फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hijab Row LIVE: हिजाब विवाद पर अब कर्नाटक हाई कोर्ट की बड़ी बेंच करेगी सुनवाई, हेमा मालिनी ने भी दिया बयान

Wed, 09 Feb 2022 05:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 09 Feb 2022 05:14 PM IST
खास बातें

Karnataka Hijab Controversy: कर्नाटक में हिजाब विवाद(Karnataka Hijab Row) का मसला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को शिवमोगा के सरकारी डिग्री कॉलेज में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी की घटना हुई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं हिजाब विवाद को लेकर प्रदर्शन दूसरे राज्यों में भी फैलने लगा है। प्रदर्शन को बढ़ता देख कर्नाटक सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों के लिए तीन दिन की छुट्टी की घोषणा की है। वहीं आज इस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई भी हुई। हिजाब विवाद से जुड़े अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Karnataka Hijab Row LIVE Protests Aggressively intensify, Spread To Other States, Karnataka High Court Hearing Today
कर्नाटक में हिजाब पर बवाल - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

05:12 PM, 09-Feb-2022

हेमा मालिनी ने भी दिया बयान

कर्नाटक हिजाब विवाद पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि स्कूल शिक्षा के लिए होते हैं और वहां धार्मिक मामलों को नहीं पहुंचाना चाहिए। हर स्कूल में एक यूनिफॉर्म होती है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए। आप स्कूल के बाहर जो चाहें पहन सकते हैं।
03:38 PM, 09-Feb-2022

अब मामले की सुनवाई करेगी बड़ी बेंच

हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट में जस्टिस कृष्णा दीक्षित की एकल पीठ ने मामले को बड़ी बेंच के पास भेज दिया है। अब कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध के मामले में हाई कोर्ट की बड़ी बेंच सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
03:35 PM, 09-Feb-2022

स्कूल-कॉलेजों के 200 मीटर के दायरे में जमावड़े की अनुमति नहीं

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच पुलिस विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, बेंगलुरु में स्कूल, प्रि-यूनिवर्सिटी कॉलेज, डिग्री कॉलेज या अन्य शैक्षणिक संस्थानों के गेट के 200 मीटर के दायरे में किसी भी तरह के जमावड़े या विरोध-प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। यह गाइडलाइन तत्काल प्रभाव से दो हफ्तों तक लागू रहेगी। 
03:05 PM, 09-Feb-2022

शिक्षा के केंद्रों में केवल शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए: आदित्य ठाकरे

कर्नाटक हिजाब विवाद पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि जहां स्कूल/कॉलेजों में निर्धारित यूनिफॉर्म है, उसका पालन किया जाए। शिक्षा के केंद्रों में केवल शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। धार्मिक या राजनीतिक मुद्दों को स्कूलों / कॉलेजों में नहीं लाया जाना चाहिए।
02:52 PM, 09-Feb-2022

हिजाब विवाद मामले पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू

हिजाब विवाद मामले पर कर्नाटक हाईकोर्ट में दूसरे दिन की सुनवाई शुरू हो गई है। सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि मामले को बड़ी बेंच को भेजा जा सकता है। वहीं याचिकाकर्ता ने बड़ी बेंच का विरोध किया है और जल्द से जल्द इस मामले का निपटारा करने के लिए कहा है।
02:45 PM, 09-Feb-2022

कर्नाटक हिजाब विवाद मामले में तीन बजे सुनवाई

हिजाब विवाद(Karnataka Hijab Row) मामले में तीन बजे कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:25 PM, 09-Feb-2022

लालू बोले- देश गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा

कर्नाटक में हिजाब को लेकर जारी बवाल के बीच अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। इस मामले पर राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि देश गृह युद्ध की ओर जा रहा है।
01:08 PM, 09-Feb-2022

कानून व्यवस्था को कोई अपने हाथ में नहीं ले सकता: कर्नाटक के शिक्षा मंत्री 

हिजाब विवाद पर कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि कानून व्यवस्था को कोई अपने हाथ में नहीं ले सकता। किसी भी बदमाश को  सरकार नहीं छोड़ेगी।
11:56 AM, 09-Feb-2022

सरकार न तो हिजाब और न केसरी के पक्ष में: कर्नाटक के राजस्व मंत्री

कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने कहा कि सरकार न तो हिजाब और न केसरी के पक्ष में है। छात्र सड़कों पर जो चाहें पहन सकते हैं, लेकिन स्कूलों में ड्रेस कोड अनिवार्य है। हमने छात्रों की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। इस राजनीति के पीछे कांग्रेस है। 
11:15 AM, 09-Feb-2022

कर्नाटक में 3 दिन के लिए हाई स्कूल और कॉलेज बंद

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के निर्देश पर कर्नाटक में 3 दिन के लिए हाई स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed