भारत की जीत का जश्न: आधी रात में खुशियों से सराबोर हुआ पूरा देश; कहीं फूटे पटाखे तो कहीं मनी दीवाली
भारतीय टीम ने 11 साल का सूखा खत्म करते हुए टी20 विश्वकप दूसरी बार अपने नाम कर लिया है। भारत ने विश्वकप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से मात दी। भारत की इस एतिहासिक जीत से हर भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक हर कहीं इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
केरल में भी भारत की जीत का जश्न
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर टी20 विश्व कप दूसरी बार अपने नाम कर लिया है। 17 साल बाद भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर देश के हर कोने में जश्न का माहौल है। जीत के इस जश्न में केरल भी सराबोर नजर आया। केरल में टीम इंडिया के प्रशंसक नाचकर जीत का जश्न मना रहे हैं।
#WATCH | Kerala: India lifts second T20 World Cup trophy, beat South Africa by 7 runs.
— ANI (@ANI) June 29, 2024
Team India fans celebrate and dance
(Visuals from Ernakulam) pic.twitter.com/m0io0yT5AZ
टी20 विश्वकप में भारत की एतिहासिक जीत के बाद राजधानी दिल्ली में भी लोगों में खूब उत्साह नजर आया। राजधानी में लोगों ने फुलझड़ियां और पटाखे जलाकर जमकर जश्नन मनाया। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें लोगों को उत्साह से नाचते हुए भी देखा जा सकता है।
#WATCH भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर दूसरी बार टी-20 विश्व कप ट्रॉफी जीती। दिल्ली में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने भारत की जीत का जश्न मनाया। pic.twitter.com/c9rZFboxIP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2024
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर दूसरी बार टी-20 विश्व कप ट्रॉफी जीती। जम्मू में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने भारत की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
#WATCH भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर दूसरी बार टी-20 विश्व कप ट्रॉफी जीती। जम्मू में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने भारत की जीत का जश्न मनाया। pic.twitter.com/NABptTWNng
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2024
जीत के जश्न में डूबा इंदौर
टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत के जश्न में इंदौर भी देर तक डूबा। जैसे ही टीम इंडिया जीती। शहर में दीपावली जैसा नजारा था। चारों तरफ पटाखों की गूंज सुनाई दे रही थी। क्रिकेटप्रेमियों का जमघट राजवाड़ा पर जुट गया। रात साढ़े 11 बजे चौक के चारों तरफ भीड़ ही भीड़ थी। तिरंगा झंडा लेकर युवा राजवाड़ा की तरफ आ रहे थे। भारत माता की जय, सबसे आगे होंगे हिन्दूस्तानी जैसे नारों से राजवाड़ा गूंज उठा। राजवाड़ा के अलावा छावनी, रीगल तिराहा, 56 दुकान व शहर के अन्य स्थानों पर भी जीत का जश्न मना। घरों में रखे पटाखे लोगों ने निकाल कर जलाए। राजवाड़ा रात एक बजे तक जश्न के माहौल से सराबोर रहा।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम की सराहना की है और उन्हें जीत की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो संदेश पोस्ट कर कहा कि हमें भारतीय टीम पर गर्व है। उन्होंने लिखा, "चैंपियंस! हमारी टीम स्टाइल में टी20 वर्ल्ड कप घर लेकर आई! हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है। यह मैच ऐतिहासिक था।"
PM Modi tweets, " CHAMPIONS! Our team brings the T20 World Cup home in STYLE! We are proud of the Indian Cricket Team. This match was HISTORIC" pic.twitter.com/nVuEFYOual
— ANI (@ANI) June 29, 2024
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर दूसरी बार टी-20 विश्व कप ट्रॉफी जीती। मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने भारत की जीत का जश्न मनाया।
इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।