Corona Live : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 29911 नए मामले, 738 की मौत
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है। लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की वजह से देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत ज्यादातर राज्यों में तमाम पाबंदियां लागू हैं। पिछले 24 घंटे में 2.76 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3,874 की जान चली गई है। यहां पढ़ें कोरोना महामारी से जुड़ी देश दुनिया की पल पल की अपडेट...
लाइव अपडेट
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 29911 नए मामले, 738 की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 29,911 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 738 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद बृहस्पतिवार को कुल मामले 54,97,448 पहुंच गए हैं जबकि 85,355 लोगों की महामारी के कारण जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार की तुलना में 4120 मामलों की कमी आई है जब 34,031 मामले आए थे। विभाग के मुताबिक, 47,371 मरीजों को दिन में अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 50,26,308 पर पहुंच गई है।
राज्य में संक्रमण से मुक्ति की दर 91.43 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.55 फीसदी और संक्रमण दर 17.09 प्रतिशत है। विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि राज्य में 3,83,253 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।
मुंबई शहर में 1433 मामले आए और 59 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मामले 6,92,785 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 14,410 हो गई है।
ओडिशा सरकार का फैसला
ओडिशा सरकार ने म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) को महामारी एक्ट 1897 के तहत अधिसूचित बीमारी माना।Odisha Government includes Mucoremycosis (Black Fungus) as a notifiable disease under the Epidemic Diseases Act 1897.
— ANI (@ANI) May 20, 2021
गुजरात के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू बढ़ाया
गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने कहा- 36 शहरों में 28 मई तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। कर्फ्यू और सात दिनों के लिए बढ़ाया गया। इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19091 मामले
बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19091 नए मामले मिले हैं और 162 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 13,895 पहुंच गई है।West Bengal registers 162 COVID-19 fatalities, 19,091 fresh cases. Infection tally rises to 12,09,958, death toll 13,895. The state now has 1,31,510 active cases of the disease.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 20, 2021
पीएम मोदी कल वाराणसी के डॉक्टर और फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों से करेंगे बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वाराणसी के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करके दी हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में कोविड की दूसरी लहर से निपटने के लिए चल रहे प्रयासों और भविष्य की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे।
Prime Minister Narendra Modi will interact with doctors, paramedical staff and other frontline health workers of Varanasi tomorrow via video conferencing: Prime Minister's Office (PMO) pic.twitter.com/XEZo3djECs
— ANI (@ANI) May 20, 2021
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,952 मामले
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,952 मामले सामने आए वहीं 88 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 9746 लोग स्वस्थ भी हुए।Madhya Pradesh reports 4952 new #COVID19 cases, 9746 recoveries and 88 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) May 20, 2021
Total cases 7,52,735
Total recoveries 6,72,695
Death toll 7315
Active cases 72,725 pic.twitter.com/KGUe535n0X
कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 28,869 नए मामले
कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 28,869 नए मामले सामने आए हैं और 548 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 52,257 लोग स्वस्थ भी हुए।Karnataka reports 28,869 new #COVID19 cases, 52,257 recoveries and 548 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) May 20, 2021
Total cases 23,35,524
Total recoveries 17,76,695
Death toll 23,854
Active cases 5,34,954 pic.twitter.com/fBIAbDeiiC
भारत बायोटेक ने विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने की घोषणा की
मध्यप्रदेश में कोरोना से जान गंवाने वाले मृतकों के परिवार को मिलेगा 1 लाख रुपये का मुआवजा
Families who had a death due to #COVID19 among them will be given Rs 1 Lakh each as ex-gratia from the state government: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan
— ANI (@ANI) May 20, 2021
(File pic) pic.twitter.com/blbdnXRSBR
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 29911 नए मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 29,911 नए मामले सामने आए हैं और 738 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 47,371 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।Maharashtra reports 29,911 new #COVID19 cases, 47,371 recoveries and 738 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) May 20, 2021
Total cases 54,97,448
Total recoveries 50,26,308
Death toll 85,355
Active cases 3,83,253 pic.twitter.com/X4HNAcj26v