनजीवन प्रभावित, कई जगह झड़पें, हिरासत में BJP नेता; ममता ने भाजपा को घेरा

Wed, 28 Aug 2024 03:31 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 28 Aug 2024 03:31 PM IST
खास बातें

Kolkata Doctor Murder Case West Bengal Bandh: पश्चिम बंगाल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में देशभर नाराजगी है। इस बीच बीते दिन राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ तक प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के प्रयासों के दौरान कई स्थानों पर पुलिस के साथ झड़पें हुईं। कोलकाता और हावड़ा की सड़कों पर बड़े पैमाने पर हिंसा हुई। राज्यभर में 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके विरोध में भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने 12 घंटे के 'बंगाल बंद' का आह्वान किया है।

विज्ञापन
Kolkata Doctor Rape Murder Case Live Update Nabanna Abhiyan Bjp Protest West Bengal Bandh News in Hindi
Bengal Bandh - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

04:30 PM, 28-Aug-2024
भाजपा सांसद सुंधाशु त्रिवेदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, जांच को गुमराह करने और सबूतों को नष्ट करने के प्रयास के बाद अब डॉक्टरों को धमकाने की रणनीति देखी जा रही है। मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा, मैं नहीं चाहती कि प्राथमिकी दर्ज की जाए और उनके (डॉक्टरों) करियों को नुकसान पहुंचे और उन्हें पासपोर्ट और वीजा हासिल करने में परेशानी हो। भाजपा स्पष्ट कहना हाहती है कि ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर डॉक्टरों को धमकी दी है। 
03:30 PM, 28-Aug-2024
कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से पूरे देश में गुस्सा और नाराजगी का माहौल है। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी कोलकाता की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि 'वह घटना से निराश और भयभीत हैं।' अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए राष्ट्रपति ने महिला अपराधों पर रोक का आह्वान किया और कहा कि 'अब बहुत हो गया, अब समय आ गया है कि भारत महिलाओं के खिलाफ अपराधों की 'विकृति' के प्रति जाग जाए और उस मानसिकता का मुकाबला करे जो महिलाओं को 'कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान' के रूप में देखती है।' पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
02:52 PM, 28-Aug-2024
पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के बैनर तले डॉक्टरों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए श्यामबाजार से धर्मतला तक विरोध मार्च निकाला।
 
02:10 PM, 28-Aug-2024
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार कोलकाता में 12 घंटे के 'बंगाल बंद' के दौरान विरोध में सड़क पर बैठे। यहां वे सरकार के खिलाफ धरना दे रहे हैं।
 
02:09 PM, 28-Aug-2024
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आसनसोल विरोध प्रदर्शन किया।
 
02:08 PM, 28-Aug-2024
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "बंगाल में जो हुआ है वो बहुत गलत हुआ है...इस पर कार्रवाई होनी चाहिए...भाजपा के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं...महिला पर अत्याचार के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए...जिसने गलत काम किया है उसे सज़ा मिलनी चाहिए..."
विज्ञापन
विज्ञापन
02:08 PM, 28-Aug-2024
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल दुष्कर्म-हत्या मामले में ASI रैंक के पुलिस अधिकारी अनूप दत्ता का पॉलीग्राफ टेस्ट CBI कार्यालय में शुरू हो गया है।
01:27 PM, 28-Aug-2024
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बुधवार को केंद्र पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल बंद को इसलिए नहीं रोका गया क्योंकि पश्चिम बंगाल में भाजपा विरोधी सरकार है जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में इसी तरह के बंद को रोका गया था। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "जब हमने बंद का आह्वान किया था, तब हमें रोक दिया गया। क्योंकि (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदीजी यहां सरकार चला रहे हैं। यहां अमित शाह सरकार चला रहे हैं। यहां भी यौन उत्पीड़न की यही घटना हुई, लेकिन विपक्ष की आवाज दबा दी गई।
01:22 PM, 28-Aug-2024
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम न्याय चाहते हैं, लेकिन भाजपा ने आज बंद का आह्वान किया है। वे न्याय नहीं चाहते, वे केवल बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा, 'हम इस बंद का समर्थन नहीं करते। भाजपा ने कभी भी यूपी, एमपी और यहां तक कि मणिपुर के सीएम के इस्तीफे की मांग नहीं की। हमने कल (नबन्ना अभियान रैली) की तस्वीरें देखीं, मैं स्थिति को अच्छी तरह से संभालने के लिए पुलिस को सलाम करती हूं।

इससे पहले पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के 27वें स्थापना दिवस पर अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'हम भाजपा द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के 'बंगाल बंद' का विरोध करते हैं।'
01:14 PM, 28-Aug-2024
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, 'कोलकाता हाईकोर्ट ने हमें सात दिवसीय धरने की अनुमति दी है। हम इसे कल से शुरू करेंगे, हम उनके फैसले का स्वागत करते हैं। यहां कोई लोकतंत्र नहीं है, पुलिस गोलीबारी नहीं रोक सकती, लेकिन केवल भाजपा के विरोध को रोक सकती है। पुलिस भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन आरोपियों को नहीं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed