Cyclone Yaas Live: कुछ देर में झारखंड पहुंच सकता है चक्रवात यास, राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान यास बेहद रौद्र रूप धारण कर चुका है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में यास तूफान के तांडव को देखते हुए बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जोखिम वाले क्षेत्रों से 12 लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। चक्रवात यास ओडिशा के दक्षिण में बालासोर के पास पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 9 बजे से लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान तेज हवाएं चल रही हैं, समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है। चक्रवात यास से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां पढ़ें....
लाइव अपडेट
झारखंड में कई जगहों पर भारी बारिश
कोलकाता में विमानों का संचालन फिर से शुरू
Flight operations resumed from 6.30pm today at Kolkata's Netaji Subhash Chandra Bose International Airport after cyclone Yaas pic.twitter.com/ZsaeyYe85H
— ANI (@ANI) May 26, 2021
बालासोर और क्योंझर में दो लोग गंभीर रूप से घायल
भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का परिचालन शुरू
Biju Patnaik International Airport, Bhubaneswar became operational for flights from 7:00pm on today. Earlier, it was to be shut till 5 am on May 27 due to cyclone Yaas: Director, Bhubaneswar Airport
— ANI (@ANI) May 26, 2021
पश्चिम बंगाल में भारतीय तटरक्षक बल ने 100 लोगों को बचाया
भारतीय तटरक्षक दल ने बंगाल के नयाचारा गांव में फंसे हुए लगभग 100 लोगों को बचाया। बचाव अभियान अब भी जारी है।West Bengal | Indian Coast Guard response team rescues about 100 stranded people through air cushion vehicle in Nayachara village. Rescue operation also underway at Contai
— ANI (@ANI) May 26, 2021
(Video Source: Indian Coast Guard)#CycloneYass pic.twitter.com/P6s7wLqGT8
पूर्वी मिदनापुर के जलभराव वाले इलाकों से स्थानीय लोगों को बचाया गया
West Bengal | Indian Army rescues locals from waterlogged areas in Talgachari, East Midnapore. Visuals from early this evening #CycloneYass pic.twitter.com/MrIvhUlGfD
— ANI (@ANI) May 26, 2021
बालासोर के नीलागिरी क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी है
ओडिशा में लैंडफॉल के बाद नावों और दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा
ओडिशा में लैंडफॉल के बाद नावों और दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। पश्चिम बंगाल-ओडिशा सीमा के पास उदयपुर में हवा ने कई चेक पोस्ट बैरिकेड्स उड़ा दिए।Boats and shops damaged after landfall of #CycloneYaas in Odisha. Check posts barricades blown away with the wind at Udaipur near the West Bengal-Odisha border. pic.twitter.com/lRQqHOMqSY
— ANI (@ANI) May 26, 2021
ममता बनर्जी 28 मई को पूर्वी मिदनापुर का दौरा करेंगी
चक्रवात यास के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 28 मई को पूर्वी मिदनापुर का दौरा करेंगी।West Bengal CM Mamata Banerjee to visit East Midnapore on May 28. #CycloneYaas
— ANI (@ANI) May 26, 2021
(file pic) pic.twitter.com/8h9cmaWFC0
सीएम ममता ने की बैठक
पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नाबाना में चक्रवात 'यास' को देखते हुए ज़िलाधिकारियों, ज़िला प्रबंधन कमेटी और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। pic.twitter.com/Cn5hy9WqWO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2021