फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Live: ओमिक्रॉन की रफ्तार तेज, अब महाराष्ट्र में 31 और केरल में 19 नए केस आए, देश में आंकड़ा 500 के पार

Sun, 26 Dec 2021 11:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 26 Dec 2021 11:15 PM IST
खास बातें

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश में तेजी से पैर पसारने लगा है। ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में अब तक कुल 518 मरीज मिल चुके हैं। महाराष्ट्र 141 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां कुल 79 मरीज हैं। गुजरात(49), तेलंगाना(38), केरल (57), तमिलनाडु(34), कर्नाटक(38),राजस्थान(43), मध्यप्रदेश(9) ,ओडिशा(8), हरियाणा(10), प. बंगाल(3), जम्मू-कश्मीर(3), उत्तर प्रदेश(2) चंडीगढ़(1), लद्दाख(1), उत्तराखंड में (1), हिमाचल(1) में भी ओमिक्रॉन के केस हैं।  कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Delmicron, omicron cases in india live updates, Coronavirus cases india, pm narendra modi, Health ministry
ओमिक्रॉन - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

10:08 PM, 26-Dec-2021

राजस्थान में पाबंदियां बढ़ाई जा सकती हैं

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि विचार-विमर्श नए साल के होने वाले आयोजनों पर लग सकती हैं। इसके लिए जल्द ही नई गाइडलाइन जारी हो सकती है।
10:08 PM, 26-Dec-2021

जयपुर में दोगुनी हुई मरीजों की रफ्तार 

राजस्थान में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। रविवार की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान में 62 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिर्फ जयपुर में मरीजों की संख्या 46 तक पहुंच गई है, जबकि श्रीगंगानगर और बीकानेर में तीन-तीन मरीज सामने आए हैं। अजमेर में दो, प्रतापगढ़ में दो सीकर, जोधपुर में एक-एक मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
08:58 PM, 26-Dec-2021

केरल में 19 नए केस

केरल में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 19 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक 57 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
08:08 PM, 26-Dec-2021

'कॉमरेडिटी सर्टिफिकेट' की आवश्यकता होगी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन की एहतियाती खुराक लेने के लिए 'कॉमरेडिटी सर्टिफिकेट' की आवश्यकता होगी। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते दिन ही एहतियाती खुराक का एलान किया था।
07:43 PM, 26-Dec-2021

महाराष्ट्र में 31 नए ओमिक्रॉन केस

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 1,648 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 918 लोग ठीक हुए और 17 मरीजों की मौतें भी हुईं। फिलहाल राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 9,813 है। इसके साथ ही यहां कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 31 नए मामले सामने आए हैं। अब तक राज्य में कुल 141 ओमिक्रॉन संक्रमित पाए गए हैं।
05:29 PM, 26-Dec-2021

शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन में बढ़ा कोरोना

चीन में अगले साल फरवरी में आयोजित होने वाले बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों से पहले कोरोना वायरस के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। देश में कोविड-19 के 206 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 158 स्थानीय स्तर पर संक्रमण के मामले हैं। देश के स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि कोरोना वायरस के नए मामलों में से 157 मामले शानक्सी और एक मामला गुआंग्शी प्रांत में सामने आया। देश में 2022 में चार फरवरी से 20 फरवरी तक बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है। इससे पहले मामलों में बढ़ोतरी ने चिंताएं पैदा कर दी हैं और अधिकारी संक्रमण को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:31 PM, 26-Dec-2021

ओडिशा में ओमिक्रॉन के चार और नए मामले

ओडिशा में ओमिक्रॉन के चार और नए मामले मिले हैं जिससे राज्य में इस नए वैरिएंट से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या आठ हो गई है। इनमें से दो नाइजीरिया. एक संयुक्त अरब अमीरात और एक सऊदी अरब से आया है।
01:39 PM, 26-Dec-2021

हिमाचल में पीएम मोदी की रैली से ठीक पहले ओमिक्रोन की दस्तक

हिमाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ठीक पहले यहां ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी। जानकारी के मुताबिक यहां कनाडा से मंडी आई एक महिला ओमिक्रॉन से संक्रमित पाई गई हैं।
12:46 PM, 26-Dec-2021

मध्यप्रदेश में ओमिक्रॉन ने दी दस्तक

Omicron In Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री हो गई है। यहां ओमिक्रॉन के आठ मरीज मिले हैं। सभी मरीज विदेश से इंदौर लौटे हैं।
11:05 AM, 26-Dec-2021

दो परिवार के नौ सदस्यों समेत 16 संक्रमित

गाजियाबाद जिले में दो परिवार के 9 सदस्यों समेत 16 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जून के बाद 1 दिन में सबसे अधिक संक्रमितों की पुष्टि दिसंबर महीने में हुई है। 27 दिन में 83 मरीज मिल चुके हैं इस समय 55 मरीजों का इलाज चल रहा है।जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ आर के गुप्ता का कहना है कि अभी तक जिले में ओमिक्रोन के सिर्फ दो संक्रमित मिले हैं लेकिन संक्रमण फैलना शुरू हुआ है तो भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। उन्होंने बताया दोनों परिवारों के घर को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed