G7 Summit 2023 Live: राष्ट्रपति जेलेस्की के साथ कल बैठक करेंगे PM मोदी, जापान में भारतीय प्रवासियों से की बात
G7 Japan Hiroshima Summit 2023 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात देशों के समूह (जी-7) सहित बहुपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को तीन देशों जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की छह दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, जापानी प्रेसीडेंसी के तहत जी7 उन्नत अर्थव्यवस्थाओं के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री पहली बार 19 से 21 मई तक जापान में हिरोशिमा जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
जापान में प्रवासी भारतीयों से मिले पीएम मोदी
जापान के हिरोशिमा में शेरेटन होटल पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत की। शेरेटन होटल के बाहर पीएम मोदी से मिलने वाली प्रवासी भारतीय लोगों ने पीएम से मिलकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने पीएम से मिलने के बाद कहा कि पीएम मोदी हमसे मिले और उन्होंने कहा कि वह भी हमसे मिलकर खुश हैं।
#WATCH | Japan: Prime Minister Narendra Modi meets children and interacts with the members of the Indian diaspora as he reaches Sheraton Hotel in Hiroshima. pic.twitter.com/Gckl5Gfdau
— ANI (@ANI) May 19, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जापान की यात्रा पर हैं। यहां पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच द्विपक्षीय बैठक हो सकती है। यूक्रेनी राजनयिक का कहना है कि वह भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर बैठक की संभावनाएं तलाश रहे हैं। दोनों पक्ष प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए विचार-विमर्श कर रहे हैं। बता दें, अगर दोनों राष्ट्र अध्यक्षों के बीच बैठक होती है, तो रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद यह पहली बार होगा कि दोनों देशों के अध्यक्ष एक साथ एक मंच पर वार्ता करेंगे।
#WATCH | A Buddhist monk from Japan, Toyoshige Sekiguchi stands outside G7 international media centre in Hiroshima with a placard, holding a unique protest urging the world leaders for world peace & shun the use of nuclear weapons.
— ANI (@ANI) May 19, 2023
"In 1945, an atom bomb was dropped in… pic.twitter.com/FnhyZstyEN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली एयरपोर्ट से हिरोशिमा, जापान के लिए रवाना हुए। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि मैं जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए हिरोशिमा (जापान) के लिए रवाना होऊंगा। भारत-जापान शिखर सम्मेलन के लिए हाल की भारत यात्रा के बाद प्रधानमंत्री किशिदा से फिर से मिलना खुशी की बात होगी।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi emplanes from Delhi, for Hiroshima, Japan.
— ANI (@ANI) May 19, 2023
He will attend the #G7Summit under the Japanese Presidency at the invitation of Fumio Kishida, Prime Minister of Japan. pic.twitter.com/clQkWxvo6L
#WATCH | G7 leaders lay wreaths at Hiroshima Peace Memorial Park in Japan.#G7HiroshimaSummit pic.twitter.com/KWC78ecZRq
— ANI (@ANI) May 19, 2023
प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन का हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क में स्वागत किया।
#WATCH | US President Joe Biden arrives at the Hiroshima Peace Memorial Park in Japan.
— ANI (@ANI) May 19, 2023
Japanese Prime Minister Fumio Kishida welcomes him and other G7 leaders. #G7HiroshimaSummit pic.twitter.com/aE4DN8vqhF
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जापान के हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क पहुंचे। जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने उनका और अन्य जी7 नेताओं का स्वागत किया।
#WATCH | French President Emmanuel Macron arrives at the Hiroshima Peace Memorial Park in Japan.
— ANI (@ANI) May 19, 2023
Japanese Prime Minister Fumio Kishida welcomes him and other G7 leaders.#G7HiroshimaSummit pic.twitter.com/oVTjQuyCl8
जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने हिरोशिमा में इतालवी राष्ट्रपति जियोर्जिया मेलोनी के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने पूर्वी एशिया में स्थिति पर बात की। दोनों ने साफ किया कि परमाणु और मिसाइल मुद्दों के साथ-साथ चीन से संबंधित मुद्दों और उत्तरी कोरिया से निपटने में समन्वय जारी रखा जाएगा।