Corona Live: कर्नाटक में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए टास्क फोर्स का गठन
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। लगातार दूसरे दिन 4 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है। लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की वजह से देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत ज्यादातर राज्यों में तमाम पाबंदियां लागू हैं।इसके बावजूद देश में रोजाना कोरोना के साढ़े तीन लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 4,126 की जान चली गई है। यहां पढ़ें कोरोना महामारी से जुड़ी देश दुनिया की पल पल की अपडेट...
लाइव अपडेट
कर्नाटक: तीसरी लहर से निपटने के लिए टास्क फोर्स का गठन
कर्नाटक: सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा- राज्य में कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निपटने के लिए डॉ. देवी शेट्टी की अगुवाई में टास्क फोर्स का गठन किया गया।गंगा में तैरती लाश मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
गंगा में तैरती लाश मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है और इसकी जांच के लिए एसआईटी गठन की मांग की जा रही है।Petition filed in SC seeking constitution of SIT to supervise probe into death of those whose bodies were recently found floating in Ganga
— Press Trust of India (@PTI_News) May 13, 2021
वैश्विक निविदा आमंत्रित करने वाला पहला नगर निगम बना : बीएमसी
बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20,839 नए मामले
बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20,839 नए मामले सामने आए हैं और 129 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 19,181 लोग स्वस्थ भी हुए।West Bengal reports 20,839 new #COVID19 cases, 19,181 discharges and 129 deaths.
— ANI (@ANI) May 13, 2021
Total cases 10,73,956
Total recoveries 9,30,886
Death toll 12,857
Active cases 1,30,213 pic.twitter.com/OGtovXzI95
कर्नाटक सरकार ने वैक्सीन खरीद के लिए वैश्विक निविदा जारी की
कर्नाटक सरकार ने 2 करोड़ कोरोना वैक्सीन खरीद के लिए वैश्विक निविदा जारी कर दी है।
लॉकडाउन को और सख्त करेंगे : तमिलनाडु सरकार
आंध्रप्रदेश सरकार ने एक करोड़ कोविड-19 टीके की खरीद के लिए निविदा जारी की
आंध्रप्रदेश सरकार ने एक करोड़ लोगों के टीकाकरण के लिए विदेशी उत्पादकों से कोविड-19 टीके खरीदने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को वैश्विक निविदा निकाली। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अनिल कुमार सिंघल के अनुसार वैश्विक कंपनियों को तीन जून तक बोलियां लगाने को कहा गया है। सिंघल ने कहा कि कुछ एकल खुराक वाले टीके हो सकते हैं जबकि कुछ दोहरी खुराक वाले टीके हो सकते हैं । बोलियों के आधार पर हम खुराक खरीदेंगे।
अधिकतर किसान नहीं ले रहे वैक्सीन : अनिल विज
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 42,582 मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 42,582 मामले सामने आए और 850 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 54,535 लोग स्वस्थ भी हुए।Maharashtra reports 42,582 new #COVID19 cases, 54,535 recoveries and 850 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) May 13, 2021
Total cases 52,69,292
Total recoveries 46,54,731
Death toll 78,857
Active cases 5,33,294 pic.twitter.com/vuA0RgpXTF
मणिपुर के भाजपा प्रमुख एस टिकेंद्र सिंह का कोरोना से निधन
मणिपुर के भाजपा प्रमुख प्रोफेसर एस टिकेंद्र सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। उन्होंने इम्फाल के शिजा अस्पताल में अंतिम सांस ली।Manipur BJP chief Prof S Tikendra Singh passes away at Shija Hospital in Imphal, where he was under treatment for #COVID19
— ANI (@ANI) May 13, 2021
(File pic) pic.twitter.com/qoz2oBipLj
कोरोना के चलते कर्नाटक में 10वीं की परीक्षा स्थगितकोरोना की दूसरी लहर के चलते कर्नाटक में 10वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
कोरोना की दूसरी लहर के चलते कर्नाटक में 10वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।Class 10 exams postponed in Karnataka due second COVID wave: minister S Suresh Kumar
— Press Trust of India (@PTI_News) May 13, 2021
कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 35297 मामले
Karnataka reports 35,297 new #COVID19 cases, 34,057 recoveries and 344 fatalities today
— ANI (@ANI) May 13, 2021
Active cases 5,93,078 pic.twitter.com/uA0a1WH1Hh