Yoga Day Live News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग को लेकर दिया संदेश, 'आसनों' से हुई सैनिकों की सुबह
{"_id":"64925c766e0042c65207cf44","slug":"international-yoga-day-live-un-pm-modi-defence-minister-news-and-updates-india-program-2023-06-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Yoga Day Live News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग को लेकर दिया संदेश, 'आसनों' से हुई सैनिकों की सुबह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 21 Jun 2023 05:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 21 Jun 2023 05:06 PM IST
खास बातें
International Yoga Day Live News in Hindi: देश और दुनिया में आज योग दिवस की धूम है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में योग कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इतना ही नहीं केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने भी योग दिवस पर अलग-अलग जगह जाकर योग से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राष्ट्रपति भवन में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां पढ़ें योग दिवस से जुड़े सभी अपडेट्स..
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारतीय सेना के जवान।
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
04:44 PM, 21-Jun-2023
सीजेआई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों और कर्मचारियों का किया नेतृत्व
भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीशों ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को यहां शीर्ष अदालत परिसर में योग आसन किए। CJI और अन्य न्यायाधीशों के अलावा, शीर्ष अदालत के नवनिर्मित अतिरिक्त भवन परिसर में योग और मनोरंजन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

योग को जन आंदोलन में बदलने की जरूरत : मुख्यमंत्री
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि तनाव और जीवन शैली में बदलाव से निपटने के लिए योग को जन आंदोलन में बदलना समय की मांग है। शिंदे मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया, राज्य सचिवालय और विधान भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह राज्य भर में योग दिवस के कार्यक्रमों में एक साथ 35 लाख लोगों ने भाग लिया।
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस विधान भवन में आयोजित समारोह में शामिल हुए और नागरिकों से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की।

04:43 PM, 21-Jun-2023
भारतीय सेना ने सीमाओं पर 100 से अधिक स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए
भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश की थल और समुद्री सीमाओं से लगे 100 से अधिक स्थानों पर योग सत्र आयोजित किया। सेना ने इसकी जानकारी एक बयान जारी कर दी। इसमें कहा गया कि सैनिकों और उनके परिवारों, बच्चों सहित, साथ ही रक्षा नागरिकों ने कार्यक्रमों में भाग लिया, स्थानीय लोगों को भी योग गतिविधियों में शामिल किया गया।
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। सेना के बयान में कहा गया है कि भारत-अफ्रीका की बढ़ी हुई साझेदारी को जारी रखते हुए, संयुक्त राष्ट्र मिशन क्षेत्रों में तैनात भारतीय सेना के जवानों और प्रशिक्षण टीमों के माध्यम से अफ्रीकी देशों में एक आउटरीच का भी आयोजन किया गया था।
इसकी सार्वभौमिक अपील को स्वीकार करते हुए, संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2014 में एक संकल्प द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। इस दिन का उद्देश्य योग के अभ्यास के कई लाभों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है।

03:00 PM, 21-Jun-2023
योग को जन आंदोलन में बदलने की जरूरत है : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि तनाव और जीवनशैली से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए योग को जन आंदोलन में बदलना आज समय की जरूरत है। शिंदे ने गेटवे ऑफ इंडिया, राज्य सचिवालय और यहां विधान भवन पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद कहा कि यह गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
03:27 PM, 21-Jun-2023
विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में 3,000 दिव्यांगजनों ने एक साथ योगाभ्यास किया
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कम से कम 3,000 दिव्यांग जनों ने विश्व रिकॉर्ड कायम करने की कोशिशों के तहत एक साथ योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने भी हिस्सा लिया। पढ़ें पूरी खबर...01:32 PM, 21-Jun-2023
योग के प्रसार में पीएम मोदी के कदमों का समर्थन करते हैं: UNWTO
विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र की यह एजेंसी भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों का समर्थन करती है क्योंकि संस्कृति से समृद्ध इस देश में पर्यटन के क्षेत्र में अधिक निवेश आकर्षित करने की ‘विशाल क्षमता’ है। यूएनडब्ल्यूटीओ के महासचिव जुराब पोलोलिकाशविली ने मंगलवार को यह बात कही। यूएनडब्ल्यूटीओ, संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है, जिसका उद्देश्य जिम्मेदार, टिकाऊ और सार्वभौमिक रूप से सुलभ पर्यटन को बढ़ावा देना है। पोलोलिकाशविली जी-20 देशों की मंत्रीस्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए इन दिनों गोवा में हैं। उन्होंने पीटीआई-भाषा से इस संयोग पर प्रसन्नता व्यक्त की कि बैठक के दौरान ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हो रहा है। इस अवसर पर कई देशों के जी-20 प्रतिनिधियों ने बुधवार को गोवा में राजभवन परिसर में योगासन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:23 PM, 21-Jun-2023
योग दिवस पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ने दिया संदेश
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने बुधवार को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि योग स्वस्थ जीवन के लिए विज्ञान की एक कला है जो मन तथा शरीर के बीच सामंजस्य बनाने पर ध्यान केंद्रित करती है। राज्यपाल ने राज भवन में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया और कहा कि योग तनाव कम करता है। राज भवन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में नजीर ने कहा, ‘‘योग मन तथा शरीर के बीच सामंजस्य बनाने, शरीर को चुस्त बनाए रखने तथा तनाव कम करने में मदद करने पर ध्यान केंद्रित करता है।’’11:57 AM, 21-Jun-2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में योग किया। उन्होंने कहा, "योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है और दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए भारत का महान उपहार है। योग शरीर और मन को एक साथ लाता है और यह जीवन के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग हम सभी को बेहतर स्थिति में रहने में मदद करता है। इस दिन, मैं सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करने का आग्रह करती हूं।"11:32 AM, 21-Jun-2023
मध्य प्रदेश: इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय कारागार में कैदियों और जेल स्टाफ ने योग किया।
#WATCH मध्य प्रदेश: इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय कारागार में कैदियों और जेल स्टाफ ने योग किया।#InternationalYogaDay pic.twitter.com/j881f2VRFK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
11:00 AM, 21-Jun-2023
बंगाल में गवर्नर ने किया योगा
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोलकाता में योगा किया।#WATCH | West Bengal Governor CV Ananda Bose performs Yoga in Kolkata to mark the #9thInternationalYogaDay. pic.twitter.com/4oK5qOGlpU
— ANI (@ANI) June 21, 2023