फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jalgaon Train Accident: जलगांव ट्रेन हादसे में अब तक 12 की मौत, रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे दुर्घटना की जांच

Wed, 22 Jan 2025 08:50 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 22 Jan 2025 08:50 PM IST
खास बातें

Pushpak Express Train Accident Jalgaon Maharashtra News Live: महाराष्ट्र के जलगांव में परांडा स्टेशन के पास भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 12 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। वहीं, 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे की तस्वीरें रौंगटे खड़े कर देने वाली हैं। इस हादसे ने ओडिशा में हुए बालासोर स्टेशन पर हुए हादसे की यादें ताजा कर दी हैं। 

विज्ञापन
Maharashtra Jalgaon Train Accident Today Pushpak Express Fire News Rumours Many Died News in Hindi
जलगांव ट्रेन हादसा। - फोटो : अमर उजाला/पीटीआई

लाइव अपडेट

11:05 PM, 22-Jan-2025
वैष्णव ने अधिकारियों को दिए घायलों का इलाज करवाने के निर्देश
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर गहरा दुख जताया। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए रेल मंत्री ने अधिकारी से घटना की पूरी जानकारी ली और घायलों के इलाज में मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। रेल मंत्री के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक मृतकों के परिजनों को 1.5-1.5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये और मामूली रूप से घायलों को 5,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

प्रधानमंत्री बोले- शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना
जलगांव ट्रेन हादसे पर पीएम मोदी ने कहा, 'रेलवे ट्रैक पर हुए दुखद हादसे से दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।' उन्होंने कहा, सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।


जिलाघिकारी ने दी राहत और बचाव कार्य की जानकारी
देर रात जलगांव के जिलाधिकारी (डीएम) आयुष प्रसाद ने कहा, हमें दुर्घटना की सूचना मिली जिसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया और घटनास्थल पर एम्बुलेंस और अन्य सहायता भेजी। अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है...मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।


ट्रेन दुर्घटना में 12 लोगों की मौत
हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) जलगांव महेश्वर रेड्डी ने कहा, जलगांव ट्रेन दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है। 10 लोग घायल हैं...घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जलगांव में भर्ती कराया गया है...रेलवे की तरफ से रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
11:05 PM, 22-Jan-2025
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि घुमावदार ट्रैक होने के कारण कर्नाटक एक्सप्रेस की दृश्यता प्रभावित हुई। जिसके चलते ये हादसा हुआ।   
विज्ञापन
10:14 PM, 22-Jan-2025
रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे जलगांव ट्रेन दुर्घटना की जांच 
जलगांव ट्रेन दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेंट्रल सर्कल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त इस हादसे की जांच करेंगे। वे उन उन परिस्थितियों की जांच करेंगे, जिनके कारण बुधवार को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में कर्नाटक एक्सप्रेस द्वारा पटरियों पर खड़े 12 यात्रियों की मौत हो गई।
 
सेंट्रल सर्कल के सीआरएस, मनोज अरोड़ा ने बताया कि वे गुरुवार सुबह पचोरा के पास परधाडे और माहेजी रेलवे स्टेशनों के बीच दुर्घटनास्थल पर पहुंचेंगे। हादसे की जांच के लिए प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

वहीं, मध्य रेलवे के भुसावल डिवीजन के एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि सीआरएस दुर्घटना में शामिल ट्रेनों के चालक दल के सदस्यों से भी बात करेंगे।
10:10 PM, 22-Jan-2025
जलगांव ट्रेन हादसे पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। लखनऊ जंक्शन पर एक आपातकालीन बूथ लगाया गया है, जहां लोग जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वास्तव में क्या हुआ या कौन हुआ जांच के बाद ही अफवाह फैलने का पता चलेगा। 
08:50 PM, 22-Jan-2025
घायलों का इलाज हमारी प्राथमिकता- शिंदे
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने जलगांव रेल हादसे पर कहा कि जलगांव में हुए हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है, कई लोग घायल हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैंने स्थिति की पूरी जानकारी ली है, मैंने जिला अधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारी से बात की है। बचाव अभियान जारी है, घायलों का इलाज चल रहा है। हमारी प्राथमिकता घायलों का जल्द से जल्द इलाज कराना है।
08:06 PM, 22-Jan-2025
4 गंभीर रूप से घायल
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गुलाबराव पाटिल ने पुष्पक रेल हादसे पर कहा, "पुष्पक एक्सप्रेस मुंबई की ओर जा रही थी। जलगांव से 40 किलोमीटर दूर यह घटना हुई। ऐसा कहा गया कि जनरल डिब्बे में आग लगी है, जिसके बाद चेन खींचने की वजह से कई लोग बाएं-दाएं कूद गए। बगल से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई है और 4 गंभीर रूप से घायल हैं। 7 लोगों को कम चोटें आई हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कलेक्टर से बात हुई है। डीआरएम, एसपी से भी बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:04 PM, 22-Jan-2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जलगांव ट्रेन हादसे के बारे में जानकारी लेने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की।
08:00 PM, 22-Jan-2025
मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख की वित्तीय सहायता का एलान
इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने हादसे में घायलों और मृतकों के परिजनों के लिए वित्तीय सहायता का एलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जलगांव जिले में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, और राज्य सरकार घायलों का पूरा खर्च भी वहन करेगी। मैं भगवान से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं।
07:48 PM, 22-Jan-2025
पूर्वोत्तर रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर किया जारी
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर 8957409292 जारी किया है। जिस पर रेल यात्रियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। वहीं हादसे पर उत्तर प्रदेश सरकार ने यात्रियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
07:35 PM, 22-Jan-2025
108 एम्बुलेंस की 8 गाड़ियां मौके पर
नासिक रेलवे मंडल आयुक्त प्रवीण गेडाम ने पुष्पक रेल हादसे पर कहा कि पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है। 5 लोग घायल हैं। जिला अधिकारी, जिला अधीक्षक और सभी वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र सरकार की 108 एम्बुलेंस की 8 गाड़ियां वहां भेजी गई हैं। रेलवे की रेस्क्यू वैन भी वहां पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से पूरी मदद की जा रही है। लोग वहां जिला अधिकारी कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed