Gujarat Election 2022 Live: PM मोदी की बोटाद में रैली, बोले- चुनाव तय करेगा कि 25 साल बाद कैसा दिखेगा गुजरात
{"_id":"6379a53a011ba642395e6af8","slug":"gujarat-election-2022-live-vidhan-sabha-chunav-voting-date-results-manifesto-party-candidates-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election 2022 Live: PM मोदी की बोटाद में रैली, बोले- चुनाव तय करेगा कि 25 साल बाद कैसा दिखेगा गुजरात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 20 Nov 2022 05:16 PM IST
हिमांशु मिश्रा
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:16 PM IST
खास बातें
Gujarat Assembly Election 2022 Live News in Hindi: गुजरात में पहले चरण के चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पूरे दमखम के साथ प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। सभी दलों ने बागी नेता भी निर्दलीय मैदान में हैं। आइए जानते हैं गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़े सारे अपडेट्स...
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:14 PM, 20-Nov-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बोटाद में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव न केवल अगले पांच साल के लिए है, बल्कि यह तय करेगा कि गुजरात 25 साल बाद कैसा दिखेगा।
01:45 PM, 20-Nov-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप उनके साथ यात्रा कर रहे हैं, जिन्होंने नर्मदा डैम का विरोध किया। पीएम मोदी का इशारा मेधा पाटेकर की तरफ था। हाल ही में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में मेधा पाटेकर भी दिखी थीं।
विज्ञापन
01:32 PM, 20-Nov-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ के बाद अब धरोजी में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
01:23 PM, 20-Nov-2022
भाजपा ने जिन विधायकों को निलंबित किया है, उनमें नर्मदा जिले के नंदोद से हर्षद वसावा, जूनागढ़ के केशोद से अरविंद लडानी, सुरेंद्रनगर से छत्रसिंह गुंजारिया, वलसाड से केतन भाई पटेल, राजकोट ग्रामीण से भरत भाई चावड़ा, गिर सोमनाथ जिले के वेरावल से उदय भाई शाह और अमरेली करण भाई बरैया को शामिल हैं।
01:21 PM, 20-Nov-2022
केशव मौर्य ने श्रद्धा मर्डर केस पर दिया बयान
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धा हत्याकांड पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आफताब एक राक्षस है, जो काम उसने किया है वो इंसान नहीं कर सकता है। ये सब सुन कर रूह कांप जाती है। ये केस आज की बेटियों के लिए एक सीख है कैसे ऐसे दरिंदों से बच कर रहना है, जागरूक रहना है ताकि कोई उन्हें शिकार ना बना सके।
उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य हत्याकांड को रोकने और हत्यारों को सजा दिलाने के लिए जी कदम सरकार को और से उठाने चाहिए वे सभी हम उठाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ऐसे मामलों में हत्यारों को जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। केशव मौर्य ने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। बोले- बेटी हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी इस मुद्दे पर क्यों चुप हैं? क्योंकि श्रद्धा मर्डर केस पर बोलने से उनके वोट बैंक पर असर पड़ेगा?
11:50 AM, 20-Nov-2022
प्रधानमंत्री ने सोमनाथ में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, हम पुराने सारे रिकॅार्ड हम तोड़ेंगे। गुजरात का आशीर्वाद मुझे हमेशा मिला है। गुजरात के बारे में बहुत कुछ कहा जाता था। लोग कहते थे कि गुजरात कुछ नहीं कर सकता है, कोई प्रगति नहीं नहीं कर सकता है, इस सभी धारणाओं पर गुजरात की सरकार ने विराम लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:46 AM, 20-Nov-2022
मोदी बोले- हर पोलिंग बूथ पर भाजपा को जीत दिलाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आप से अपील है हर पोलिंग बूथ पर बीजेपी को जीत दिलाएं। उन्होंने कहा कि राज्य ने विकास किया है। एक के बाद एक इस तरह की योजनाएं चलाई कि पर्यटन विभाग में गुजरात आगे बढ़ा। शिक्षा विभाग आगे बढ़ा। कई विकास की योजनाएं शुरू कीं। गुजरात विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचा। किसानों को हमने आगे बढ़ाया। हमें राज्य में सेवा का फिर मौका दें।
11:37 AM, 20-Nov-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वेरावल में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर चुनाव में शामिल होने के लिए कहा। वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दें। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा को फिर से जीत दिलाता है। आप सभी भाजपा का साथ दीजिए ताकि नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड भूपेंद्र (गुजरात के मौजूदा मुख्यमंत्री) तोड़ सकें।
10:55 AM, 20-Nov-2022
सोमनाथ मंदिर पहुंचें पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सोमनाथ मंदिर पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना किया। भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कुछ देर बाद प्रधानमंत्री वेरावल जाएंगे, जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे धोराजी, 2:30 बजे अमरेली और शाम 6:15 बजे बोटाद में सभा को संबोधित करेंगे। रात को पीएम गांधीनगर लौट आएंगे और यहीं राजभवन में आराम करेंगे।
Gujarat | Prime Minister Narendra Modi visits the Somnath temple pic.twitter.com/RqIklXmDPJ
— ANI (@ANI) November 20, 2022
वीडियो भी देखें...
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi visits the Somnath temple in Gujarat
— ANI (@ANI) November 20, 2022
(Source: DD) pic.twitter.com/G60QMl5VBQ
10:47 AM, 20-Nov-2022
सूरत में भिड़े भाजपा-आप के कार्यकर्ता
सूरत में भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है। बताया जा रहा है कि झड़प सूरत के सरथाना इलाके के योगी चौक के पास हुई। इस दौरान भाजपा और आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की। कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीआरपीएफ के दस्ते ने भी मोर्चा ंभाल लिया है।