Cyclone Montha LIVE: उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने लगा 'मोंथा', फिलहाल काकीनाडा के दक्षिण में है चक्रवाती तूफान
गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा अब और ज्यादा तीव्र हो गया है और इसका लैंडफॉल शुरू हो गया है। चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकराया है। जो कि उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ता रहेगा और अगले 3-4 घंटों में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। इस दौरान अधिकतम 90-100 किमी प्रति घंटे की निरंतर हवा की गति से 110 किमी प्रति घंटे तक की गति पकड़ेगा। आईएमडी ने बताया कि अगले 3-4 घंटों तक लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी रहेगी। चक्रवाती तूफान मोंथा से जुड़े हर अपडेट यहां जानें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
अगले 2 घंटों के दौरान तूफान के पार करने की संभावना
गंभीर चक्रवाती तूफान 'मोंथा' के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 2 घंटों के दौरान मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम तट को पार करने की संभावना है, जो एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में काकीनाडा के दक्षिण में है। आईएमडी के अनुसार तूफान की अधिकतम निरंतर हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटे से लेकर 110 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।ओडिशा: 123 अग्निशमन दल तैनात
ओडिशा के गोपालपुर में राज्य के मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र माझी ने बताया कि चक्रवाती तूफ़ान मोंथा को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर 123 अग्निशमन दल तैनात किए गए हैं। हमारी टीमें तूफान से प्रभावित सड़कों को साफ कर रही हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तूफान मोंथा के कारण कोई हताहत नहीं होना चाहिए।मोंथा का असर: 52 उड़ानें रद्द, 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित
चक्रवात मोंथा के चलते 52 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं है। इसके अलावा 100 से ज्यादा ट्रेनें रद्द किए जाने की भी सूचना है। इधर तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के बीच लोगों को समुद्र के करीब न जाने की सलाह दी गई है। मोंथा के मद्देनजर राहत और बचाव कार्यों के लिए 45 टीमें तैनात की गई हैं। इनमें 10 टीमें आंध्र प्रदेश में, 6 ओडिशा में, 3-3 तमिलनाडु और तेलंगाना में, 2 छत्तीसगढ़ में और 1 पुडुचेरी में तैनात की गई हैं।ओडिशा के खोरधा में चिल्का झील में उफान
चक्रवात मोंथा के चलते आए बदलाव के कारण ओडिशा के खोरधा में चिल्का झील में उफान शुरू हो गया है। बालूगांव एनएसी के कार्यकारी अधिकारी प्राणनाथ सेठ ने बताया कि हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं और हमारा लक्ष्य शून्य हताहत होना है।#WATCH | Khordha, Odisha: Chilika Lake becomes turbulent in Khordha district due to weather changes caused by Cyclone Montha. pic.twitter.com/MplFI0ax0G
— ANI (@ANI) October 28, 2025
लैंडफॉल जारी, मछलीपट्टनम- काकीनाडा में अलर्ट
आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवाती तूफान मोंथा की लैडफॉल प्रक्रिया जारी है। ऐसे में मछलीपट्टनम और काकीनाडा में अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ तमिलनाडु के पुडुचरी में भी तूफान का असर देखा जा रहा है। इस तूफान का प्रभाव ओडिशा और छत्तीसगढ़ तक देखने को मिलेगा।3-4 घंटे तक जारी रहेगी लैंडफॉल की प्रक्रिया
प्रचंड चक्रवाती तूफान 'मोंथा' आंध्र प्रदेश के तट से टकरा गया है। जो कि उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ता रहेगा और अगले 3-4 घंटों में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। इस दौरान अधिकतम 90-100 किमी प्रति घंटे की निरंतर हवा की गति से 110 किमी प्रति घंटे तक की गति पकड़ेगा। आईएमडी ने बताया कि अगले 3-4 घंटों तक लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी रहेगी।तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान मोंथा, आंध्रा के तट के करीब पहुंचा
चक्रवात मोंथा उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ गया और 28 अक्टूबर को 1630 बजे तक यह मछलीपट्टनम से लगभग 50 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 130 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 230 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और गोपालपुर (ओडिशा) से 470 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में स्थित था।मोंथा आज देर शाम के दौरान गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के आसपास तट से टकराएगा। इस दौरान अधिकतम निरंतर हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 110 किमी प्रति घंटा हो सकती है।
चक्रवात का असर, समुद्र में उथल-पुथल जारी
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में चक्रवात 'मोंथा' का असर दिखाई रहा है। चक्रवाती तूफा के प्रभाव से समुद्र में लहरों की भारी उथल-पुथल जारी है। दृश्य काकीनाडा-उप्पडा बीच का है।#WATCH | Kakinada, Andhra Pradesh: Visuals from Kakinada-Uppada Beach Road as the sea turns turbulent due to the impact of Cyclone Montha.
— ANI (@ANI) October 28, 2025
Cyclone Montha is expected to cross the Andhra Pradesh coast between Machilipatnam and Kalingapatnam around Kakinada during the… pic.twitter.com/AGtQBR2roo
चक्रवाती तूफान 'मोंथा' की शाम/रात के दौरान काकीनाडा के आसपास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों को पार करने की संभावना है।
तिरुवल्लूर शहर में भारी बारिश
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर शहर में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव देखने को मिल रहा है।#WATCH तिरुवल्लूर (तमिलनाडु): तिरुवल्लूर शहर में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। pic.twitter.com/5VtgFKVRn9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2025
गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला 'मोंथा'
चक्रवात 'मोंथा' के बारे में विशाखापत्तनम चक्रवात चेतावनी केंद्र के अधिकारी जगन्नाथ कुमार ने बताया, "यह अब बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। यह वर्तमान में काकीनाडा से लगभग 240 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, मछलीपट्टनम से 160 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, विशाखापत्तनम से 320 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और ओडिशा के गोपालपुर से 530 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में है। यह उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा और आज शाम/रात को एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा, जिसमें अधिकतम निरंतर हवा की गति 100 किमी प्रति घंटा होगी।#WATCH | Visakhapatnam, Andhra Pradesh: On Cyclone 'Montha', Jagannath Kumar, Officer, Visakhapatnam Cyclone Warning Centre says, "...It has now intensified into a severe cyclonic storm over the west-central Bay of Bengal. It is currently about 240 km south-southeast of Kakinada,… pic.twitter.com/pyPEvjD2Lr
— ANI (@ANI) October 28, 2025