Live
LIVE: राहुल गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दाखिल की रिट याचिका; भाजपा ने साधा निशाना
{"_id":"6acbf70996176c87a40a30a3","slug":"india-bloc-cjp-jantar-mantar-protest-live-news-cec-gyanesh-k-eci-sir-congress-supreme-court-march-delhi-police-2026-10-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"LIVE: राहुल गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दाखिल की रिट याचिका; भाजपा ने साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 12 Oct 2026 07:01 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 12 Oct 2026 07:01 PM IST
खास बातें
चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों के गठबंधन- इंडिया ब्लॉक के नेताओं के मार्च, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शन से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें
विज्ञापन
दिल्ली में विपक्ष का हल्लाबोल
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
07:00 PM, 12-Oct-2026
अखिलेश यादव बोले- उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट करेगा न्याय
सुप्रीम कोर्ट से निकलते हुए समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा।06:57 PM, 12-Oct-2026
सुप्रीम कोर्ट पहुंच रिट याचिका पर राहुल-खरगे समेत नेताओं ने किए हस्ताक्षर
एसआईआर विवाद को लेकर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव समेत 11 याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में पहुंचकर रिट याचिका पर हस्ताक्षर किए। गौरतलब है कि राहुल गांधी की कानूनी टीम की ओर से सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका पहले ही दाखिल की जा चुकी थी।
विज्ञापन
06:43 PM, 12-Oct-2026
तेजस्वी यादव बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए हुए हैं एकजुट
इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "देश की जनता उन्हें कभी नहीं भूलेगी। हम सभी लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एकजुट हुए हैं। अब उन्हें सबक सिखाने का समय आ गया है।"
06:37 PM, 12-Oct-2026
राहुल गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत इंडिया ब्लॉक के कई नेता एसआईआर विवाद को लेकर मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट के गेटट पर ही रोक दिया गया है।Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, along with INDIA bloc MPs, arrives at the Supreme Court. INDIA bloc MPs are staging a protest against the ECI, demanding the resignation of CEC Gyanesh Kumar. https://t.co/IpD8mWVUAw
— IANS (@ians_india) October 12, 2026
05:58 PM, 12-Oct-2026
सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- मोदी-शाह के लिए यह मार्च संदेश हैं, कोई डरने वाला नहीं है
इंडिया गठबंधन के ‘चलो दिल्ली’ विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "आपने दिल्ली को जेल बना दिया है। इसके बावजूद सड़कों पर अपने मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों की संख्या देखिए। यह अमित शाह और नरेंद्र मोदी के लिए एक संदेश होना चाहिए कि भारत के लोग डरने वाले नहीं हैं। लोग डटे रहेंगे, सवाल पूछेंगे और अपने मतदान के अधिकार के लिए लड़ेंगे। राहुल गांधी, इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और अन्य नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च कर रहे हैं। यह देश के लिए एक बड़ा संदेश है। आप देख सकते हैं कि कोई भी डरा हुआ नहीं है।"जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "जो सरकार डरी हुई है, वह घबराहट में ऐसे कदम उठा रही है। यह घबराहट में दी गई प्रतिक्रिया है। ऐसा आगे भी होता रहेगा। आप एक के बाद एक प्रदर्शन स्थलों को सूची से हटाते रह सकते हैं, लेकिन भारतीय सड़कों पर उतर रहे हैं। क्या आप भारत को ही प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा देंगे? आप ऐसा नहीं कर सकते।"
05:54 PM, 12-Oct-2026
सीपीआई के नेता डी राजा बोले- लोग मांग रहे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
सीपीआई नेता डी. राजा ने कहा, "दिल्ली ने ऐसा विरोध प्रदर्शन पहले कभी नहीं देखा। पूरे देश में लोगों में गुस्सा है। मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में ज्ञानेश कुमार का पद पर बने रहना लोगों को स्वीकार नहीं है, क्योंकि उनके नेतृत्व में चुनाव आयोग ने संविधान के तहत निर्धारित एक संवैधानिक संस्था के रूप में काम नहीं किया है। यही वजह है कि लोग मांग कर रहे हैं कि उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या पद से हटाया जाना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
05:52 PM, 12-Oct-2026
ममता बनर्जी बोलीं- हम मांग रहे मानवता के लिए न्याय
इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च में शामिल हुईं पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "हम मानवता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। बस इतना ही... हम न्याय चाहते हैं।"05:05 PM, 12-Oct-2026
याचिकाकर्ताओं में राहुल गांधी समेत कौन-कौन से विपक्षी नेता शामिल?
एसआईआर विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सौगत राय, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, संजय राउत, एमए बेबी, डी राजा, महुआ माझी, सुप्रिया सुले और ईटी मोहम्मद बशीर के नाम से रिट याचिका दाखिल की गई है। रिट याचिका में निर्वाचन आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को प्रतिवादी बनाया गया है।04:54 PM, 12-Oct-2026
राहुल-तेजस्वी-अखिलेश समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं का मार्च जारी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई नेताओं का मार्च जारी है।VIDEO | Delhi: Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi, Congress leaders Deepender Singh Hooda, Gaurav Gogoi, Imran Pratapgarhi, RJD leader Tejashwi Yadav lead INDIA bloc's 'Chalo Dilli' protest march to the Supreme Court. #ChaloDilli #ProtestMarch https://t.co/cnUrGN3BrQ
— Press Trust of India (@PTI_News) October 12, 2026
04:49 PM, 12-Oct-2026